No Trouble, Just Delight In 5 Mins- Delicious Mango Coconut Balls | होममेड मैंगो कोकोनट बॉल्स

प्रस्तुति

Mango Coconut Balls: गर्मियों में जब पके आम आते हैं तो हमें टेंशन हो जाती है कि ऐसा क्या बनाएं जो कम मेहनत में बन जाए और स्वाद भी भरपूर दे। तो आपकी इस टेंशन को दूर करने के लिए आज हम लाए हैं मैंगो कोकोनट बॉल्स। जिसे आप बहुत ही कम समय और मेहनत में बना सकते हैं, इसे आप डेजर्ट के रूप में भी परोस सकते हैं यह न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि पार्टी और गेट टूगेदर के लिए भी बेहतरीन ट्रीट माने जाते हैं। आप चाहें तो इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं, बच्चों को टिफिन में अलग-अलग वैरायटी बहुत पसंद आती है इससे बच्चे टिफिन पसंद से खाते हैं।

मैंगो कोकोनट बॉल (Mango Coconut Balls) बनाने की सामग्री

पके आम2 पीस 
कोकोनट पाउडर1 कटोरी 
कंडेंस्ड मिल्कआधा कटोरी
घीआधा चम्मच
Mango Coconut Balls (Mango Pulp)

मैंगो कोकोनट बॉल (Mango Coconut Balls) बनाने का तरीका

1. सबसे पहले हम दो पके आम लेंगे उसका छिलका उतार कर पल्प को एक कटोरा में निकाल लेंगे। इसे बनाने के लिए हमें बढ़िया, मीठा पका आम लेना है।

2. आम के पल्प को मिक्सर ग्राइंडर में डालेंगे और एक स्मूथ पेस्ट तैयार करेंगे। आम का पेस्ट जितना स्मूथ होगा बॉल्स उतने अच्छे बनेंगे इसलिए दो से तीन बार ग्राइंड करें।

3. अगले स्टेप में एक कटोरी कोकोनट पाउडर कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर एक दो मिनट के लिए भून लें हल्का सुनहरा कलर आने तक भूनें।

यह भी पढ़ें: Looks Fancy, Tastes Amazing – Easy Mango Mousse Recipe | जब मन हो कुछ अलग मीठा खाने का – मैंगो मूस है बेस्ट ऑप्शन

4. अब आम के पेस्ट को इस कोकोनट पाउडर में डालकर अच्छे से मिक्स करें और आधा कटोरी कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

5. अब इन तीनों सामग्री को मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। एक सेकंड के लिए भी इसे ना छोड़े नहीं तो यह जल सकता है। 

Mango Coconut Balls Dough

6. धीरे-धीरे मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा और देखते ही देखते यह एक डॉ की तरह बन जाएगा। जब यह डॉ बन जाए तो गैस बंद कर दें और इसे एक बड़े बर्तन में निकाल कर ठंडा होने दें।

7. जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो हाथ पर रिफाइंड या घी लगाकर एक चम्मच मिश्रण को हथेली में लेकर लड्डू की तरह गोल-गोल घुमाए जब यह लड्डू के आकार में बन जाए तो इसे नारियल के बुरादे में डालकर रोल करें इससे चारों तरफ बुरादा लग जाएगा जो देखने में बहुत सुंदर लगेगा। 

8. इसी तरह से सारे मैंगो बॉल्स बनाकर तैयार कर लें और उन्हें लड्डू पेपर कप में लपेटकर रख दें। इसे एक हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है, अब आपका जब भी मीठा खाने का मन हो आप मैंगो कोकोनट बॉल्स (Mango Coconut Balls) खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Rich But Refreshing – Try Mango Mastani | पुणे की फेमस – मैंगो मस्तानी स्वाद में लाज़वाब

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment