प्रस्तुति
Sabudana Pancake: हेलो दोस्तों! आप सभी को पापांकुशा एकादशी की ढेरों शुभकामनाएं! एकादशी व्रत श्रद्धा, भक्ति और शक्ति का प्रतीक है। पापांकुशा एकादशी व्रत के लाभ- इस व्रत से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। घर में शांति, सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है। मृत्यु के बाद आत्मा को वैकुण्ठधाम में स्थान मिलता है।
जीवन से नकारात्मकता और संकट दूर होते हैं। व्रत रखने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि ऐसा क्या खाया जाए जो एनर्जी से भरपूर हो, पेट भी भरे और झटपट बनकर तैयार हो जाए। इसी परेशानी का हल लेकर हम आए हैं – साबूदाना पैनकेक की खास रेसिपी।
इसे आप प्रीमिक्स के रूप में पहले से बनाकर रख सकते हैं, जिससे व्रत के दौरान बिना समय गंवाए हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार हो जाए। बस व्रत वाले दिन इससे पैनकेक Sabudana Pancake तैयार कर लें जिसमें बहुत ही कम समय लगता है। हाई प्रोटीन, एनर्जी से भरपूर यह नाश्ता दिन भर के कामों के लिए भरपूर ताकत देता है और पेट को भरा रखता है जिससे फास्टिंग के दौरान भी आप सभी काम कर सकते हैं बिना किसी टेंशन के।
साबूदाना पैनकेक बाहर से कुरकुरे अंदर से मुलायम, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं जो उपवास के दौरान तुरंत ऊर्जा देते हैं इसमें आप आलू या हरी सब्जियां भी मिक्स कर सकते हैं और कुछ बेसिक से मसाले डालकर इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी को।

साबूदाना पैनकेक (Sabudana Pancake) बनाने की सामग्री
| साबूदाना मीडियम साइज का | एक कप |
| कुट्टू का आटा | आधा कप |
| मूंगफली रोस्ट की हुई | आधा कप |
| सेंधा नमक | स्वाद अनुसार |
| जीरे का पाउडर, काली मिर्च पाउडर | आधा छोटा चम्मच |
| बारीक कटी हरी मिर्च | दो पीस |
| उबला आलू घिसा हुआ | एक कप |
| हरी सब्जियां बारीक कटी हुई | ऑप्शनल है |
| घी या रिफाइंड | दो चम्मच |
| पानी | तीन कप |
| दही | चार चम्मच |
| बारीक कटी हरी धनिया | आधा कप |

रायते की सामग्री
| खीरा | दो पीस |
| दही | एक कटोरी |
| सेंधा नमक | स्वाद अनुसार |
| जीरे का पाउडर | आधा चम्मच |
| जीरा | आधा छोटा चम्मच |
| कड़ी पत्ते | दो पीस |
| हरी मिर्च | एक पीस |
साबूदाना पैनकेक (Sabudana Pancake) बनाने की रेसिपी
1. साबूदाना पैनकेक बनाने के लिए आप मीडियम साइज वाले साबूदाने का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए आपको साबूदाना भीगोने की जरूरत नहीं है यह बहुत ही आसानी से बन जाता है सबसे पहले एक कप साबूदाना पैन में रोस्ट कर लें 2 से 3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भुनें गैस की फ्लेम मीडियम रखें रोस्ट करने से साबूदाने का चिपचिपा पन खत्म हो जाता है।
2. अब इसी पैन में आधा कप मूंगफली डालें इसे भी 3 से 4 मिनट तक लगातार चलाते हुए भुने जब मूंगफली के छिलके अलग से होने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे अलग प्लेट में निकाल कर उसके छिलके उतार दे।
3. अब मूंगफली को जार में डालें और इसे ग्राइंड कर ले अब इसे निकाल कर प्लेट में रखें और साबूदाने को भी ग्राइंड कर ले बिल्कुल महीन जितना बारीक आप ग्राइंड कर सकते हैं।
4. अब एक बड़े बॉल में साबूदाना पाउडर डालें, मूंगफली का पाउडर डालें और जरूरत अनुसार कुट्टू का आटा डालें इससे बाइंडिंग अच्छी आती है आप चाहें तो राजगिरी का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो व्रत के दौरान खाया जाता है अगर आप इसे स्नैक्स के रूप में बना रहे हैं तो आप गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. अब इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें आप चाहें तो इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं और जब भी आपका पैनकेक खाने का मन हो इसे इंसटैंटली बना सकते हैं। अगर आप इसे पहले से रेडी करके रखें तो बाकी के 9 दिन इसे दोबारा बनाने की झंझट नहीं होगी बस इस प्रीमिक्स को निकालें और सब्जियां मिक्स करके झटपट पैन केक Sabudana Pancake तैयार कर लें।

