Tired Of Fails, Get Perfect And Juicy: Rasgulla In 1st Try | होममेड स्पंजी रसगुल्ला

प्रस्तुति

Soft And Juicy Rasgulla, होममेड स्पंजी रसगुल्ला: भारत में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं या हर धर्म के लोग अपने-अपने त्यौहार मनाते हैं और इन सभी त्योहारों में मिठाइयों का एक अहम हिस्सा होता है मिठाइयों के बिना हमारे त्योहार अधूरे हैं। चाहे होली, दिवाली हो या फिर ईद मिठाइयां हर त्यौहार का अहम हिस्सा है। ऐसे में अगर वह मिठाई हम घर पर बनाएं तो स्वाद और सेहत से भरपूर होती है और घर पर मिठाई बनाने से त्योहार यादगार बन जाता है। 

जब परिवार के सभी सदस्य मिलकर मिठाइयां बनाते हैं तो त्यौहार का मजा दोगुना हो जाता है। अक्सर हम जब स्पंज या रसीला रसगुल्ला बनाते हैं तो कई समस्याएं आती है जैसे रसगुल्ला सॉफ्ट नहीं बनता है, या फिर उसमें नींबू का टेस्ट आ जाता है, या इसे कितनी देर पकाना है तो आज हम इन सभी सवालों का जवाब अपनी इस रेसिपी में बताने वाले हैं। तो बिना समय गवाए रेसिपी शुरू करते हैं। 

रसगुल्ला (Rasgulla) बनाने की सामग्री

गाय का दूध1 लीटर 
विनेगर दो चम्मच 
चासनी के लिए चीनी11/2 कप
पानी 41/2 कप

रसगुल्ला (Rasgulla) बनाने का सही तरीका

1.  रसगुल्ला बनाने के लिए हम गाय के दूध का इस्तेमाल करेंगे क्योंकि इसमें छेना ज्यादा निकलता है। एक बड़े पतीले में 1 लीटर दूध डालकर गर्म होने रख दें।

2.  जब दूध में उबाल आ जाए तो व्हाइट विनेगर दो चम्मच डाल दे और तुरंत चमचे से चला दें इससे दूध तुरंत फट जाएगा। नींबू से दूध को फाड़ने पर रसगुल्ला में नींबू का कड़वापन आ जाता है इसलिए विनेगर से ही दूध को फाड़े।

3.  गैस को बंद कर दे अब एक छन्नी से फटे हुए दूध को छानकर छेना अलग कर लें। इस पानी का इस्तेमाल आटा गूंदने में करें इससे रोटियां सॉफ्ट बनेंगी।

Rasgulla (Chhena
)

4.  छेना को छानने के बाद इसमें एक गिलास ठंडा पानी डालकर छान दे इससे विनेगर का टेस्ट निकल जाएगा। छेना को हल्का सा दबाएं और पानी बाहर निकाल दें। अब इसे आधा घंटा प्लेट के ऊपर रख दें। जिससे बचा हुआ पानी बाहर निकल जाएगा। 

5. आधा घंटा के बाद छेना को निकाल कर एक बड़े परात में रखें और इसे हाथ से अच्छे से मैश करें और हथेली की मदद से घिसते हुए मिलाएं। इससे छेना बिल्कुल सॉफ्ट डॉ में बदल जाएगा, इस सोफ्ट डॉ को बनाने में कुल 15 से 20 मिनट लग सकते हैं। हमारा डॉ जितना सॉफ्ट रहेगा रसगुल्ला उतने ही स्पंजी बनेंगे। 

यह भी पढ़ें: Quick, Classic, Unbelievable- Rusk Malai Cake | झटपट बनाएं 100 % क्रीमी, रस्क मलाई केक

6. एक स्मूथ डॉ बनाने के बाद इसे थोड़ा सा हाथों के बीच रोल करके बॉल बनाएं अगर बॉल में दरार नहीं आई है मतलब छेना अच्छे से मिल गया है अगर दरार आ रही है तो थोड़ी देर और मिलाएं यहां छेना में कुछ भी ऐड ना करें सिर्फ छेना को मलते रहें।

7. अब इससे छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर तैयार कर लें। 1 लीटर दूध से हम 14 से 15 रसगुल्ले बनाकर तैयार कर सकते हैं। वह भी बिल्कुल मार्केट के जैसे आकार में और सॉफ्ट और स्पंजी।

8. अब हम चाशनी बनाएंगे जिसमें हमें रसगुल्ला को पकाना है चाशनी बनाने के लिए एक बड़े पैन में 11/2 कप चीनी डालें और 41/2 कप पानी डालें  और गैस को मीडियम आंच पर रखते हुए अच्छे से चासनी को बनने देंगे। 

9. बीच-बीच में चम्मच से चासनी को चलाते रहें इससे चीनी जल्दी गल जाएगी। जब चीनी गल जाए तो फ्लेम को हाय कर दें और चाशनी को उबालें। जब उबलते हुए चाशनी में इसे डाला जाता है तो वह फटता नहीं है और हलवाई जैसा टेस्ट आता है। 

10. हाय फ्लेम पर रसगुल्ला को डालें और चम्मच से चाशनी को हिलाते हुए चारों तरफ पकने दें। रसगुल्ले को न छुए नहीं तो यह फट सकता है, चम्मच से चाशनी को इसके ऊपर डालते रहें इससे चारों तरफ से पक जाएगा। लगभग 8 मिनट तक हाई फ्लेम पर पकाएं। 

यह भी पढ़ें: Delightful Besan Halwa | स्वादिष्ट लेकिन थोड़ा मुश्किल – 100% दानेदार बेसन का हलवा!

11. लगभग 8 मिनट पकाने के बाद अब कढ़ाई को ढक दें और मीडियम फ्लेम पर पकाएं। यहां हमने रसगुल्ला बनाने में मैदा, कॉर्न फ्लोर जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया है। सिर्फ दूध और चाशनी से बिल्कुल हलवाइयों जैसा रसगुल्ला बनकर तैयार होगा।

12. रसगुल्ला को 6 मिनट के लिए ढक कर पकाएं इससे जो बबल्स बनेंगे वह रसगुल्ला को और सॉफ्ट बनाएंगे। हमें ज्यादा नहीं पकाना है नहीं तो यह हार्ड हो सकते हैं इतनी देर पकाने के बाद यह फुल कर साइज में बड़ा हो जाएगा और बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएगा। 

13. अब 2 मिनट के लिए रसगुल्ले को ढक्कन हटाकर पकाएं आंच को मीडियम ही रखें। बिल्कुल सॉफ्ट और स्पंजी रसगुल्ला बनकर तैयार हो रहा है। 

Rasgulla

14. अब इसे चेक करने के लिए एक पीस बाहर निकालें और उसे उंगली से दबाएं। जब रसगुल्ला दब कर वापस से ऊपर उठ जाए तो इसका मतलब है कि यह बनकर तैयार हो चुका है। अब गैस को बंद कर दें और इसे 2 घंटे के लिए ढक कर रख दें।

15. आप चाहें तो गरमा गरम ही इसे खा सकते हैं या फिर थोड़ी देर ठंडा होने के बाद सर्व करें। रसगुल्ला को कभी भी फ्रिज में ना रखें ऐसा करने से चाशनी गाढ़ी हो जाती है और वह रसगुल्ला को हार्ड कर देती है जिससे हमें मार्केट जैसा टेस्ट नहीं मिल पाता है।

यह भी पढ़ें: Rich But Refreshing – Try Mango Mastani | पुणे की फेमस – मैंगो मस्तानी स्वाद में लाज़वाब

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment