प्रस्तुति
इस तपती गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए आज ही बनाएं तोरई की सब्जी (Torai Sabzi)। तोरई का नाम सुनते ही सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी मुंह बना लेते हैं, तो आज हम बनाएंगे तोरई की ऐसी मसालेदार सब्जी वह भी बिल्कुल नए अंदाज में जिसे, जो भी एक बार खाएगा वह बार-बार खाना चाहेगा।
इस सब्जी को बनाने के लिए बहुत ही कम तेल, मसाले की जरूरत होती है जिससे तोरई की सब्जी (Torai Sabzi) को गर्मियों के लिए बेहतरीन सब्जी मानी जाती है। तोरई हमारे शरीर के लिए इतनी ज्यादा फायदेमंद है, अगर आपने इसके गुणों को जान लिया तो आप इसे बनाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। तो आईए जानते हैं तोरई के क्या-क्या गुण हैं।
तोरई के क्या-क्या गुण हैं
1. तोरई में विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है यह हमारे शरीर में न्यूरल फंक्शन को बेहतर बनाने में मददगार होता है और हमारे ब्रेन की हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसलिए हमें तोरई की सब्जी (Torai Sabzi) जरूर खाना चाहिए।
2. तोरई का पानी हमारी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है जिससे स्किन ग्लोइंग बनती है और डिटॉक्स होती है।
3. डायबिटीज पेशेंट के लिए तोरई बहुत फायदेमंद है यह शुगर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और डायबिटीज को मैनेज करता है।
4. तोरई हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है कब्ज, अम्लपित, खाना ना पचना जैसी समस्याओं में भी लाभदायक है।
5. वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए तोरई बहुत मददगार है यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे फैट कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह शरीर में पानी की कमी को बढ़ाता है आप जल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं तो तोरई की सब्जी (Torai Sabzi) या तोरई का जूस भी पी सकते हैं।
6. तोरई हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे हमारे स्किन और बाल बेहतर बनते हैं।
तोरई की सब्जी के लिए सामग्री
तोरई | 300 ग्राम |
अदरक लहसुन का पेस्ट | 1 चम्मच |
प्याज बारीक कटा हुआ | 1 पीस |
टमाटर बारीक कटा हुआ | 1 पीस |
जीरा और राई | 1/2 चम्मच |
हरी मिर्च | स्वादानुसार |
तेल | 1 चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
हल्दी पाउडर | 1/2 चम्मच |
धनिया पाउडर | 1/2 चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 चम्मच |
गरम मसाला पाउडर | 1/2 चम्मच |
हरी धनिया | 1/2 कप |
तोरई की सब्जी (Torai Sabzi) बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप
स्टेप 1. तोरई की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले तोरई के शिराओं को चाकू या छिलनी से छील लेंगे फिर ऊपर की हरी परत को भी छीलकर हटा देंगे।
स्टेप 2. छीली हुई तोरई को बीच से काटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटेंगे कटे हुए तोरई को पानी से धोकर बर्तन में निकाल लेंगे।

स्टेप 3. अब एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाएंगे और सरसों का तेल एक चम्मच डालकर गर्म करेंगे। तेल के गर्म होने पर जीरा, राई और दो हरी मिर्च कटी हुई डालेंगे। साथ ही अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएंगे।
स्टेप 4. साथ ही साथ कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं, अब कटे हुए टमाटर और तोरई डालकर 2 से 3 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएंगे।
स्टेप 5. अब तोरई में नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर डालकर आधा कप पानी डालेंगे और अच्छे से चलाएंगे पानी का इस्तेमाल तोरई को पकाने के लिए और मसाले को जलने से बचाने के लिए करते हैं।

स्टेप 6. तोरई को 15 से 20 मिनट तक ढक कर, बीच-बीच में चलाते हुए पकाएंगे। गैस की आंच मीडियम रखेंगे जब तोरई पाक जाए तो उसमें आधा चम्मच गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएंगे।
स्टेप 7. जब तोरई पक जाए तो गैस बंद कर दें और कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें, और इस तरह कुछ ही समय में तैयार है हमारी तोरई की सब्जी (Torai Sabzi) जिसे आप गरमा गरम फूल्के, करारे पराठे या चावल के साथ सर्व करें।
यह भी पढ़ें: Lauki Shimla Mirch Sabji- A Perfect Blend of Flavour and Goodness | सेहत और स्वाद का कोम्बो लौकी शिमला मिर्च की सब्जी