Top 5 Shocking Benefits of Giloy Juice | बारिश में बीमारियों से बचना है तो रोज़ पीएं गिलोय का जूस – नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर

प्रस्तुति

Giloy Juice: मानसून आते ही अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है ऐसे में जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वह जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं खासकर बच्चे बरसात के महीने में ज्यादा बीमार पड़ते हैं ऐसे में आप उनके इम्यून सिस्टम को नेचुरल तरीके से मजबूत बनाने के लिए उन्हें गिलोय का जूस पिलाएं।

यह स्वाद में कड़वा तो होता है पर हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है अक्सर कड़वी चीज ही सेहत के लिए बेहतरीन होती हैं। यह शरीर को आंतरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाता है। आईए जानते हैं आखिर गिलोय है क्या। 

प्राकृतिक औषधियां में गिलोय क्या है  

गिलोय एक प्रकार का पौधा है जो लत के रूप में देखने को मिलता है इसकी जड़े कई तरह के बीमारियों के इलाज में प्रयोग में लाई जाती है। हमारी संस्कृति में इसे अमृत के नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ है अमृता की जड़। यह वही गिलोय है जिसे कोरोना काल में लोगों ने बीमारी से लड़ने के लिए इसके जूस (Giloy Juice) का लगातार सेवन किया था। यहां तक की डॉक्टर ने भी इसका सेवन करने की सलाह दी थी। इसके और भी कई फायदे हैं चलिए उनके बारे में जानते हैं। 

Giloy Juice

गिलोय के जूस (Giloy Juice) से क्या-क्या फायदे हैं 

1. गिलोय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है इसके जूस को पीने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है यह रोग पैदा करने वाले जीवाणुओं से लड़ता है और रक्त को शुद्ध बनाता है।

2. जैसा की आप सभी जानते होंगे पुराने समय में डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों से लोग खुद को बचाने के लिए गिलोय के रस का सेवन करते थे। आज भी बड़े बुजुर्ग गिलोय का सेवन करने की सलाह देते हैं। यह पुराने से पुराने बुखार को ठीक करता है इसका लगातार सेवन करने से बुखार जैसी समस्या नहीं होती है। 

3. गिलोय को उबालकर पीने से तनाव कम होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है। जब भी आपको एंजायटी या तनाव महसूस हो आप गिलोय के जड़ को उबाल कर पिएं यह आपको आराम देगा। 

4. गिलोय में डायबिटीज को नियंत्रित करने की भी शक्ति है अगर नियमित रूप से गिलोय का सेवन किया जाए तो डायबिटीज जैसी बीमारी कभी नहीं होगी। 

5. जिन लोगों को ज्यादा पिंपल्स और त्वचा की समस्या होती है उन्हें अपने डेली मिल्स में गिलोय का सेवन बढ़ाना चाहिए इससे त्वचा से जुड़ी समस्या नहीं होगी क्योंकि यह रक्त को प्यूरिफाई करता है। 

गिलोय का जूस (Giloy Juice) बनाने का तरीका

1. गिलोय का जूस बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलोय का सोफ्ट डंठल लें। उसे चाकू से खुरच खुरच कर बाहर की स्किन को निकाल दें

Giloy Juice

2. गिलोय के बाहर की स्किन को निकालने के बाद अंदर वाले हरे भाग को दो से तीन बार धो लें अब इसे छोटे टुकड़े में काट दें। काटने के बाद इसे ब्लेंडर जार में डालें इसमें एक ग्लास पानी डालें।

3. अब इसे दो से तीन बार ब्लेंड करें जिससे पानी बिल्कुल हरा दिखने लगे और गिलोय के पोषक तत्व पानी में शामिल हो जाएं।

4. अब इसे छान कर खाली पेट या फिर नाश्ते के 2 घंटे बाद पिएं। एक बार में ज्यादा क्वांटिटी ना पिएं आप आधे कप से शुरुआत करें क्योंकि एक तो इसका स्वाद कड़वा होता है। दूसरा हो सकता है यह आपको सूट ना करें इसलिए पहले कम क्वांटिटी में पीना शुरू करें धीरे-धीरे आप इसकी क्वांटिटी बढ़ा सकते हैं। 

5. गिलोय का सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें ना ही इसे प्रतिदिन पिएं। गिलोय का जूस का सेवन सप्ताह में दो से तीन बार ही करें।

जूस रिलेटेड रेसिपीज

Love It or Ignore It, Jamun Juice is a Health Gem | जामुन का जूस पीने के 5 कारण

Fat Burner and Magical Lauki lemon juice | 10 दिन पिएं लौकी का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

6 Unbelievable Benefits of Guava Juice, You can’t Ignore | पहले नहीं सुना होगा, हेल्दी अमरूद का जूस

FAQs:

1. गिलोय जूस पीने से क्या होता है? 

गिलोय जूस पीने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है यह ब्लड को क्लीन करता है साथ ही बॉडी को डिटॉक्स कर बीमारियों से बचाता है। 

2. क्या गिलोय पीने से वेट लूज होता है? 

हां बिल्कुल गिलोय का रस पीने से वेट जल्दी लूज होता है इसमें कैलोरी बिल्कुल कम होती है यह बॉडी को डिटॉक्स भी करता है। 

3. क्या गिलोय लीवर और किडनी के लिए अच्छा है? 

वैसे तो गिलोय लीवर और किडनी को साफ करता है साथ ही यह पाचन शक्ति को इंप्रूव करता है लेकिन एक लंबे समय तक गिलोय का सेवन करने से यह लीवर में सूजन पैदा कर सकता है इसलिए सीमित मात्रा में सेवन करें। 

4. किन लोगों को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए? 

प्रेग्नेंट महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह लिए गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए या फिर जो महिलाएं ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं उन्हें भी गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको किसी तरह की बीमारी है तो गिलोय का सेवन (Giloy Juice) करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment