Veggies Sabudana Appe, Best Snacks For Monsoon | 1 रेसिपी, कई फायदे – कम ऑयल में बने वेजिस साबूदाना अप्पे

प्रस्तुति

Veggies Sabudana Appe: बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और हल्की भूख लेकर आता है, और ऐसे समय में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन जरूर करता है। लेकिन बार-बार तले हुए स्नैक्स जैसे पकौड़े या समोसे खाना सेहत के लिए ठीक नहीं होता। ऐसे में एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प हो सकता है वेजिस साबूदाना अप्पे।

यह स्नैक न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषण से भरपूर भी होता है। साबूदाना लंबे समय से उपवास के समय खाया जाने वाला एक अहम खाद्य पदार्थ रहा है, क्योंकि इसमें ऊर्जा देने वाले तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद स्टार्च हमारे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है, जिससे थकावट महसूस नहीं होती।

वेजिस यानी सब्जियों के साथ जब हम साबूदाने को मिलाकर अप्पे के रूप में तैयार करते हैं, तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। सबसे खास बात यह है कि इसे बहुत ही कम तेल में अप्पे पैन में पकाया जाता है, जिससे यह डिप फ्राई स्नैक्स की तुलना में कहीं ज्यादा हेल्दी बन जाता है। 

वेजिस साबूदाना अप्पे (Veggies Sabudana Appe) बनाने की सामग्री

साबूदाना1 कप
दही आधा कप
पानीआधा कप
एक उबला आलूकद्दूकस किया हुआ
बारीक कटा प्याज 1 पीस
शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ1 पीस
नमक, जीरा, कुटी हुई लाल मिर्चआधा चम्मच
जीरा काली मिर्च का पाउडरआधा चम्मच
चाट मसाला पाउडरआधा छोटा चम्मच
तेल आवश्यकता अनुसार
चावल का आटाएक तिहाई कप

वेजिस साबूदाना अप्पे (Veggies Sabudana Appe) बनाने का तरीका 

1. अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप साबूदाना एक बड़ी कटोरी में डालें और इसे 2 से 3 बार पानी से रगड़कर धो लें। धोने के बाद इसका पानी निकाल दें और इसमें आधा कप दही और इसी कप से आधा कप पानी डालकर इसे भीगने के लिए 2-3 घंटे रख दें इससे साबूदाना फूलकर सोफ्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Delicious Moong Dal Chila With Paneer Stuffing | झटपट नाश्ता – मूंग दाल का चीला

2. अब हम वेजिस के लिए एक उबला आलू लेंगे उसे छीलकर कद्दूकस कर लेंगे साथ ही एक मीडियम साइज का प्याज छीलकर बारीक काट लेंगे, एक शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ, दो हरी मिर्च कटी हुई और आधा कप धनिया पत्ता कटा हुआ इन सभी चीजों को साबूदाना में डाल दें। 

Veggies Sabudana Appe

3. अब साबूदाने में कुछ मसाले ऐड करेंगे, मसालों में एक चम्मच नमक, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, आधा चम्मच जीरा काली मिर्च का पाउडर, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर और एक तिहाई कप चावल का आटा। चावल का आटा डालने से अप्पे क्रंची बनेंगे और टेस्ट भी बहुत बेहतरीन आएगा।

4. सभी चीजों को एक बड़े बॉल में डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे। इसे इतना मिक्स करेंगे कि यह एक आटे के डो की तरह लगने लगेगा जरूरत पड़ थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स करेंगे। डो बनाने के बाद थोड़ा सा हाथ में तेल लेकर इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना ले नींबू जितने साइज के।

5. यहां साबूदाने में हमने सिर्फ प्याज और आलू को डाला है आप चाहें तो अपनी मनपसंद सब्जी डाल सकते हैं। अब एक अप्पे पैन लें। और इसके सभी खानों में थोड़ा सा तेल डाल देंगे जिससे अप्पे पलटने में सुविधा होगी।

6. अब इसे गैस पर गर्म होने रख दें हल्का गर्म होने पर इसमें साबूदाना के बॉल्स डालेंगे और इसे ढककर हल्का सुनहरा होने तक पकाएंगे जब एक तरफ सुनहरा हो जाए तो इसे पलट कर दूसरी तरफ सुनहरा होने देंगे। इस तेज आंच पर ना देखे नहीं तो यह बाहर से क्रंची तो हो जाएगा पर अंदर से कच्चा रह जाएगा।

Veggies Sabudana Appe

7. गैस की आंच मीडियम से लो पर रखेंगे बीच में आंच ज्यादा लगने के कारण बीच वाले बॉल्स जल्दी पकेंगे तो आप उलट पलट कर सभी अप्पे पका लें। अब इन वेजिस साबूदाना अप्पे (Veggies Sabudana Appe) को आप धनिया की तीखी चटनी या फिर टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। यह दोनों ही के साथ स्वादिष्ट लगता है या फिर आप इसे गरमा गरम चाय के साथ भी परोस सकते हैं।

तो अगली बार जब बारिश की हल्की बूंदें गिरें और आपका मन कुछ क्रिस्पी और मजेदार खाने का हो, तो वेजिस साबूदाना अप्पे (Veggies Sabudana Appe) जरूर ट्राई करें। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आएगा और आपको बार-बार तेल में तली चीज़ें खाने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Instant Preparation of Gujrati Khandvi In 10 Minutes | लाइट एंड सोफ्ट गुजराती खांडवी

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe