प्रस्तुति
Healthy Sooji Appe and Oats Veg Cutlets: आज कि इस भागदौड़ की जिंदगी में इंस्टेंट फूड, फास्ट फूड हमारी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है। हम सभी जानते हैं फास्ट फूड हमारी हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक है तो क्यों ना इसे हेल्दी स्नैक्स के साथ रिप्लेस कर दिया जाए। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दो हेल्दी स्नैक्स रेसिपीज फाइबर से भरपूर स्वादिष्ट सब्जियों के विटामिन का मेला जिला स्नैक्स ओट्स वेज कटलेट जो की हेल्दी होने के साथ-साथ इंसटैंटली बन भी जाता है यह बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आता है।
इसे आप शाम के रास्ते बच्चों के टिफिन या चाय के साथ भी इंजॉय कर सकते हैं। साथ ही साथ हम आपके लिए लाए हैं सूजी वेज अप्पे की रेसिपी जो की हल्का कुरकुरा और स्वाद से भरपूर होता है खास बात यह है कि यह बहुत ही जल्दी बन जाता है और बहुत कम तेल में बनता है।
जिस कारण सब्जियों से भरपूर होते हुए या एक हेल्दी स्नैक्स है इसे भी आप शाम की नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए तैयार कर सकते हैं सूजी और हरी भरी सब्जियों से मिलकर बना या पौष्टिक नाश्ता बच्चों और बूढ़ौं सभी को बहुत पसंद आता है आईए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी और बनने में लगने वाला समय।
सूजी वेज अप्पे (Healthy Sooji Appe) बनाने की सामग्री
| सूजी (रवा) | 1 कप |
| दही | ¾ कप |
| पानी | आवश्यकतानुसार |
| बारीक कटी प्याज़ | ½ कप |
| बारीक कटी गाजर | ½ कप |
| बारीक कटी शिमला मिर्च | ¼ कप |
| हरी मिर्च | 1 (बारीक कटी) |
| हरा धनिया | 2 टेबलस्पून, कटा हुआ |
| राई | ½ चम्मच |
| नमक | स्वाद अनुसार |
| बेकिंग सोडा | ¼ चम्मच |
| तेल | 2–3 चम्मच |
सूजी वेज अप्पे बनाने की रेसिपी
1. सूजी के हेल्दी अप्पे (Healthy Sooji Appe) बनाने के लिए सबसे पहले इसके बटर को तैयार किया जाता है इसके लिए एक बड़ा बोल ले इसमें सूजी और दही डालें अभी नहीं अच्छी तरह मिक्स करें मिक्स करने के लिए विश्कर का इस्तेमाल कर सकते हैं अगर सूजी ज्यादा गाढ़ी है तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें लेकिन बहुत पतला न करें नहीं तो बैटर चिला की जैसे बन जाएगा।
2. थोड़ा सा नमक डालें और इसे मिक्स करें साथ ही थोड़ी सी बेकिंग सोडा भी डाल दे अब इसे ढककर 10 मिनट के लिए रेस्ट करने दे।

3. जब तक बेटर फूल रहा है सब्जियां कटिंग कर लें सब्जियों में आप प्याज, टमाटर, शिमला, गाजर आप चाहें तो पनीर और बीटरूट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इन सभी को धोकर बारीक काट ले।
4. अब एक पैन गर्म करें इसमें एक चम्मच तेल डालें तेल के गर्म होने पर जीरा, राइ और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें अब इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे प्याज शिमला गाजर टमाटर बीटरूट या आपकी मनपसंद सब्जी का इस्तेमाल करें।
5. अब सब्जियों को 2 मिनट के लिए सेलो फ्री कर ले अब इन्हें निकाल कर थोड़ा सा ठंडा होने दे और इस बेटर में मिक्स कर दे। मिक्स करने के बाद अप्पे बनाने की तैयारी करें इसके लिए एक अप्पे पैन ले इसे साफ करके गढो में थोड़ा तेल लगा दे अब इसे गर्म करें जब यह हल्का गर्म हो जाए।
6. जब अप पान गर्म हो जाएतो इसमें थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें सभी खानों में बटर डालने के बाद इसे ढक कर दो मिनट के लिए पकाए 2 मिनट में ही अपने फूलने लगेंगे और यह फुल कर साइज में बड़े हो जाएंगे।

7. जब अप एक साइड से पक जाए तो इन्हें किसी टूथपिक या फोक की मदद से सभी अप्पे को पलट दें और इसे दूसरी ओर से पकने दें जब अपने दोनों साइड से पक जाए तो इन्हें (Healthy Sooji Appe) निकाल कर गरमा गरम चटनी के साथ सर्व करें।
ओट्स वेज कटलेट (Oats Veg Cutlets) बनाने की सामग्री
| ओट्स | 1 कप |
| उबला हुआ आलू | 2 |
| बारीक कटी हुई गाजर | ½ कप |
| बारीक कटी हुई शिमला मिर्च | ½ कप |
| बारीक कटा प्याज़ | ½ कप |
| हरी मिर्च | 1 बारीक कटी |
| लाल मिर्च पाउडर | ½ चम्मच |
| नमक | स्वाद अनुसार |
| तेल | 2–3 टेबलस्पून |
| ब्रेड क्रम्ब्स / ओट्स पावडर | ½ कप |
हमारी अन्य रेसिपी जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

ओट्स वेज कटलेट (Oats Veg Cutlets) बनाने की रेसिपी
1. यदि आप रोल्ड ओट्स उपयोग कर रहे हैं तो उन्हें मिक्सी में थोड़ी-देर (पल्स) चलाकर थोड़ी बारीक कर लें — बहुत पाउडर न बनाएं; हल्का ग्रिट रहेगा तो अच्छा क्रंच मिलेगा। (यदि क्विक ओट्स हैं तो सीधे इस्तेमाल कर सकती हैं।)
2. नॉन-स्टिक पैन गरम करें, थोड़ा सा तेल डालें।
3. प्याज़, अदरक और हरी मिर्च डालकर 1–2 मिनट हल्का भूनें।

4. गाजर, शिमला मिर्च और मटर डालकर 2–3 मिनट तक हल्का सा सॉते करें—सब्जियाँ थोड़ी नरम हों पर कुरकुरी रहें। नमक थोड़ा पहले न डालें, बाद में मिश्रण में मिलां।
5. एक बड़े बाउल में मैश किए आलू डालें।
6. उसमें तैयार ओट्स, भुनी हुई सब्जियाँ, हरा धनिया, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नींबू का रस डालें।
7. नमक मिलाकर अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण इतना होना चाहिए कि हाथ से रोल किया जा सके — न ज़्यादा गीला न बहुत सूखा। यदि गीला लगे तो थोड़ा और ओट्स डालें; बहुत सूखा लगे तो 1–2 चम्मच पानी या दूध मिला ले

8. मिश्रण को छोटे हिस्सों में बाँटें और हाथ से गोल , चपटा कटलेट (Oats Veg Cutlets) बना लें। आपका कटलेट को जी आकार में बनाने का मन हो उसे जाकर में इसे बना ले।
9. हर कटलेट को ब्रेड क्रम्ब्स/ओट्स पावडर में हल्का दबाकर कोट करें। (डबल-कोटिंग के लिए: कटलेट को पहले पानी/थोड़े दही में हल्का डुबोएँ, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें।)
10. नॉन-स्टिक तवा गरम करें अब इसमें तेल डालें।

11. मध्यम आंच पर कटलेट (Oats Veg Cutlets) रखें और दोनों तरफ से 3–4 मिनट या सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएँ।