घर का स्वाद सीरीज में आज हम परवल आलू की बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी (Parwal Aaloo Curry) बनाने वाले हैं। जो मुंह में जाते ही घुल सी जाएगी और शादी – पार्टी वाली सब्जी की याद दिलाएगी। आप इस सब्जी को बताएं अनुसार तरीके से बनाकर जरूर देखिएगा आपको यह सब्जी बहुत पसंद आएगी।
परवल आलू की सब्जी (Parwal Aaloo Curry) उत्तर भारत की एक लोकप्रिय और पारंपरिक सब्जी है, जिसे आमतौर पर सभी घरों में दाल चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है। यह दक्षिण भारत में कम देखने को मिलता है। इस सब्जी की खासियत यह है कि इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे यह गर्मियों के लिए बहुत बेहतर है मानी जाती है। यह भोजन के पाचन में भी मदद करता है।
परवल आलू की सब्जी (Parwal Aaloo Curry) सूखी या ग्रेवी या फिर झोरदार भी बनाई जाती है। ज्यादातर घरों में इसकी भुजिया भी बनाई जाती है। जिसे दाल चावल के साथ या गरमा गर्म फुल्के और करारे पराठों के साथ परोसा जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं आइए उनके बारे में जानते हैं।
परवल के फायदे
1. परवल में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, जिससे कब्ज जैसी परेशानी भी दूर होती है।
2. परवल में विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
3. परवल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है जिससे यह हमारे दिल को स्वस्थ रखता है।
4. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन सब्जी है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है।
5. परवल को उबालकर उसका जूस पीने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
परवल आलू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
आलू | 2 मध्यम आकार के (छीलकर टुकड़ों में काटें) |
परवल | 250 ग्राम (छीलकर टुकड़ों में काटें) |
टमाटर | 1 बड़ा (बारीक कटा या प्यूरी) |
लाल मिर्च | 1 पीस |
तेल | आवश्यकतानुसार |
हल्दी पाउडर | 1/2 चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 चम्मच |
धनिया पाउडर | आधा चम्मच |
गरम मसाला | आधा चम्मच |
नमक | स्वाद अनुसार |
हींग | एक चुटकी |
जीरा, सरसों, लौंग, दालचीनी और तेजपत्ता | फोरन के लिए |
परवल आलू की सब्जी (Parwal Aaloo Curry) बनाने की विधि
परवल आलू की सब्जी (Parwal Aaloo Curry) को सरसों के तेल में बनाने से इसका स्वाद बहुत ही लाज़वाब आता है। सरसों का तेल हमारी सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। परवल की सब्जी दो तरीके से बनाई जा सकती है पहली तो शैलो फ्राई करके और दूसरी डीप फ्राई करके। जब आप डेली मिल्स में इसे बना रहे हों तो शैलो फ्राई करके बनाएं।लेकिन अगर आप खास मेहमानों के लिए या फिर किसी स्पेशल ओकेशन पर बना रहे हो तो इसे डीप फ्राई करके बनाएं। यह बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी लगेगी इसका स्वाद इतना बेहतरीन होगा की आप पनीर और मशरूम को भी भूल जाएंगे। आईए देखते हैं इसे बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप।
1. सबसे पहले परवल को धोकर कपड़े से पोंछ लें और चाकू की मदद से ऊपर के हिस्से को हल्का-हल्का छिल दें फिर इसे चार टुकड़ों में काट दें।

2. कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और कटे हुए परवल को सुनहरा होने तक फ्राई करें। परवल के ऊपर सुनहरे रंग की परत दिखने लगे तो इसे बाहर प्लेट में निकाल लें।
3. अब दो मीडियम साइज के आलू लेंगे उन्हें छीलकर धो लें और चार टुकड़ों में काट लें। कढ़ाई में जो तेल बचा है उस तेल में कटे हुए आलू को भी फ्राई कर लें।
4. फ्राई किए हुए आलू को बाहर प्लेट में निकाल लें और उसी कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें तेल गर्म होने पर सरसों, जीरा, दो लॉन्ग, एक लाल मिर्च, तेज पत्ता और दालचीनी डालकर चलाएं।
5. साथ ही साथ बारीक कटे हुए प्याज डाल दें इससे हमारे फोरन जलेंगे नहीं। प्याज को सुनहरा होने तक भूने और टमाटर की प्यूरी ऐड करें और लगातार चलाते हुए फ्राई करें। गैस की आंच हाय रखें।

6. अब कढ़ाई में एक चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और आधा चम्मच गरम मसाला डालकर मसाले को तब तक फ्राई करें जब तक वह अंदर के तेल को रिलीज न करें।
7. जब मसाले भुन कर तैयार हो जाएं तो फ्राई किए हुए परवल और आलू डालकर थोड़ी देर चलाएं।
8. अब कढ़ाई में एक गिलास पानी डालें और ढक कर 10 से 15 मिनट तक पकाएं जब परवल और आलू सॉफ्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें।

9. अब इस गरमा गरम परवल आलू की सब्जी (Parwal Aaloo Curry) को पूरी, चपाती या चावल के साथ सर्व करें। इस सब्जी का स्वाद बिल्कुल शादी पार्टी में बने सब्जी की तरह आता है। आप इसे एक बार जरूर बनाएं और हमें जरूर बताएं आपको इसका स्वाद कैसा लगा।
यह भी पढ़ें: Quick and Nutritious Torai Sabzi- Even Kids Love| सिंपल लेकिन टेस्टी – मसालेदार तोरई की सब्जी रेसिपी