प्रस्तुति
कैरेमल कस्टर्ड (Caramel Custard) एक क्लासिक हल्का मीठा और मुंह में घुल जाने वाला डेजर्ट है या अन्य देशों में बहुत लोकप्रिय है। लोग इसे बड़े चावल से खाते हैं। अब यह हमारे देश में भी काफी लोकप्रिय हो गया है। इसे फ्लान या क्रीम कैरेमल के नाम से भी जानते हैं। इसे बनाने के लिए दूध, अंडा, चीनी और कैरेमल की जरूरत होती है पर हम यहां इसे बिना अंडे के बनाएंगे, वह भी बिल्कुल मार्केट जैसे। इसे बनाना भी आसान है और बनने में समय भी कम लगता है। यह हाउस पार्टी, गेट टूगेदर और डेजर्ट के लिए एक परफेक्ट डिश है। बच्चे हो या बड़े सभी इसे बहुत पसंद से खाते हैं।
कैरेमल कस्टर्ड बनाने की सामग्री
दूध | एक कप |
फ्रेश दही | एक कप |
कस्टर्ड पाउडर | एक चम्मच |
वनीला एसेंस | एक चम्मच |
कंडेंस्ड मिल्क | एक कप |
चीनी | एक चौथाई कप |
कैरेमल कस्टर्ड (Caramel Custard) बनाने का तरीका
1. कैरेमल कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले चीनी को कैरेमलाइज किया जाता है इसके लिए एक बॉल में चीनी डालें और उसे लो फ्लेम पर रखकर मेल्ट होने दें। जब धीरे-धीरे चीनी गल कर मेल्ट हो जाए वह पूरी तरह पिघल जाए और ब्राउन दिखने लगे तो गैस बंद कर दें।
2. यहां हमें चीनी को चलाना नहीं है बल्कि पैन को हल्का-हल्का टिल्ट करते हुए घूमाना है इससे चीनी पिघलकर चारों तरफ फैल जाएगी। जब चीनी मेल्ट होकर ब्राउन हो जाए तो इसे ज्यादा देर तक गैस पर ना रखें नहीं तो यह टेस्ट में कड़वा हो जाएगा।

3. अब इस कैरेमल को एक मोल्ड में या पैन में डाल दे और ठंडा होने दें। यह ठंडा होकर सेट हो जाएगा। कैरेमल कस्टर्ड को वैसे तो अवन में बनाया जाता है पर हम यहां इसे बिना अवन के बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: No Trouble, Just Delight In 5 Mins- Delicious Mango Coconut Balls | होममेड मैंगो कोकोनट बॉल्स
4. अब एक बॉल में एक कप दूध डालें, दूध रूम टेंपरेचर में होना चाहिए। यहां हमें सभी इनग्रीडिएंट्स जो हम इस्तेमाल करेंगे रूम टेंपरेचर में ही होना चाहिए।
5. अब हम दूध में एक कप कंडेंस्ड मिल्क मिलाऐंगे इससे मिठास आएगी और कस्टर्ड बेहतरीन बनेगा। साथ ही हम यहां एक कप दही ऐड करेंगे। दही फ्रेश होना चाहिए और गाढ़ा भी पतला दही इस्तेमाल न करें ना ही खट्टा दही।
6. अब एक चम्मच कस्टर्ड पाउडर आधा चम्मच वनीला एसेंस डालकर इन सभी को अच्छे से मिक्स करेंगे। इन सभी इंग्रेडिएंट्स को आपस में मिक्स करने के लिए विश्क का इस्तेमाल करें इससे लंग्स नहीं पड़ेंगे और हमारा मिक्सचर बेहतरीन तैयार होगा।
7. लगभग 5 से 7 मिनट तक मिक्स करने के बाद हमारा बैटर बहुत बेहतरीन दिखेगा एकदम स्मूथ और क्रीमी। इससे कस्टर्ड (Caramel Custard) बहुत बेहतरीन बनेगा इसलिए इंग्रेडिएंट्स को आपस में अच्छे से मिक्स करना चाहिए।
8. इस तैयार मिक्सचर को कैरेमल के ऊपर धीरे-धीरे डालेंगे। और इतनी देर में हमारा कैरेमल ठंडा हो गया है। गरम कैरेमल में मिक्सर को नहीं डालना चाहिए आप चाहें तो छोटे स्टील के बर्तन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं यहां हमने टीन के मोल्ड को इस्तेमाल किया है।
9. अब कैरेमल कस्टर्ड बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी गर्म होने दें और उसमें एक स्टैंड लगाकर टीन के मोल्ड को रखें। इसे अल्युमिनियम फॉयल से कवर कर दें। और इसे पकाने के लिए बर्तन के ऊपर ढक्कन लगा दे जिससे यह इसकी स्टीम से पक जाएगा।
10. लगभग 30 से 40 मिनट तक हमें ढक्कन को नहीं हटाना है इसे ढक कर मीडियम फ्लेम पर पकाएं। 40 मिनट के बाद हम ढक्कन को हटाएंगे और अल्युमिनियम फॉयल हटाकर चेक करेंगे चेक करने के लिए आप चाकू या टूथपिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

11. अब इसे रूम टेंपरेचर पर आने के लिए छोड़ दें जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो इसे 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 1 घंटे बाद इसे निकालें और इसके किनारो को चाकू से काट दें।
12. कट करने के बाद इसे एक प्लेट के ऊपर रख दे और उलट दे इससे कैरेमल वाला भाग प्लेट के ऊपर आ जाएगा और ऊपर से मोल्ड को निकाल दे। अगर कस्टर्ड बाहर नहीं निकल रहा हो तो मोल्ड को 10 सेकंड के लिए गर्म पानी के ऊपर रख दें। इससे यह आसानी से बाहर निकल जाएगा। तैयार है हमारा एगलेस कैरेमल कस्टर्ड (Caramel Custard) इसे आप जब मीठा खाने का मन हो आप इसे इंजॉय कर सकते हैं
यह भी पढ़ें: Learn, How To Make Delicate Chocolate Brownie In 1st Try | घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट चॉकलेट ब्राउनी