प्रस्तुति
Khaja Recipe खाने के बाद अक्सर मन करता है कुछ मीठा खाने का, है ना? कभी-कभी तो मीठे की क्रेविंग इतनी बढ़ जाती है कि तुरंत कुछ स्पेशल चाहिए होता है। ऐसे ही पलों के लिए यूपी-बिहार की मशहूर खाजा एकदम परफेक्ट स्वीट डिश है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे शादियों में खास तौर पर बनाया जाता है। इसे चिरोटा भी कहा जाता है यह दिखने में इतने रसीले और स्वादिष्ट होते हैं कि देखते ही खाने को जी करने लगता है।
कहते हैं कि अगर शादी में खाजा न मिले, तो बाराती ही नहीं घरवाले भी नाराज़ हो जाएँ। खाजा ऐसी मिठाई है जिसे देखते ही मन बस यही कहता है – “इसका स्वाद लिए बिना रहा ही नहीं जाता!” तो चलिए जानते हैं यूपी बिहार की फेमस लाजवाब मिठाई खाजा बनाने की रेसिपी को वह भी बिल्कुल सरल और आसान तरीके से। जिसे सिर्फ खाने का ही नहीं बनाने का भी मजा मिल सके।
खाजा बनाने की सामग्री
| चीनी | एक कप |
| पानी | आधा कप |
| मैदा | दो कप, आधा कप |
| घी | एक कप |
| नमक | दो चुटकी |
| इलायची पाउडर | आधा चम्मच |
| केसर के धागे | 4 से 5 |

खाजा (Khaja Recipe) बनाने की रेसिपी
1. खाजे को बनाने के लिए पहले इसकी चाशनी बनानी होती है चाशनी एक तार की होती है। इसे बनाने के लिए एक बड़ी कढ़ाई ले इसमें एक कप चीनी डालें और आधा कप पानी साथ ही चाशनी को पतली रखने के लिए इसमें तीन से चार बूंद नींबू का रस डालें। अब इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म करें और चलाते रहें।
2. जब चीनी उबलने लगे तो इसमें आधा चम्मच इलायची पावडर डालें और थोड़े से केसर के धागे अब गैस को लो फ्लेम पर कर दें और इसे उबलने दे। तीन से चार मिनट में ही चाशनी बनकर तैयार हो जाती है तो जब चीनी अच्छी तरह डिसोल्व हो जाए तो हल्का सा उंगलियों के बीच लगाकर देखें अगर एक तार जैसी चिपचिपाहट हो रही है तो गैस को बंद करदें।
3. खाजा बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में दो कप मैदा डालें और आधा कप घी दो चुटकी नमक। नमक डालने से खाजे का स्वाद और बेहतरीन आता है हलवाई भी खाजे में नमक का इस्तेमाल करते हैं तो नमक को जरूर डालें।
4. अब इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करें आटा जब घी में अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना गर्म पानी डालते हुए आटे का डो बनाएं। डो को ना तो ज्यादा सॉफ्ट रखें नाहीं ज्यादा कड़ा जैसा नॉरमल आटा होता है उस तरह लगाएं।

5. अब इसे ढक कर रख दें लगभग 15 से 20 मिनट के लिए। अब खाजा बनाने के लिए जो आटे के बीच में लेयर्स होती है उसे बनाने के लिए मैदा और घी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में तीन चम्मच घी डालें साथ ही चार चम्मच मैदा डालें और इसे मिक्स करके एक पेस्ट बना लें।
6. अब मैदा को दोबारा निकाले और इसे मसल मसल कर सॉफ्ट कर लें। अब इसकी लोइयां तोड़ लें छोटे-छोटे पेड़े बनाए एक खाजा के अंदर 5 से 6 लेयर होती है इसलिए पेड़े समान आकार के रखें। दो पेड़े को थोड़ी बड़ी साइज का रखें जो कि ऊपर और नीचे रहेंगी।
7. अब पेड़े को सूखा मैदा डालकर पतला बेल लें इसी तरह सभी पेड़े बेलकर रख लें। अब बड़ी वाली रोटी पर मैदा और घी का पेस्ट लगाएं और उसके ऊपर एक रोटी रखें फिर इस पर पेस्ट लगाएं और दूसरी रोटी रखें इसी तरह करते हुए 5 रोटियां एक पर एक पेस्ट लगाकर रखते जाएं।

8. अब इसे एक किनारे से टाइट से मोड़ते हुए रोल कर ले मोड़ते समय यह ध्यान रखें की बीच में हवा ना चली जाए इसलिए रोटियों को टाइट से मोड़ें। सबसे किनारे वाले हिस्से पर हल्का सा पानी लगाएं और इसे चिपका दें।
9. स्लैब पर हाथ से रोल करते हुए चला दे इसे रोल इवन हो जाएगा अब इसके किनारे को चाकू से काट कर निकाल दे और आधे इंच की मोटाई पर पेड़े को काट लें।
10. अब बारी है इन्हें तेल में तलने की इसके लिए एक बड़ी कढ़ाई ले और उसमें आधे से ज्यादा हिस्सा तेल से भर दें। अब इसे गर्म करें तेल बहुत ज्यादा गर्म ना करें मीडियम फ्लेम पर ही रखें।
11. अब जो पेड़े बनाए हैं उन्हें हल्का-हल्का उंगली से या बेलन से दबाकर लंबा करें जैसा की तस्वीर में दिखाया गया है बहुत ज्यादा ना दबाएं नहीं तो लेयर खुलेंगे नहीं। अब गरम तेल में खाजा को डालें और मीडियम फ्लेम पर ही इसे चारों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक पकने दें।

12. बीच-बीच में किसी करछी से इसे उलटते पलटते रहे जिससे चारों तरफ से खाजा सीक सके। आप देखेंगे धीरे-धीरे लेयर्स खुलने लगेंगे और खाजा खुलकर बड़े साइज का हो जाएगा कुछ इसी तरह हलवाई भी खाजे को बनाते हैं। अब चाशनी को थोड़ा गर्म करें और ख्वाजा को तेल से निकालकर सीधा चासनी में डाल दें।
हमारी अन्य रेसिपी जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Learn, How To Make Delicate Chocolate Brownie In 1st Try | घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट चॉकलेट ब्राउनी
13. कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो घर पर ही हलवाइयों जैसे स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जा सकती है। अब आप गरमा गरम स्वादिष्ट खाने का आनंद ले आप चाहे तो इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं। जब यह ठंडा हो जाए तो इन्हें एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें यह 20 से 25 दिनों तक खराब नहीं होते बिना फ्रिज के।

तो अगली बार आपका जब भी मीठा खाने का मन हो तो इस पारंपरिक मिठाई खाजा को जरूर बनाएं। इसे आप त्योहार पर भी बना सकते हैं विशेष रूप से होली या दिवाली में खाजा बनाया जाता है। अगर रेसिपी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों का परिवार के साथ शेयर करें और हमें फॉलो करना ना भूलें।