प्रस्तुति
तरबूज के छिलके की भुजिया (Watermelon Peel Bhujia): हेलो दोस्तों आज की हमारी रेसिपी थोड़ी अलग है आज हम वेस्ट चीज से बनाएंगे टेस्टी डिश। अक्सर तरबूज खाने के बाद हम उसके छिलके को फेंक देते हैं पर हम यह भूल जाते हैं कि उनके छिलकों में सब्जी और फल की अपेक्षा विटामिन कहीं अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आज हम तरबूज के छिलके (Watermelon Peel Bhujia) की भुजिया बनाएंगे जिसे अक्सर आप फेंक देते हैं एक बार इस भुजिया को टेस्ट कर देखें फिर इसे आप कभी नहीं फेंकेंगे। यह भुजिया ना सिर्फ खाने में ही टेस्टी लगती है बल्कि इसमें विटामिन्स के भंडार हैं।
तरबूज में विटामिन ए, विटामिन B6, विटामिन सी, मैग्नीशियम, आयरन जैसे बहुत सारे विटामिन्स पाए जाते हैं जिससे यह हमारे हेल्थ के लिए भी बहुत बेनिफिशियल हो जाता है। इसे खाने से हमारे स्किन भी हेल्दी रहती है और डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम भी सॉल्व होती है। यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है और बीपी जैसी समस्याओं में भी कारगर है। आप एक बार तरबूज के छिलके की भुजिया बनाकर जरूर देखें, आप तरबूज के छिलके को फेंकना भूल जाएंगे।
सामग्री
तरबूज का छिलका | 250 ग्राम |
लहसुन | 10 कली |
हरी मिर्च | 2 पीस |
तेल | 2 बड़ा चम्मच |
जीरा और राइ | फॉरन के लिए |
नमक | स्वाद अनुसार |
हल्दी पाउडर | 1/2 चम्मच |
मिर्चपाउडर | 1/2 चम्मच |
जीरा और काली मिर्च का पाउडर | 1/2 चम्मच |
गरम मसाला पाउडर | 1/2 चम्मच |

तरबूज के छिलके की भुजिया बनाने की विधि
सबसे पहले तरबूज के छिलके को अच्छे से धो ले फिर इसे लंबे-लंबे फाकों में काट ले अब भुजिया के लिए जैसे आलू काटते हैं उसी तरह छोटे – छोटे पतले स्लाइस में काट ले। अगर आपके पास समय कम है तो 1 कप पानी ऐड कर इसे कुकर में मीडियम आंच पर 3-4 सिटी आने तक पका लें, या फिर इसे बाकी सब्जियों की भुजिया की तरह ही ढक-ढक कर पकाएं।
ऐसा करने से समय थोड़ा सा अधिक लगता है। इसलिए समय कम होने के कारण हम इसे कुकर में उबालकर बनाएंगे। आज की इस भाग दौड़ की जिंदगी में हम सभी के पास समय का अभाव है हम सभी खाने को स्वादिष्ट भी बनाना चाहते हैं और समय भी बचाना चाहते हैं। ऐसे में हम सभी को कुछ कुकिंग टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल करना पड़ता है।
जैसे ही कुकर का प्रेशर निकल जाए तो ढक्कन खोलकर अलग कर दें, अब एक कड़ाही लें उसे गैस पर गर्म करें जैसे ही कढ़ाई गर्म हो जाए इसमें दो चम्मच तेल डालें। तेल के गर्म होने पर जीरा और राइ का फौरन डालें। जब फॉरन चटकना शुरू कर दे तो इसमें लहसुन कूट कर डाल दें। जब लहसुन का रंग सुनहरा होने लगे तो उबले हुए तरबूज के छिलके डालकर चलाएं। अब एक ढक्कन लेकर कढ़ाई को ढक दें।
थोड़ी-थोड़ी देर में ढक्कन हटाकर भुजिया को चलाते रहें, जैसे ही छिलके का एक्स्ट्रा पानी सूखने लगे हम नमक, मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर, जीरा और काली मिर्च का पाउडर डालकर चलाएंगे। एक बार आप तरबूज के छिलके (Watermelon Peel) की भुजिया को बना कर देखें यह टेस्ट में भी बढ़िया होता है और हमारे हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन हमारी बॉडी के लिए बहुत अच्छे होते हैं। तरबूज के छिलके में बहुत अधिक मात्रा में पानी होता है जो हमें डिहाइड्रेशन से बचाता है।
10 से 12 मिनट बाद जब छिलके कुरकुरे और सुनहरे हो जाए तो इसमें गरम मसाला ऐड करें और इसे चलाते रहें। जैसे ही छिलके अपने अंदर का तेल छोड़ने लगे हैं तो गैस कम कर दें, और लगातार 2 से 3 मिनट तक चलाएं। जब भुजिया कढ़ाई में चिपकने लगे तो गैस बंद कर दें। तैयार है हमारा तरबूज के छिलके की भुजिया (Watermelon Peel Bhujia), इसे आप फूलके, पूरी या पराठा या राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Refreshing Aam Panna for this Hot Summer: ताज़गी से भरपूर आम पन्ना या आम झोरा