6. अब बोल में साबूदाने का आटा, मूंगफली पाउडर और कुट्टू का आटा डालकर स्वाद अनुसार सेंधा नमक बारीक कटि हरी मिर्च, उबला आलू ग्रेट किया हुआ बारीक कटी हरी धनिया और दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें अब इसमें जरूरत अनुसार पानी डालें और इसका गाढ़ा घोल तैयार करें।
7. अब इस घोल को ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ दे इसे साबूदाना फुल जाएगा क्योंकि साबूदाना भिगोया हुआ नहीं है इसलिए हो सकता है फूलने के बाद यह थोड़ा टाइट हो जाए तो आप जरूरत अनुसार पानी ऐड कर लें। आप चाहे तो उबले आलू की जगह ताजी सब्जियां भी ग्रेट कर डाल सकते हैं या नाश्ते के रूप में भी परोसा जा सकता है गरमा गरम चाय या तीखी चटनी के साथ साबूदाना पैन केक बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।
8. जब तक साबूदाना सेट हो रहा है तब तक खीरे का रायता तैयार कर लें इसके लिए दो खीरा ले उन्हें छीलकर छोटे पीस में काट लें। अब एक कप दही ले और इसे अच्छी तरह फेंटे दही में सेंधा नमक स्वाद अनुसार, जीरे का पाउडर डालकर मिक्स करें साथ ही खीरा कटा हुआ और दो हरी मिर्च कटी हुई डालें।
हमारी अन्य रेसिपी जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
9. व्रत के दौरान रायता खाना फायदेमंद होता है क्योंकि यह पेट की जलन को कम करता है इसे ठंडा रखता है और पाचन को मजबूत बनाए रखना है इसलिए व्रत के दौरान रायता जरूर खाएं आप बूंदी का रायता, खीरे का रायता, आलू रायता, कद्दू रायता ट्राई कर सकते हैं।
10. अब तड़का पैन लें इसमें एक चम्मच घी गर्म करें घी के गर्म होने पर जीरा डालें जब जीरा चटकने लगे तो कुछ कड़ी के पत्ते डालें जैसे ही तड़का चटकने लगे से खुशबू आने लगे इसे रायते में डालकर मिक्स कर दें। आप चाहे तो उबले आलू का रायता भी बना सकते हैं बस खीरा की जगह उबले आलू को छीलकर छोटे टुकड़े में काट ले और उसे मिक्स करें।
11. इतनी देर में साबूदाना सेट हो गया है अब एक पैन ले इसे गर्म करें इसमें दो चम्मच घी डालकर अच्छी तरह फैला दे गैस की फ्लेम मीडियम रखें। अब घोल को चमचे से थोड़ा-थोड़ा डालते हुए हल्का स्प्रेड करें अब इसे ढक कर एक साइड से पकने दे।

12. जब पैन केक एक साइड से पक जाए तो इसे ऊपर से थोड़ा सा घी या बटर डालकर दूसरी साइड भी कुरकुरा होने तक पकने दे तीन से चार मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। दोनों साइड से सुनहरा कुरकुरा पैन केक हो जाए तो इसे निकाल ले और इसी तरह से बाकी के पैनकेक Sabudana Pancake बनाकर तैयार कर लें।
13. अब आप इसे रायते, चटनी या चाय के साथ सर्व करें बाहर से कुरकुरे अंदर से सॉफ्ट पैनकेक खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो व्रत वाले दिन भरपूर एनर्जी देता है यह पेट को भरा रखता है जिससे बार-बार फूड क्रेविंग नहीं होती।
अगर आपको साबूदाना पैनकेक (Sabudana Pancake) की रेसिपी पसंद आई तो इसे सेव कर रख ले और व्रत वाले दिनों में जरूर ट्राई करें। इसे अपने दोस्तों व परिवार के साथ शेयर करना ना भूलें। ऐसी ही झटपट आसान रेसिपीज जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो कर लें।