प्रस्तुति
गोभी आलू की सब्जी (Gobhi Aaloo Curry) बच्चे हो या बड़े सभी की फेवरेट है इसका टेस्ट इतना बेहतरीन है कि हम इसे खाए बिना रह नहीं सकते। यही कारण है कि अक्सर हमें शादी पार्टी में भी आलू गोभी की सब्जी देखने को मिल जाती है लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। यह सब्जी सूखी और ग्रेवी दोनों तरह से बनाई जाती है आप इसमें मसाले को कम या ज्यादा करके अपने स्वाद अनुसार बना सकते हैं। तो चलिए हमारी स्वादिष्ट गोभी आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी को शुरू करते हैं।
गोभी आलू की सब्जी (Gobhi Aaloo Curry) बनाने की सामग्री
गोभी | 300 ग्राम |
आलू मीडियम साइज का | दो पीस |
टमाटर का प्यूरी | 1 कप |
प्याज कटिंग | 2 पीस |
अदरक लहसुन का पेस्ट | एक चम्मच |
जीरा, हींग, तेज पत्ता, दालचीनी और कटी हुई हरी मिर्च | फोरन के लिए |
लाल मिर्च पाउडर | आधा चम्मच |
धनिया पाउडर | एक चम्मच |
हल्दी | आधा चम्मच |
गरम मसाला पाउडर | एक चम्मच |
नमक | एक चम्मच |
कटी हुई हरी धनिया | गार्निश के लिए |
तेल | 3-4 चम्मच |
गोभी आलू की सब्जी (Gobhi Aaloo Curry) बनाने की विधि
1. इसके लिए हम सबसे पहले 300 ग्राम गोभी को पीस में काट लेंगे और अच्छे से धोकर साफ कर लेंगे, कभी-कभी गोभी में कीड़े होते हैं तो गोभी को काटते समय देख लें।

2. अब 2 मीडियम साइज के आलू छील कर छोटे टुकड़े में काट कर धो लें। साथ ही दो मीडियम साइज के प्याज भी काट लें और चार से पांच लहसुन की कली छीलकर रख लें।
3. अब एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें, तेल गर्म होने पर गोभी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूने और कटे हुए आलू डालकर उसे भी गोल्डन होने तक भूनें।
4. गोभी और आलू को ढक कर भूनें इससे हमें सब्जी बनाने में कम समय लगेगा, अलग से इसे पकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
5. जब तक गोभी और आलू भून रहे हैं, एक दूसरी कढ़ाई लें उसमें दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें तेल गर्म होने पर जीरा, हींग, तेज पत्ता, दालचीनी और कटी हुई हरी मिर्च डालकर चटकने दें।
6. जब फोरन चटक जाए तो कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें, अब 2 मीडियम साइज के टमाटर और अदरक लहसुन का पेस्ट बना लें।
यह भी पढ़ें:Quick To Make, Big On Flavour – Onion Tomato Curry | कम सामग्री, जबरदस्त स्वाद – प्याज और टमाटर की सब्जी
7. बीच-बीच में आलू और गोभी को चलाते रहें और प्याज को सुनहरा होने तक भूने अब इसमें पिसे हुए टमाटर और कुछ मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर भुनें।
8. जब मसाले तेल को छोड़ने लगे तो भुने हुए आलू और गोभी को मसाले में डालकर थोड़ी देर चलाएं और आधा ग्लास पानी डालकर ढक दें, इससे मसाले गोभी और आलू के अंदर तक पहुंच जाएंगे।
9. पानी आप अपनी आवश्यकता अनुसार डालें अगर आप ज्यादा ग्रेवी चाहते हैं तो एक गिलास पानी डाल सकते हैं अगर सुखी भुजिया चाहते हैं, तो केवल ढक कर पकाएं पानी का इस्तेमाल न करें।
10. गोभी आलू को 10 मिनट तक मसाले के साथ पकाएं जब ग्रेवी गाढ़ी दिखने लगे तो गैस बंद कर दें और कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें।

11. अगर आप इस तरह से दो कढ़ाई का इस्तेमाल करके सब्जी को बनाते हैं तो सब्जी मात्र 20 से 25 मिनट में बन जाएगी अगर आप एक कढ़ाई का इस्तेमाल करते हैं तो सब्जी बनाने में ज्यादा समय लगेगा।
12. इस तरह बहुत ही कम समय में तैयार है हमारी गोभी आलू की शानदार सब्जी (Gobhi Aaloo Curry) जिसे आप फूल्के, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। यह बिल्कुल शादी पार्टी में बने सब्जी के जैसे लगती है और इसका टेस्ट इतना ज्यादा बढ़िया है कि आप इसे एक बार खाएंगे तो बार-बार खाना चाहेंगे।