Summer’s Best- Wholesome Bel Ka Sharbat | 10 मिनट में बनाएं देसी बेल शरबत – स्वाद भी सेहत भी

प्रस्तुति

Bel Ka Sharbat, बेल का शरबत: गर्मियों में हमें मुख्य रूप से शरबत और जूस का सेवन करना चाहिए। यह हमें लू लगने से बचाता है, साथ ही हमारी बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है और ठंडक देता है। बाजारों में बिकने वाली अनहेल्दी कोल्ड ड्रिंक पीने की बजाय आप घर पर जूस या बेल का शरबत बनाकर पी सकते हैं। यह हेल्दी भी है और हमारी बॉडी को ठंडक भी देगा।

एक तरफ जहां लोगों के लिए फायदेमंद है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है जैसे डायबिटीज पेशेंट को बेल का शरबत नहीं पीना चाहिए, थायराइड के मरीजों को भी बेल का सेवन नहीं करना चाहिए और जिन लोगों को किसी तरह की सर्जरी हुई हो उन्हें भी बेल का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर करना चाहते हो तो अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।

बेल के बेनिफिट्स

1. बेल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे यह हमारी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। 

2. बेल की तासीर ठंडी है इसे गर्मियों में हमेशा सेवन करना चाहिए जिससे हमारे शरीर को ठंडक मिलती रहे। 

3. बेल में मुख्य रूप से आयरन होता है जो हमारे शरीर से आयरन की कमी को दूर करता है। और हमें एनीमिया से बचाता है।

4. बेल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होता है जो त्वचा की समस्याओं को दूर करता है।

5. इसके सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। 

बेल का शरबत (Bel Ka Sharbat) बनाने की सामग्री – 4 ग्लास के लिए

बेल1 पीस
चीनी पाउडर4 चम्मच 
भूने जीरे का पाउडर1 बड़ा चम्मच
काला नमक1 चम्मच 
पानी 3 ग्लास

बेल का शरबत बनाने का तरीका

1. शरबत बनाने के लिए एक बेल को पटक कर चटका देंगे और इसका सारा पल्प निकालकर एक कटोरी में रखेंगे।

यह भी पढ़ें: Looks Normal Tastes Amazing – Watermelon Mint Juice Twist | एनर्जी को करें रिचार्ज – तरबूज पुदीने के जूस के साथ

2. अगर पल्प हार्ड हो तो इसे 1 घंटे के लिए पानी में फूलने दें उसके बाद इस्तेमाल करें। और सॉफ्ट हो तो इससे शरबत बनाना शुरू करें।

3. बेल के पल्प को एक बड़े कटोरे में डालें और दो गिलास पानी डालकर मैशर से मैश‌ करें। अच्छे से मैश करें जिससे जब इसे छाना जाए तो पल्प अलग हो जाए और बीज और फाइबर अलग हो जाएं।

Bel Ka Sharbat

4. अब एक मोटी छन्नी की मदद से बेल के पल्प को छान लें और थोड़ा पानी पीछे से ऐड कर दो बार छाने। अब फाइबर और बीज को अलग कर दें।

5. शरबत बनाने के लिए बेल के पल्प में चीनी पाउडर, भुना जीरे का पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

6. तैयार बेल के शरबत (Bel Ka Sharbat) को सर्व करने के लिए ग्लास में दो से तीन आइस क्यूब्स डालकर शरबत डालें और सर्व करें या फिर इसे फ्रिज में रख दें और 2-3 दिन तक इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: Naturally Hydrating, Refreshing-Muskmelon Juice | जरूर बनाएं- फिटनेस बढ़ाने वाला खरबूजा जूस

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe