प्रस्तुति
Choco Makhana Smoothie & Ragi Smoothie: हेलो दोस्तों! आज हम आपके लिए लाए हैं दो डिफरेंट फ्लेवर की स्मूदी जो पीने में काफी लाज़वाब होती है और ऊर्जा का पावर हाउस भी कहलाती है। इसके सेवन से शरीर को बेहद लाभकारी परिणाम मिलते हैं यह पूरे दिन के कामों के लिए भरपूर ऊर्जा देता है। अगर आप सुबह नाश्ते में स्मूदी पीते हैं तो आप दिन भर एनर्जेटिक बने रहते हैं।
आज हम आपके लिए दो डिफरेंट फ्लेवर की स्मूदी लाए हैं जो की कैलोरी में बहुत ही कम है और यह वेट लॉस के लिए भी काम करती है। अगर आपने व्रत रखा है तब भी आप इसका सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री व्रत के दौरान भी उपयोग की जाती है। स्मूदी एक गाढ़ा पेय पदार्थ है जिसे फल, सब्जियां, दूध, दही और ड्राई फ्रूट्स आदि मिलाकर बनाया जाता है। यह टेस्ट में बहुत अच्छा होता है खास बात यह है कि इसे आप अपने टेस्ट के अनुसार बना भी सकते हैं।
अगर आपको केले का टेस्ट पसंद है तो आप बनाना स्मूदी बनाएं, अगर स्ट्रॉबेरी पसंद है तब स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाएं इसमें कई विकल्प मौजूद होते हैं साथ ही साथ यह शरीर को पोषण से भरपूर बना देता है। सुबह के नाश्ते में स्मूदी बनाना बेहद आसान होता है यह हमारे स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है स्मूदी के कई फायदे भी हैं। तो चलिए जानते हैं रागी स्मूदी और चॉकलेट मखाना स्मूदी बनाने की रेसिपी की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप में।
चॉकलेट मखाना स्मूदी (Choco Makhana Smoothie)
स्मूदी को हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट रेसिपी के नाम से भी जाना जाता है यह वेट लॉस करने में भी बहुत मदद करती है। अक्सर जब हम डाइट पर होते हैं तो समझ नहीं आता ऐसा क्या ब्रेकफास्ट करें जो प्रोटीन में भी हाई हो जिसे बनाना भी आसान हो और स्वाद से भरपूर हो! तो आप इस स्मूदी को ट्राई कर सकते हैं। यह पीने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है चॉकलेट लवर के लिए तो यह स्मूदी बहुत ही खास है इसमें प्रोटीन, फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है आईए जानते हैं इसे बनाने की विधि और लगने वाली सामग्रियों के बारे में।

चॉकलेट मखाना स्मूदी बनाने की सामग्री
मखाना | तीन चौथाई कप |
दही | एक कप |
आल्मंड्स | 8 से 10 पीस |
खजूर | तीन से चार पीस |
भुना हुआ पंपकिन और सनफ्लावर बीज | एक चम्मच |
केला | एक छोटा पीस |
पीनट बटर | एक चम्मच |
कोको पाउडर | डेढ़ चम्मच 1 1/2 |

चॉकलेट मखाना स्मूदी (Choco Makhana Smoothie) बनाने की रेसिपी
1. इसके लिए एक पैन गर्म करें और इसमें मखाना डालकर इसे हल्का रोस्ट कर लें। अब बादाम और खजूर को आधा घंटे के लिए भिगोकर रख दें। आधे घंटे बाद इसके छिलके उतार कर बीज निकाल दें। अब इसी पैन में पंपकिन सीड और सनफ्लावर सीड को रोस्ट कर लें।
2. अब एक ब्लेंडिंग जार लें इसमें एक कप दही डालें, दही के ऊपर मखाना और छीला हुआ केला डालें। अब इसमें आलमंड और खजूर डालें साथ में पंपकिन सीड और सनफ्लावर सीड डालने के बाद एक चम्मच पीनट बटर डालें और कोको पाउडर डेढ़ चम्मच के करीब डालकर जरूरत के हिसाब से पानी डालें और इसे ब्लेंड कर लें।
3. अब इसे ब्लेंड करने के बाद आप अपनी मनपसंद जार में या फिर कप में डालकर सर्व करें। आप चाहें तो इसे गार्निश के लिए थोड़े से ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर ऐसे भी पी सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करेगा, वेट को कम करेगा साथ ही शरीर को प्रोटीन और फाइबर से भरपूर रखेगा।
4. चॉकलेट मखाना स्मूदी को आप स्टोर करके बिल्कुल भी ना रखें क्योंकि इसमें फ्रेश फ्रूट्स का इस्तेमाल किया है स्टोर करने से चॉकलेट मखाना स्मूदी खराब हो सकता है इसे हमेशा ताजा ही बनाएं।

