Super Simple Aaloo Methi Dry Curry | पुरानी रेसिपी, नए अंदाज में- बनाएं चटपटी आलू मेथी की सब्जी

प्रस्तुति

Aaloo Methi Dry Curry, आलू मेथी की सब्जी: वैसे तो आलू की सब्जी हम सभी की फेवरेट है, अगर हम इस सब्जी में मेथी पत्ते मिलाकर बनाएं तो यह टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी बन जाएगी। जैसा कि हम सभी जानते हैं मेथी एक गुणकारी पौधा है यह न केवल विटामिन और मिनरल्स से भरा है, बल्कि इसमें ब्लड शुगर को बैलेंस करने के साथ ब्लड‌ से गंदगी को भी बाहर निकाल कर उसे साफ करने में मदद करता है। यह वेट लॉस में भी हेल्पफुल माना जाता है। आईए आज हम सेहत और स्वाद से भरपूर आलू मेथी की सब्जी बनाने की रेसिपी को जानते हैं।

आलू मेथी की सब्जी (Aaloo Methi Dry Curry) बनाने की सामग्री

उबले आलू4 पीस
टमाटर2 पीस
मेथी पत्ता बारिक कटा हुआ_100gm (कसूरी मेथी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
जीराआधा छोटी चम्मच
तेलदो चम्मच 
लहसुन कुटा हुआपांच कली 
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
जीरा काली मिर्च का पाउडरआधा चम्मच
नमकस्वाद अनुसार
मिर्च पाउडरऑप्शनल है
हरि मिर्च स्वाद अनुसार

चटपटी आलू मेथी की सब्जी (Aaloo Methi Dry Curry) बनाने की विधि

आलू मेथी की चटपटी और सेहत से भरी सब्जी बनाने के लिए, अगर आपके पास उबले आलू हो तो बनाना शुरू करें अगर ना हो तो पहले आलू को उबाल लें। आलू उबालने के लिए चार मीडियम साइज के आलू प्रेशर कुकर में डालें आधा ग्लास पानी डालें और दो सीटी आने तक पकाएं।

Aaloo Methi Dry Curry

अब उबले आलू को छीलकर छोटे पीस में काट लेंगे। एक पैन में तेल डालकर गर्म होने देंगे, जैसे ही तेल गर्म हो जाए उसमें एक छोटा चम्मच जीरा, हरी मिर्च और लहसुन डालकर भुनेंगे। एक मीडियम साइज का प्याज लें उसे छीलकर बारीक काट लें लहसुन मिर्च के साथ थोड़ी देर सुनहरा होने तक भून लेंगे। अब इसमें कटे हुए आलू डालकर अच्छे से फ्राई करेंगे।

यह भी पढ़ें: Yummy And Tasty Shahi Sevai | कभी त्योहारों की शान थी, अब हर खुशी में शामिल है शाही सेवई

जब तक आलू भुन रहे हैं, हम मेथी के पत्ते धोकर बारीक काट लेंगे। अगर आपके पास मेथी पत्ते ना हो तो आप कसूरी मेथी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इतने समय में हमारे आलू लगभग भून चुके हैं। अब हम इसमें कटा हुआ टमाटर ऐड करेंगे और साथ ही एक चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, थोड़ा सा जीरा काली मिर्च का पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से फ्राई करेंगे अगर आप तीखा नहीं खाते हैं तो कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल करें। 

थोड़ी देर सब्जी को ढक कर पकाएंगे, जब टमाटर पक जाए तो, साथ ही कटे हुए मेथी के पत्ते डालकर मध्यम आंच पर पकाएंगे।जैसे ही पत्तियां गलना शुरू हो जाएगी आधा कप पानी डालकर सब्जी को ढक देंगे। और थोड़ी-थोड़ी देर पर चलाते रहेंगे जब सब्जी का पानी सूखने लगे तो ढक्कन हटाकर थोड़ी देर मीडियम आंच पर पकाएं, जैसे ही पानी सूख जाए तो हम गैस बंद कर देंगे।

Aaloo Methi Dry Curry (Aaloo Fried)

इस तरह बहुत कम समय में तैयार है हमारी चटपटी आलू मेथी की सब्जी जिसे हम फूल्के, पूरी या करारे पराठे के साथ परोस सकते हैं। आप इसे सफर के लिए भी बना कर रख सकते हैं अक्सर ट्रेन में सफर के लिए हमें समझ नहीं आता कि हम कौन सी सब्जी बनाएं जो जल्दी भी बन जाए और लंबे टाइम तक भी टीके ऐसे में आप आलू मेथी की सब्जी (Aaloo Methi Dry Curry) बना सकते हैं और पूरी या पराठे के साथ सफर में भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Halwai Special Aaloo Baigan Palak Curry | तीन सब्जियों से, एक स्पेशल स्वाद – हलवाई स्पेशल आलू बैगन पालक की सब्जी

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe