प्रस्तुति
हेलो दोस्तों आज हम सीखेंगे घर पर खरबूजा जूस (Muskmelon Juice) कैसे बनाएं। गर्मियों में खरबूजे का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है इसमें 90% तक पानी पाया जाता है। जिससे यह गर्मियों के लिए एक बेहतरीन फल है। इसे आप छीलकर और कटिंग कर खा सकते हैं या चाहें तो जूस भी बना सकते हैं। यह हमारे शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। हमारा ज्यादातर समय बाहर ही बितता है जिससे हम बॉडी को प्रॉपर हाइड्रेट नहीं कर पाते हैं इसलिए गर्मियों में अक्सर हमें डिहाइड्रेशन होने का डर रहता है तो ऐसे में आप खरबूजे के जूस को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
खरबूजा खाते समय एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि खरबूजे के बाद आप केला ना खाएं क्योंकि केले में फाइबर होता है जिससे आपको ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है। सर्दी जुकाम हो तो भी खरबूजे को कुछ दिन अवॉइड करें। डायबिटीज पेशेंट को खरबूजा ना के बराबर खाना चाहिए क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा पाया जाता है।हालांकि खरबूजे में बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है आइए उनके बारे में जानते हैं।
खरबूजे के बेनेफिट्स
1. खरबूजे में वसा और कैलोरी कम होती है जिससे लोगों को वजन कम करने में मदद मिलती है इसमें 90% तक पानी पाया जाता है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है।

2. खरबूजा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है, इसमें पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
3. खरबूजे में विटामिन सी और ए की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे यह शरीर के सूजन को कम कर सकता है। ज्यादातर हमें पैरों में ही सूजन होती है तो ऐसे में खरबूजे का सेवन करें।
4. खरबूजा हमारे बालों के लिए भी बहुत बेहतरीन है इसका सेवन करने से बाल मजबूत होते हैं। कुछ लोग इसके पेस्ट को बालों में भी लगाते हैं। इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।
5. खरबूजे के सेवन से अनिद्रा में भी राहत मिलती है यह मस्तिष्क को ऑक्सीजन अधिक मात्रा में प्रवाह करता है जिससे तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।
खरबूजा जूस (Muskmelon Juice) बनाने की सामग्री
खरबूजा | एक पीस |
चीनी | दो चम्मच |
दूध या पानी | एक कप |
इलायची पाउडर | ऑप्शनल है |
शहद | एक चम्मच |
आइस क्यूब्स | 4 से 5 पीस |
खरबूजा जूस (Muskmelon Juice) बनाने की विधि
1. खरबूजा जूस बनाने के लिए सबसे पहले एक खरबूजे को दो हिस्सों में काट लें उसके बीच के बीजों को अलग निकाल दें।
2. अब खरबूजे को लंबे स्लाइस में काट लें इससे उसका छिलका निकालने में आसानी होती है।
3. छिलका निकालने के बाद खरबूजे को छोटे टुकड़े में काट लें।
4. अब एक ग्राइंडर जार या जूसर लें उसमें इन टुकड़ों को डालकर दो चम्मच चीनी डालें और एक कप पानी डालकर ग्राइंड कर लें। अगर मीठा पसंद ना हो तो चीनी को स्कीप करें।

5. खरबूजे को 10 सेकंड तक ग्राइंड करें और ढक्कन खोलकर चार से पांच आइस क्यूब्स डाल दें और एक चम्मच शहद डालकर एक बार फिर से ग्राइंड करें।
6. इस ग्राइंड किए हुए जूस को सर्विंग ग्लास में डालें एक दो आइस क्यूब्स डाल दें। आप चाहें तो इलायची का पाउडर या ड्राई फ्रूट्स भी ऐड कर सकते हैं अगर पसंद ना हो तो, इसे ऐसे भी सर्व कर सकते हैं।
7. आप चाहें तो पानी की जगह दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे यह थोड़ी क्रीमी दिखेगी और स्वाद भी बेहतरीन आएगा या फिर पानी के साथ भी ग्राइंड कर सकते हैं।
गर्मियों में खुद को वह बच्चों को रिफ्रेश करने के लिए और बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए खरबूजा जूस (Muskmelon Juice) डेली पिएं। सुबह जूस और फल के साथ आप दिन की शुरुआत कर सकते हैं इससे आप लाइट और एनर्जेटिक फील करेंगे।