5. स्मूदी पीने से शरीर को कई फायदे भी होते हैं जैसे कि मखाने में प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। दही में प्रोबायोटिक होते हैं यह हमारी डाइजेशन को बेहतरीन बनाता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है इसमें हमने आल्मंड का इस्तेमाल किया है जो की विटामिन इ और ब्रेन बूस्टिंग न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं यह हमारी हार्ट की हेल्थ का ध्यान रखते हैं।
रागी स्मूदी (Ragi Smoothie)
रागी सभी अनाजों में सबसे पौष्टिक माना जाता है इससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं यह कैल्शियम, आयरन, फाइबर और अमीनो एसिड से भरपूर होता है। यह हमारे हड्डियों के स्वास्थ्य में, शरीर के पाचन में, मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारियों को कम करने साथ ही साथ वजन घटाने, शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने आदि में मददगार होता है।
विशेष रूप से महिलाओं के लिए रागी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है यह फाइबर, आयरन और कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन की कभी कमी नहीं होती है जिससे बहुत सी महिलाएं जो एनीमिया का शिकार हो जाती हैं वह खुद को इससे बचा सकती हैं वो भी सिर्फ रागी का सेवन करके।

रागी स्मूदी (Ragi Smoothie) की सामग्री
रागी आटा | 2 टेबलस्पून |
दूध | 1 कप |
पका हुआ केला | 1 पीस मिठास और स्मूदी को क्रीमी बनाने के लिए |
शहद 1 चम्मच | ऑप्शनल है |
ड्रायफ्रूट्स आलमंड, काजू , खजूर | 5 – 6 पीस |
रागी स्मूदी (Ragi Smoothie) बनाने की रेसिपी
1. स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर रागी स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर रखना है। इसके लिए एक कप में चार आलमंड, 5 काजू, 2 डेट को एक कप पानी में डालकर आधा घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
2. अब एक दूसरे कप में दो चम्मच रागी का आटा डालें और एक कप पानी डालें अब इसे अच्छे से मिक्स करें। रागी के लंप्स बनने ना दें बिल्कुल एक समान कंसिस्टेंसी में रागी दिखना चाहिए। अब इसे एक बड़े बर्तन में डालकर गर्म करें।

3. इसे लगातार चलाते हुए दो से तीन मिनट तक पकाएं इससे रागी का कच्चापन खत्म हो जाएगा। अब गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें , ठंडा होने पर स्मूदी बनाएं।
4. रागी स्मूदी बनाने के लिए ब्लेंडर जार में एक कप दूध डालें और भिगोए हुए ड्रायफ्रूट्स को छिलकर इसके बीज निकाल दें इसे भी जार में डालें। एक पका हुआ केला मैश कर डालें और मिठास के लिए एक चम्मच शहद अब इसमें रागी का पेस्ट डालकर ब्लेंड करें।आप चाहें तो कुछ आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं इससे यह काफी रिफ्रेशिंग बन जाता है।
5. अब ब्लेंड करने के बाद स्मूदी को अपनी पसंदीदा ग्लास में डालकर ऊपर से कुछ ड्रायफ्रूट्स कटिंग डालें और इसे ठंडा ठंडा सर्व करें। इसे पीने से आपको बहुत अधिक मात्रा में एनर्जी मिलती है और यह वेट को बढ़ने से भी रोकता है। रागी आयरन का एक बहुत अच्छा सोर्स है जिससे इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है इससे खून की कमी पूरी होती है।
6. यह डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इससे शुगर की मात्रा नेचुरली कम हो जाती है इसके लिए आपको नियमित रूप से रागी का सेवन करना होगा। आप इसकी चपाती भी बना सकते हैं और मुद्दे भी। रागी के मुद्दे साउथ इंडिया की फेमस डिशेज में से एक है यहां के मुद्दे सबसे बेहतरीन होते हैं।

हमारी अन्य रेसिपीज जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
अगर आपको हमारी स्मूदी की रेसीपी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और अपने सुझाव भी हमें बता सकते हैं। ऐसी ही स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर रेसिपीज जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।