हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं साउथ इंडिया की फेमस डिश मैंगो शिरा (Mango Shira) जिसे मैंगो रवा केसरी (Mango Rava Kesari) भी कहा जाता है। यह रवा और आम के पल्प से बनाया जाता है इसका टेक्सचर हलवे की तरह होता है हल्का मीठा और ड्राई फ्रूट से भरा हुआ। मैंगो शीरा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है आप इसे एक बार खाएंगे तो सूजी, आटे और बेसन का हलवा बनाना भूल जाएंगे।
अगर आप भी मैंगो के दीवाने हैं पर मैंगो शेक और मैंगो आइसक्रीम खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार मैंगो रवा केसरी (Mango Rava Kesari) जरूर बनाएं यह आपको व आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगा। रवा का दानेदार टेक्सचर और मैंगो का स्मूदी पल्प जब साथ में मिल जाएगा तो मजा आ जाएगा। तो चलिए बिना देर किए हुए मैंगो शीरा बनाने की रेसिपी शुरू करते हैं
मैंगो रवा केसरी (Mango Rava Kesari) बनाने की सामग्री
इलायची पाउडर | आधा चम्मच |
केसर के धागे | तीन से चार पीस |
पानी | दो कप |
काजू किसमिस टुकड़े में कटे हुए | आधा कप |
चीनी | तीन चौथाई कप 3/4 |
रवा | आधा कप |
मैंगो पल्प | एक कप |
घी | दो चम्मच |
मैंगो रवा केसरी (Mango Rava Kesari) बनाने का तरीका
1. मैंगो रवा केसरी जिसे मैंगो शीरा भी कहा जाता है इसे बनाने के लिए पका हुआ आम लें उसके छिलके को हटाकर पल्प निकालकर एक ग्राइंडर जार में डालें और इसका स्मूथ पेस्ट तैयार करें।
2. अब एक पैन गैस पर चढ़ाएं इसे गर्म करें गर्म होने के बाद इसमें आधा कप रवा डालकर मीडियम फ्लेम पर रोस्ट कर लें। 3 से 5 मिनट तक चलाते हुए रवा को रोस्ट करें। जब रवा की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर इसे एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दें। रवा को रोस्ट कर मिलाने से रोस्ट करने से मैंगो शीरा (Mango Shira) स्वादिष्ट बनता है।

3. अब इस पैन में एक चम्मच घी डालें घी के गर्म होने पर टुकड़े किए हुए काजू डालकर रोस्ट कर लें। रोस्ट होने के बाद इसमें किशमिश डालें किसमिस को रोस्ट करने के लिए ज्यादा टाइम नहीं लगता इसलिए 1 मिनट के लिए फ्राई करें और इसे निकाल कर एक प्लेट में रख दें।
4. अब इस पेन को दोबारा गैस पर चढ़ाएं और इसमें दो कप पानी डालकर उबलने दें जैसे ही पानी में उबाल आने लगे जिस रवा को हमने रोस्ट कर रखा था उसे पानी में डालकर मिक्स करते हुए चलाते रहें। इससे सूजी पानी को ऑब्जर्व कर गाढ़ा होने लगेगा और थोड़े टाइम बाद बिल्कुल सटीक हो जाएगा।
5. जब रवा गाढ़ा हो जाए तो इसमें मैंगो पल्प डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब 2 से 3 मिनट तक इसे मिक्स करते हुए पकाएं और इसमें तीन चौथाई कप चीनी डालें और इसे दोबारा से मिक्स करें थोड़ी देर में चीनी मेल्ट होकर रवा के साथ मिल जाएगी।
6. अब इसे दो से तीन मिनट तक पकाएं और इसमें आधा चम्मच इलायची का पाउडर, दो चम्मच घी, 3 से 4 केसर के धागे साथ में रोस्ट किए हुए काजू और किशमिश डालें अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

7. इस तरह बहुत ही कम समय में बन कर तैयार है मैंगो रवा केसरी जिसे मैंगो शीरा (Mango Shira) भी कहा जाता है यह साउथ इंडिया की एक फेमस डिश है जो लगभग हर घर में बनाई जाती है। आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करें यकीनन आपको यह बहुत पसंद आएगी इस मैंगो सीजन आप इसे जरूर बनाएं।
अन्य डेजर्ट रेसिपीज जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
No Syrup, No Fuss – Just Delicious Besan Ke Laddu | 10 स्टेप्स में बनाएं दानेदार बेसन के लड्डू
Shahi Tukda- Royal Magic Made of Bread: ब्रेड से बना रॉयल मैजिक- शाही टुकड़ा
Loved by Locals, Missed by Many – The Charm of Imarti | ट्रेडिशनल टेस्ट ऑफ इमरती
Learn, How To Make Delicate Chocolate Brownie In 1st Try | घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट चॉकलेट ब्राउनी
तो आपको यह (Mango Shira) रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं ऐसी ही झटपट बनने वाली और स्वादिष्ट रेसिपीज जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।