प्रस्तुति
Cucumber Curry: गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है खीरा हमारे शरीर को ठंडक देता है साथ ही इसे डिहाइड्रेशन से बचाता है। खीरे में 90% पानी होता है जिससे यह हमारे शरीर की पानी की कमी को पूरा करता है। हम सभी खीरे का सलाद बनाते हैं या फिर रायता। पर क्या आपको पता है खीरे की सब्जी भी बनाई जाती है।
राजस्थान में ज्यादातर खीरे की सब्जी बनाई जाती है यह बहुत स्वादिष्ट होती है और बहुत ही कम समय में बन जाती है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मसाले की जरूरत भी नहीं पड़ती। अगर आपके घर पर सब्जी अवेलेबल ना हो तो आप खीरे की सब्जी बना सकते हैं। आज हम आपको मारवाड़ी स्टाइल में खीरे की सब्जी (Cucumber Curry) बनाना बताएंगे, तो चलिए हम हमारी रेसिपी शुरू करते हैं।

खीरा खाने के फायदे
1. खीरे में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है जिससे क्या भूख को कम करता है। जो लोग वजन घटाना चाह रहे हों उनके लिए खीरा बहुत फायदेमंद है। उन्हें खीरे का सेवन जरूर करना चाहिए।
2. खीरा खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती है। खीरे में मौजूद पानी और फाइबर हमारे पाचन सिस्टम को इंप्रूव करता है जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है। यह कब्ज को दूर भगाता है और पेट को साफ रखता है।
3. खीरा शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। जिससे गंदगी बाहर निकल जाती है। यह हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
4. आप चाहें तो खीरे का जूस भी पी सकते हैं। खीरे का जूस रोजाना पीने से शरीर में बहुत सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
5. ज्यादा फोन यूज करने से हमारी आंखों में दर्द सा होने लगता है। ऐसे में आप खीरे की पतली स्लाइस काट कर इसे आंखों की पलकों के ऊपर रखें तो आपको बहुत आराम मिलेगा।
6. खीरे में विटामिन ए, बी और सी बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए खीरा डेली खाना चाहिए इसके छिलके में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है इसलिए खीरा छिलका समेत खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: No Veggies? No Problem! Try Tasty Rajasthani Papad Curry | मजेदार पापड़ की सब्जी 10 मिनट में
खीरे की सब्जी (Cucumber Curry) बनाने की सामग्री
खीरा | 300 ग्राम |
तेल | दो बड़े चम्मच |
लाल मिर्च, हींग, सरसों, जीरा और सौंफ | फोरन के लिए |
अदरक लहसुन कूटा हुआ | एक चम्मच |
करी पत्ते और कटा हुआ प्याज | आधा कप |
ताजा दही | आधा कप |
बेसन | एक चम्मच |
धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर | आधा चम्मच |
नमक | एक चम्मच |
कसूरी मेथी | एक चम्मच |
कटी हुई हरी मिर्च | एक चम्मच |
हरा धनिया कटा हुआ | गार्निश के लिए |
खीरे की सब्जी (Cucumber Curry) बनाने का तरीका
1. सब्जी बनाने के लिए जो हम खीरा लेंगे उसे साइड से थोड़ा सा काट कर चेक करें अगर कड़वा हो तो, उसे सब्जी के लिए इस्तेमाल न करें और मीठा हो तो आप इस्तेमाल करें।
2. सबसे पहले खीरे को धोकर उसके आगे और पीछे के हिस्से को काटकर निकाल दें अब इसे बीच में से काटकर थोड़े मोटे टुकड़े में कांटे क्योंकि खीरे में पानी होता है और सब्जी बनाएंगे तो वह पानी जब निकलेगा तो खीरा गल कर छोटा हो जाएगा।
3. अब एक कढ़ाई लें उसे गैस पर गर्म करें जब कढ़ाई गर्म हो जाए तो दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें। सरसों तेल का इस्तेमाल करें आप चाहें तो घी में भी बना सकते हैं पर सरसों के तेल में बनाने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

4. तेल गर्म होने पर इसमें लाल मिर्च, हींग, सरसों, जीरा और सौंफ डालकर चटकने दें। फोरन को चलाएं और अब इसमें करी पत्ते और अदरक लहसुन टूटा हुआ डालकर चलाएं। साथ ही कटे हुए हरी मिर्च और प्याज डालकर मिक्स करें।
5. इन सभी चीजों को सुनहरा होने तक पकाएं। अब इसमें कटे हुए खीरे डालकर थोड़ी देर फ्राइ करें। जब तक सब्जी (Cucumber Curry) पक रही है हम दही का पेस्ट बना लेंगे।
6. एक कटोरी में दही डालें ताजा फ्रेश दही, दही खट्टा नहीं होना चाहिए। दही में एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच पाउडर जीरा पाउडर, एक चम्मच कसूरी मेथी डालकर चम्मच से या फिर मिक्सर से पूरी तरह मिक्स कर दें।
7. दही सब्जी को एक अच्छी कंसिस्टेंसी देगा और टेस्ट भी। साथ ही बेसन इसे गाढ़ा बनाएगा और मसाले के साथ खीरे की सब्जी लाजवाब बनेगी।
यह भी पढ़ें: Super Simple Aaloo Methi Dry Curry | पुरानी रेसिपी, नए अंदाज में- बनाएं चटपटी आलू मेथी की सब्जी
8. अब इस दही को खीरे में डालेंगे और कम आंच पर लगातार चलाएंगे एक सेकंड के लिए भी नहीं छोड़े नहीं तो दही फट सकता है। इसे तब तक चलाएं जब तक एक अच्छा उबाल ना आ जाए।
9. सब्जी में उबाल आने पर इसे ढक्कन से ढक दें अगर पानी कम लग रहा हो तो आधा कप डाल सकते हैं। नहीं तो ढक कर 7 से 8 मिनट के लिए पकाएंं। वैसे भी खीरे में पानी होता है तो पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

10. लगभग 10 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर चेक करें। खीरा पक गया हो तो गैस बंद कर दें, नहीं पका हो तो दो से चार मिनट के लिए और पकाएं। अगर आप ग्रेवी वाली सब्जी खाना चाहते हैं तो एक कप पानी ऐड करें, नहीं तो इसे सुखाकर सूखी सब्जी भी खा सकते हैं।
11. तैयार सब्जी को बोल में खाली करें और इसमें कटी हुई हरी धनिया डालें। इससे सब्जी का स्वाद और बढ़ जाएगा अब इसे पूरी पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। गर्मियों के लिए खीरे की सब्जी (Cucumber Curry) बहुत ही रिफ्रेशिंग होती है। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
यह भी पढ़ें: Quick and Nutritious Torai Sabzi- Even Kids Love| सिंपल लेकिन टेस्टी – मसालेदार तोरई की सब्जी रेसिपी