प्रस्तुति
क्या आप भी पके आम से मैंगो शेक और मैंगो जूस बनाकर ऊब चुके हैं तो आज ही ट्राई करें पुणे की फेमस मैंगो मस्तानी (Mango Mastani)। जो सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और टेस्ट ऐसा है कि आप कभी भूल ही नहीं पाएंगे। आप इसे एक बार बनाकर जरूर देखें गर्मियों में या बहुत शानदार लगती है। इसमें वनीला आइसक्रीम और ड्राई फ्रूट्स का कोम्बीनेशन इसे आम के बाकी डिशेज से अलग बनाता है।
गर्मियों में जब पके आम आते हैं तो हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि ऐसी कौन सी डिश बनाएं जो सभी को पसंद भी आए और जल्दी बन जाए। तो हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आएं हैं – एक स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली रेसिपी मैंगो मस्तानी (Mango Mastani)। यह पुणे की फेमस मैंगो मस्तानी है जो आपको और कहीं देखने को नहीं मिलती है इसका टेस्ट ही इतना स्वादिष्ट है कि सब इसके दीवाने हैं। तो चलिए बिना देर किए हम हमारी इस रेसिपी को शुरू करते हैं।
मैंगो मस्तानी बनाने के लिए सामग्री
पका आम | 2 पीस |
ठंडा दूध | 200 ml |
वनीला आइसक्रीम | 1 कप |
ड्राई फ्रूट्स कटिंग | 2 चम्मच |
टूटी फ्रूटी | 2 चम्मच |

मैंगो मस्तानी बनाने की विधि
मैंगो मस्तानी बनाने के लिए एक पका आम लें। अब उसे छीलकर उसका पल्प निकालें और दो चम्मच चीनी एक गिलास दूध के साथ ब्लेंडर जार में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। अब एक और पका आम लें और उसे छीलकर उसके थोड़े बड़े-बड़े टुकड़े कर लें। अब एक कांच के सर्विंग ग्लास में मैंगो के 2-4 पीस डालें और उसके ऊपर मैंगो और मिल्क का मिक्सचर आधा कप डालें।
अब मैंगो और मिल्क के मिक्सचर के ऊपर वनीला आइसक्रीम एक स्कूप डालें। आइसक्रीम के ऊपर कटे हुए मैंगो डालें और कटिंग किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर इसी प्रक्रिया को दोबारा करें। ड्राई फ्रूट्स में किसमिस, काजू, बादाम, पिस्ता या फिर आपको जो पसंद हो वो ले सकते हैं। फिर हमें मैंगो और मिल्क के मिक्सर को गिलास में डालना है उसके ऊपर एक स्कूप वनीला आइसक्रीम और कुछ मैंगों के पीस थोड़ी सी टूटी फ्रूटी और कटिंग किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखें और चिल्ड मैंगो मस्तानी सर्व करें।

यह पुणे की फेमस मैंगो मस्तानी स्वाद में लाजवाब है इसके साथ टूटी फ्रूटी और वनीला आइसक्रीम का जो फ्लेवर है वह इसे शानदार बनाता है। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें यह आपको बहुत पसंद आएगी। अब जब भी आप पके आम लाएंगे तो इसे जरूर बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: Refreshing Aam Panna for this Hot Summer: ताज़गी से भरपूर आम पन्ना या आम झोरा