प्रस्तुति
घर का स्वाद सीरीज में आज हम आपके लिए लाए हैं हलवाई स्टाइल आलू, बैगन, पालक (Aaloo Baigan Palak Curry) की सूखी सब्जी। यह सिंपल सी दिखने वाली सब्जी स्वाद में बहुत बेहतरीन होती है। यह सब्जी बिल्कुल यूपी के हलवाइयों द्वारा शादी – पार्टियों में बनाई जाने वाली सब्जी के जैसी ही स्वादिष्ट है।
इस सब्जी को हम बहुत ही कम मसाले के साथ बनाने वाले हैं, इसमें पंच फोरन का तड़का लगाएंगे। जिसके स्वाद और खुशबू से घर महक उठता है और सभी के मुंह में पानी आ जाता है। यह सब्जी सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती बल्कि यह कई सारे आवश्यक पोषक तत्व का भंडार है। इसमें पालक, बैगन के कई ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं जो बाकी सब्जियों में नहीं मिलते पालक, आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है और बैगन फाइबर से भरपूर है।
इस सब्जी को बनाने के लिए पंच फोरन का इस्तेमाल किया जाता है। पंच फोरन भारतीय पांच मसाले का मिश्रन होता है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत पौष्टिक होता है, इन पांच मसाले में कलौंजी में थी सरसों और जीरा डाला जाता है। जिससे यह हमारे पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है जैसा कि आप जानते हैं कलौंजी के कई फायदे हैं। तो चलिए बिना देर किए स्वास्थ्य और सेहत से भरपूर कम मसाले वाली हलवाई स्टाइल की आलू बैगन पालक (Aaloo Baigan Palak Curry) की सब्जी बनाना शुरू करते हैं।
आलू बैगन पालक (Aaloo Baigan Palak Curry) की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
आलू मीडियम साइज का | दो पीस |
बैगन मीडियम साइज का | एक पीस |
पलक बारीक कटा हुआ | दो कप |
टमाटर मीडियम साइज का | दो पीस |
लहसुन कुटा हुआ | पांच कली |
पंच फोरन | एक चम्मच |
लाल मिर्च और तेज पत्ता | फोरन के लिए |
तेल | दो बड़ा चम्मच |
हल्दी पाउडर | आधा चम्मच |
नमक | एक चम्मच |
मिर्च पाउडर | आधा चम्मच |
गरम मसाला पाउडर | आधा चम्मच |
हरी धनिया बारीक कटी हुई | आधा कप |
आलू बैगन पालक (Aaloo Baigan Palak Curry) की सब्जी बनाने की विधि
1. सबसे पहले प्रेशर कुकर में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें सरसों के तेल का इस्तेमाल करें इसे सब्जी का स्वाद बेहतरीन आता है।
2. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें पंच फोरन एक चम्मच डालें कुटी हुई लहसुन, एक लाल मिर्च और तेज पत्ता डालें। जैसे कि फोरन चटकने लगे कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें।

3. अब एक मीडियम साइज का बैगन धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले और दो मीडियम साइज के आलू भी छीलकर धो ले और छोटे टुकड़े में काट लें।
4. नेक्स्ट स्टेप में आलू और बैगन को प्याज के साथ थोड़ी देर भुने ढककर भुनेंगे तो ये जल्दी पकेंगे।

5. अब दो मीडियम साइज के टमाटर ले और उन्हें रोली चाप कर सब्जी में डाल दें टमाटर डालने के बाद हमें मसाले ऐड करने चाहिए ऐसा करने से टमाटर का जो पानी होता है वह मसाले को जलते नहीं देता और मसाले अच्छे से भुनते हैं।
6. मसाले में एक चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर और थोड़ा सा गरम मसाला डालकर एक से दो बार चलाएं और ढक दें।
7. जब तक सब्जियां पक रही हैं हम दो कप पालक धोकर बारीक काट लेंगे।
8. अब कटे हुए पालक को सब्जी में डालकर 5 मिनट तक चलाएं। और आधा कप पानी डालकर अच्छे से सब्जियों को मिलाऐं।

9. गैस की फ्लेम को कुकर का ढक्कन लगे और दो सिटी आने तक पकाएं। थोड़ी देर बाद जब गैस निकल जाए तो बारीक कटे हुए हरी धनिया डालकर सब्जी को मिलाऐं।
10. इस तरह बहुत ही कम समय में तैयार है हलवाई स्टाइल आलू बैगन पालक (Aaloo Baigan Palak Curry) की सब्जी खड़े मसाले के साथ जो स्वाद में बहुत बेहतरीन है इसे आप गरमा गरम फुल्के या करारे पराठे या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। आप इसे एक बार बनाकर जरूर देखें मुझे पूरा यकीन है आप हर बार आलू बैगन की सब्जी, पालक के साथ ही बनाना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: Quick and Nutritious Torai Sabzi- Even Kids Love| सिंपल लेकिन टेस्टी – मसालेदार तोरई की सब्जी रेसिपी