प्रस्तुति
महिलाओं को अक्सर यह चिंता रहती है कि स्नेक्स में क्या बनाऊं जो बच्चे बिना नखरा किये खा लें। ऐसे में आप हनी चिली पोटैटो (Honey Chilli Potato) बना सकते हैं इसे बनाना भी आसान है। जब इसे आप घर पर बनाएंगे तो बच्चे स्ट्रीट का अनहेल्दी चिली पोटैटो नहीं खाएंगे आप इसे घर पर भी बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल में चटपटा और मजेदार बना सकते हैं।
इसे बनाने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है, जिसमें से 5 मिनट इसकी तैयारी और बाकी के 15 मिनट इसे बनने और गार्निशिंग में लगते हैं। ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है इसमें आलू, शिमला, प्याज जैसी सब्जियां है जो इसे हेल्दी बनाती है। तो चलिए जानते हैं स्ट्रीट स्टाइल चिली पोटैटो बनाना कितना आसान है।
हनी चिली पोटैटो बनाने की सामग्री
आलू बड़े साइज का | दो पीस |
प्याज लंबा स्लाइस किया हुआ | एक पीस |
शिमला लंबा स्लाइस किया हुआ | एक पीस |
नमक | स्वादानुसार |
काली मिर्च पाउडर | स्वादानुसार |
सेजवान सॉस | एक चम्मच |
सोया सॉस | एक चम्मच |
ग्रीन चिली सॉस | एक चम्मच |
टोमेटो सॉस | एक चम्मच |
विनेगर | एक चम्मच |
तेल | एक चम्मच |
हनी | एक चम्मच |
हरी धनिया और रोस्ट किए हुए सफेद तिल | गार्निशिंग के लिए |
विनेगर | एक चम्मच |
हनी चिली पोटैटो (Honey Chilli Potato) बनाने का तरीका
1. इसे बनाने के लिए हम यहां दो बड़े साइज के आलू लेंगे और उसका छिलका उतार देंगे। अब इसे मोटे साइज में लंबा काट लेंगे।
2. अब इस कटे हुए आलू को दो से तीन बार साफ पानी से धो लें और इसे कपड़े से पोंछ कर सुखा दें। इस रेसिपी में हमें आलू को उबालने की जरूरत नहीं है।

3. एक बड़े बॉल में कटे हुए आलू, नमक, मिर्च पाउडर और दो चम्मच कॉर्न फ्लोर डालकर ड्राई कोट कर दें।
4. साथ ही एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें जब तेल पूरा गर्म हो जाए तो कोट किए हुए आलू डालकर, सुनहरा होने तक उलट पलट कर तलें।
यह भी पढ़ें: Quick To Make, Big On Flavour – Onion Tomato Curry | कम सामग्री, जबरदस्त स्वाद – प्याज और टमाटर की सब्जी
5. तले हुए आलू को एक प्लेट में निकाल कर रख दें। अब एक पैन में एक चम्मच तेल डालें और गर्म करें एक चम्मच अदरक, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट और एक मीडियम साइज का प्याज स्लाइस किया हुआ डालकर भुनेंगे।
6. साथ ही साथ पतले, लंबे स्लाइस में कटी हुई शिमला मिर्च भी डालेंगे। इससे चिल्ली पोटैटो हेल्दी बनेगा और टेस्ट भी आएगा
7. अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, सेजवान सॉस और सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, टोमेटो सॉस, थोड़ा सा विनेगर डालकर मिक्स करें।

8. अब सोस को गाढ़ा करने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच कॉर्नफ्लोर घोल दें और कढ़ाई में डाल कर चलाते हुए मिक्स करें।
9. फ्राई किए हुए आलू सॉस के साथ मिलाएं और 5 मिनट तक चलाएं। अब इसमें एक चम्मच हनी डालकर रोस्ट किए हुए सफेद तिल डाल दें।
10. हरी धनिया से गार्निश कर गरमा गरम सर्व करें। इस तरह बहुत ही कम समय में तैयार है हमारा चिली पोटैटो। अब आपका जब भी मन हो आप हनी चिली पोटैटो (Honey Chilli Potato) घर पर आसानी से बनाकर एंजॉय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Simple And Special Suji Veggies Snacks | कम तेल, कम मेहनत, लेकिन – जबरदस्त स्वाद सूजी सब्जी वाला नाश्ता