प्रस्तुति
आज की हमारी रेसिपी है पोहा मसाला पूरी(Poha Masala Puri) जिसे आप हल्की फुल्की भूख, बच्चों की टिफिन या फिर शाम के नाश्ते के लिए बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए हमने पुराने आलू और प्याज के स्टफिंग की जगह पोहा के मसालेदार स्टफिंग का इस्तेमाल किया है जिससे यह समोसे और कचोरी से बिल्कुल ही अलग है और इसका स्वाद भी बेहतरीन है पोहे का चटपटा मसालेदार स्वाद इसे एक नई पहचान देता है।
अगर आप भी आलू और प्याज के उसी बोरिंग स्टफिंग से ऊब चुके हैं, तो एक बार मसालेदार पोहे की पूरी बनाकर जरूर देखें यह आपकी फेवरेट बन जाएगी। जिस किसी ने भी पोहा मसाला पूरी (Poha Masala Puri) को एक बार चखा है, यह उसकी फेवरेट डिश बन गई है।
इस पूरी को बनाने में हमने ना तो मैदे का इस्तेमाल किया है और ना ही आलू का जिससे यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है यह हर उम्र के लोगों के लिए बेहतरीन डिश है। आप इसे एक बार जरूर बनाएं और इसे खाने के बाद आप समोसे, कचोरी को खाना भूल जाएंगे। बारिश के मौसम में गरमा – गरम चाय के साथ पोहा मसाला पूरी (Poha Masala Puri) बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
पूरी का आटा की सामग्री
आटा | एक कप |
सूजी | दो चम्मच |
नमक | आधा चम्मच |
अज्वाइन | आधा चम्मच |
हरी धनिया | आधा कप |
घी | आधा चम्मच |
चिली फ्लेक्स | आधा चम्मच |
सफेद तिल | आधा चम्मच |
रिफाईन तेल | दो चम्मच |
पोहा मसाला पूरी (Poha Masala Puri) का आटा बनाने की विधि
एक परात में तीन चौथाई कप पानी डालें और दो चम्मच बारीक सूजी डालकर थोड़ी देर भीगने दें। साथ ही साथ एक चम्मच घी डालें आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच चिली फ्लेक्स, आधा चम्मच नमक, थोड़ी सी तिल (सफेद) और बारीक कटी हुई धनिया।
इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और एक कप गेहूं का आटा डालें और मिलाते हुए आटा लगाएं। 8 से 10 बार आटे को परात में पटक – पटक कर मिलाएं।
आटे को अच्छे से मिलाने के लिए उसमें दो चम्मच तेल डालकर गुंदे।
और आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढक कर रेस्ट करने दें, जिससे आटा सॉफ्ट हो जाएगा।

पोहा मसाला की सामग्री
पोहा | एक कप |
सरसों का तेल | एक चम्मच |
नमकीन सेव | आधा कप |
प्याज बारीक कटा हुआ | एक पीस |
लहसुन कुटी हुई | चार पीस |
मीठा सोडा | एक पिंच |
सरसों जीरा सौंफ खड़ी धनिया और हिंग | फोरन के लिए |
नमक | आधा चम्मच |
हल्दी पाउडर | आधा चम्मच |
धनिया पाउडर | आधा चम्मच |
मिर्च पाउडर | आधा चम्मच |
कश्मीरी लाल मिर्च | आधा चम्मच |
आमचूर पाउडर | एक चम्मच |
पोहा मसाला बनाने का तरीका
पोहा मसाला को चटपटा और ज़ायकेदार बनाने के लिए हम इसमें नमकीन सेव मिलाएंगे। जिससे इसका स्वाद बेहतरीन आएगा।
पोहा मसाला तैयार करने के लिए नमकीन सेव को ग्राइंड कर लें और एक कप पोहे को पानी से दो से तीन बार धोएंगे जिससे यह फूल जाए फिर पोहे को प्लेट में रखकर 5 मिनट तक हवा लगने देंगे।
जिसे पोहा काफी नरम हो जाएगा अब इसे हथेली की मदद से आलू की तरह मैश कर देंगे।
अभी कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें, गर्म होने पर एक पिंच हिंग, सरसों, जीरा, सौंफ, खड़ी धनिया और चार से पांच लहसुन की कली को कूट कर डालें और सुनहरा होने तक फ्राई करें।

अब कढ़ाई में बारीक कटे हुए प्याज डालें और एक चुटकी मीठा सोडा डालकर फ्राई करें। सोडा से प्याज का कलर बेहतरीन हो जाएगा और एक अच्छा फ्लेवर आएगा।
थोड़ी देर पकाने के बाद नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर इन सभी को डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें। जिससे मसाले जलेंगे नहीं 2 मिनट तक मसाले को अच्छे से मिलाएं।
अब मैश किए हुए पोहे और ग्राइंड किए हुए सेव डालकर अच्छे से मिलाएंक और स्टफिंग तैयार करें। तैयार स्टफिंग में एक चम्मच भरकर आमचूर का पाउडर डालें। जिससे पोहा मसाला पूरी (Poha Masala Puri) का स्वाद चटपटा और मज़ेदार बन जाएगा।
अब इस तैयार स्टफिंग को ठंडा होने प्लेट में रख दें, और फिर इससे छोटे-छोटे से बोल्स बनाएं। पोहा मसाला पुरी(Poha Masala Puri) को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है, यह जल्दी बनने वाली एक आसान सी डिश है।
पूरी बनाने का तरीका
अब जो आटा हमने रेस्ट करने दिया था उसे निकालकर हल्के हाथों से मिलाएं और स्टफिंग के बोल्स की साइज से थोड़े से बड़े बोल्स बनाएं।
अगले स्टेप में आटे के बोल को उंगलियों से फैलाते हुए कटोरी के आकार का बनाएं और स्टाफिंग बोल को डालकर फिर उसे धीरे-धीरे बंद करते हुए हल्के हाथों से दबाएं।

इसी तरह सभी बोल्स को स्टफिंग भरकर तैयार कर लें, अब एक-एक बोल को सेंटर से दबाते हुए हल्का हल्का बेलें।
जब सभी पूरियां बेलकर तैयार हो जाएं तो एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर पूरियोंको सुनहरा होने तक तलें।
तैयार है हमारी स्वाद से भरी पोहा मसाला पूरी (Poha Masala Puri) बिल्कुल अलग जिसे आप एक बार खाएं तो बार-बार खाना चाहें। यह हमारी हेल्थ के लिए भी बेहतरीन है क्योंकि इसमें हमने मैदे का इस्तेमाल नहीं किया है। गेहूं के आटे से बनी यह आसान सी डिश बच्चों की टिफिन, हल्की-फुल्की भूख और मेहमान के स्वागत के लिए परफेक्ट नाश्ता है।
यह भी पढ़ें:https://reciperaj.com/light-hunger-more-flavour-aaloo-aur-suji-snacks/