प्रस्तुति
Rusk Malai Cake, रस्क मलाई केक: हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए यूनीक केक की रेसिपी लाए हैं जिसके लिए आपको मैदे और सूजी की जरूरत नहीं है इसे बनाना बहुत आसान है यह मिनटों में रस्क से बन जाती है। यह बहुत ही मजेदार रेसिपी है अब जब भी आपका केक खाने का मन हो आप इसे इंसटैंटली बना सकते हैं इस केक को आप डेजर्ट के रूप में भी परोस सकते हैं। इसे बनाने के लिए ना हमें ओवन की जरूरत है ना कुकर ना ही किसी तरह का कोई झंझट, यह रेसिपी न केवल बनाने में आसान है बल्कि कम समय में बनकर तैयार हो जाती है और स्वाद में भी शानदार है। तो चलिए हम हमारी रेसिपी शुरू करते हैं।
रस्क मलाई केक (Rusk Malai Cake) बनाने के लिए सामग्री
चासनी के लिए पानी | एक कप |
चीनी | आधा कप |
इलायची पाउडर | आधा चम्मच |
फूड कलर या केसर के धागे | 2 से 3 पीस |
रस्क | 8 से 10 पीस |
दूध | आधा लीटर |
चीनी | तीन चम्मच |
दूध अलग से | आधा कटोरी |
कस्टर्ड पाउडर | एक बड़ा चम्मच |
फ्रेश क्रीम | दो चम्मच |
कॉर्न फ्लोर | 1 चम्मच |
नारियल का बुरादा | ऑप्शनल है |
ड्राई फ्रूट्स कटिंग | ऑप्शनल है |

रस्क मलाई केक (Rusk Malai Cake) बनाने की विधि
1. इंस्टेंट मलाई केक बनाने के लिए एक पैन में एक कप पानी डालकर गर्म करें और आधा कप चीनी डालें इसे 5 मिनट तक उबाले जिससे चीनी गल कर चासनी बन जाए।
2. चीनी की चटनी बनाते समय उसमें ऑरेंज फूड कलर डालें अगर कलर ना हो तो केसर के दो-तीन धागे डालें इससे केक का स्वाद भी बढ़ेगा और कलर भी सुंदर आएगा। साथ ही साथ एक छोटा चम्मच इलायची पावडर डालें इससे फ्लेवर बढ़िया आएग।

3. पांच मिनट बाद गैस बंद कर दे और चाशनी को अलग रख दें अभी पैन में आधा लीटर दूध डालें और दो से तीन चम्मच चीनी डालकर उबले गैस की फ्लेम मीडियम रखें।
4. अब एक अलग कटोरे में पांच चम्मच के करीब दूध डालें और एक चम्मच कस्टर्ड पाउडर डालें, साथ ही दो चम्मच कॉर्न फ्लार डालें अगर कॉर्न फ्लोर ना हो तो मैदे का इस्तेमाल करें। मैदा एक चम्मच और कस्टर्ड पाउडर तीन चम्मच।
यह भी पढ़ें: Yummy And Tasty Shahi Sevai | कभी त्योहारों की शान थी, अब हर खुशी में शामिल है शाही सेवई
5. इतनी देर में दूध में दो से तीन उबाल आ गए होंगे अब कस्टर्ड पाउडर वाले मिक्स को धीरे-धीरे डालते हुए दूध को चलाएं। एक ही बार में ना डालें इससे लैंप्स पड़ जाएंगे।
6. एक हाथ से कस्टर्ड पाउडर घोल थोड़ा-थोड़ा करके डालें और दूसरे हाथ से दूध को चलाते रहें इसे घोल अच्छा बनेगा और लंप्स नहीं पड़ेंगे। गैस की फ्लेम को लो रखें।
7. कस्टर्ड पाउडर वाले दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं इसमें दो चम्मच फ्रेश क्रीम या की मलाई डालें इससे स्वाद और बेहतरीन आएगा और केक में शाइन भी आएगी।
8. जब दूध पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए और वह चम्मच पर पूरा कोट करने लगे तो गैस बंद कर दें।
9. अगले स्टेप के लिए हम रस्क टोस्ट जो मार्केट में बहुत आसानी से मिलते हैं उसे लेंगे और केक मोल्ड या किसी आयताकार बर्तन में सजा दें।

10. अब इस दोस्त के ऊपर हमने जो चाशनी बनाई थी वह हल्की गर्म चाशनी को धीरे-धीरे टोस्ट के ऊपर फैलाते हुए डालेंगे। इससे टोस्ट हल्के मीठे हो जाएंगे और सॉफ्ट भी जिससे बिल्कुल केक जैसा सॉफ्टनेस मिलेगा।
11. अगले स्टेप में हमने जो कस्टर्ड पाउडर वाले क्रीम बनाए थे उसे टोस्ट के ऊपर अच्छे से स्प्रेड करके डाल दें।अब इसे और टेस्टी बनाने के लिए इसके ऊपर नारियल का बुरादा डाल दें।
12. इसी स्टेप को हम दोहराएंगे और रस्क को एक लाइन और डालकर उसे पर चासनी डालें फिर कस्टर्ड क्रीम डालकर अच्छे से फैला दें। यह इतनी सॉफ्ट है कि मुंह में जाते ही खुल जाती है और कस्टर्ड पाउडर का टेस्ट इसे बिल्कुल यूनीक केक बनाता है।
13. अब रस्क मलाई केक (Rusk Malai Cake) को ऊपर से गार्निश करें इसके लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स या नारियल का बुरादा या टूटी फ्रूटी डालकर गार्निश कर सकते हैं। इस डेजर्ट को और टेस्टी बनाने के लिए थोड़ी देर फ्रिज में रख दें फिर ठंडा रस्क मलाई केक सर्व करें।
यह भी पढ़ें: Rich But Refreshing – Try Mango Mastani | पुणे की फेमस – मैंगो मस्तानी स्वाद में लाज़वाब