प्रस्तुति
Aamla Candy: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम सभी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी। खासकर बच्चों और युवाओं के लिए हेल्दी स्नैक ढूँढना एक बड़ी चुनौती बन गया है। बाज़ार में मिलने वाली टॉफियाँ और कैंडीज़ भले ही स्वाद में अच्छी लगें, लेकिन उनमें मौजूद ज़्यादा चीनी, रंग और केमिकल हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में अगर घर पर ही कोई नेचुरल, हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है?
आंवला कैंडी इसी जरूरत का एक बेहतरीन समाधान है। आंवला, जिसे आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है, विटामिन C का बहुत बड़ा स्रोत है। यह न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि बालों को झड़ने से रोकता है, त्वचा में प्राकृतिक चमक लाता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है। कच्चा आंवला खाना कई लोगों को पसंद नहीं आता, लेकिन जब यही आंवला कैंडी Aamla Candy के रूप में तैयार किया जाता है, तो इसका स्वाद इतना अच्छा हो जाता है कि बच्चे और बड़े सभी खुशी से इसे खाते हैं।

आंवला कैंडी Aamla Candy (मीठा और हेल्दी बच्चों का पसंदीदा स्नैक)
आंवला कैंडी बनाने की सामग्री
| आंवला | 500 ग्राम |
| चीनी | 300 ग्राम |
| काला नमक | ½ चम्मच (वैकल्पिक) |
| पानी | आव्यस्क्तानुसार |
| फ़ूड कलर | (वैकल्पिक) |
आंवला कैंडी Aamla Candy बनाने की विधि (स्टेप-बाय-स्टेप)
स्टेप 1: आंवले उबालकर फांक निकालना
सबसे पहले आंवलों को धोकर एक बर्तन में पानी डालकर उबालें। उन्हें इतना पकाएँ कि आंवला हल्का मुलायम हो जाए, लेकिन टूटे नहीं। ठंडा होने पर इनके टुकड़े/फांक अलग कर लें।

स्टेप 2: चीनी के साथ रखना (सबसे जरूरी स्टेप)
एक बड़े बाउल में सभी आंवला फांकें डालें। ऊपर से चीनी डालें और हल्के हाथ से मिला दें। अब इस बाउल को ढककर 12–24 घंटे के लिए रख दें।
इस दौरान एक बहुत ही दिलचस्प प्रक्रिया होती है— चीनी पिघलकर चाशनी बन जाती है और वही चाशनी आंवले के अंदर चली जाती है इससे कैंडी Aamla Candy अंदर तक मीठी और स्वादिष्ट बनती है।
स्टेप 3: धूप में सुखाना
अब आंवला फांकों को चाशनी से निकालें और एक प्लेट में फैला दें। इन्हें 1–2 दिन धूप में सुखाएँ। धीरे-धीरे ये फांकें सूखकर कैंडी जैसी बन जाती हैं हल्की chewy, मीठी और बहुत टेस्टी।

स्टेप 4: स्टोर करना
अगर चाहें तो ऊपर थोड़ा काला नमक छिड़क दें इससे स्वाद और भी शानदार हो जाता है। अब कैंडी को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें।
ये कैंडी कई हफ्तों तक आराम से चलती है। बच्चे हो या बड़े सभी इसे बहुत पसंद करते हैं और ये बाजार की टॉफियों से कहीं ज्यादा हेल्दी है।

हमारी अन्य रेसिपी जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

तो आपको हमारी आंवला कैंडी Aamla Candy की रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं इसे हर हेल्थ कोन्स्किऔस तक पहुंच जाए अपने दोस्तों वह परिवार से शेयर करना ना भूले ऐसे ही आसान और झटपट रेसिपी जानने के लिए इस पेज को फॉलो करें।
इस तरह स्टोर किया हुआ आंवला कैंडी 2–3 महीनों तक आराम से चल जाता है। इसे Aamla Candy फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती आंवला कैंडी , बस ठंडी और सूखी जगह पर रखें। आंवला कैंडी बनाना बिल्कुल आसान है और इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होती।