Delightful Besan Halwa | स्वादिष्ट लेकिन थोड़ा मुश्किल – 100% दानेदार बेसन का हलवा!

प्रस्तुति

घर का स्वाद सीरीज में आज की हमारी रेसिपी है बेसन का हलवा (Besan Halwa)। जब कभी आपका मीठा खाने का मन हो तो आप इसे बहुत ही आसानी से और कम समय में बना सकते हैं। बेसन का हलवा सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

बहुत लोगों की शिकायत होती है की हलवा या तो सूखा बन जाता है या फिर दानेदार नहीं बनता आज हम आपको बताएंगे सही माप के साथ हलवा कैसे बनाएं जिससे यह बिल्कुल हलवाइयों जैसा दानेदार बने। बेसन का हलवा खाने के कई फायदे हैं जब आप इसे सर्दी होने पर खाते हैं तो आपके बंद नाक खुल जाते हैं, इससे आपके गले को आराम मिलता है, खांसी में भी आप बेसन का हलवा खा सकते हैं

Besan Halwa

बेसन का हलवा (Besan Halwa) बनाने की सामग्री

घीआधा कप 
बेसन 1 कप 
पानी 2 कप
केसर के धागे या फूड कलरऑप्शनल
इलायची पाउडरआधा चम्मच
चीनी तीन चौथाई कप 
ड्राई फ्रूट्स कटिंग किए हुएआवश्यकतानुसार 
सूजी 2‌ चम्मच

बेसन का हलवा (Besan Halwa) बनाने की विधि

1. हलवा बनाने के लिए हम एक कप का माप लेते हुए आधा कप घी और 1 कप बेसन लेंगे। अब एक कढ़ाई गैस पर गर्म करेंगे।

2. कढ़ाई में आधा कप घी से एक चम्मच घी बचाते हुए बाकी का सब डाल देंगे सारा घी एक बार में ना डालें क्योंकि बेसन घी को ऑब्जर्व कर लेगा।

Besan Halwa

3. अब कढ़ाई को हिलाकर चारों तरफ घी फैला देंगे। जिससे बेसन अच्छे से भुनेगा। अब कढ़ाई में बेसन डालकर चलाएंगे गैस की आंच कम रखेंगे।

4. जितनी कम आंच पर बेसन भूनेगा उतना ही दानेदार बनेगा। इसलिए कम आंच पर ही बेसन को भूनें।

5. थोड़ी देर होने के बाद दो चम्मच सूजी डाल दें इससे हलवा दानेदार बनेगा बिल्कुल हलवाई के जैसा। लगातार सूजी और बेसन को चलाते हुए भूनें।

6. एक पैन में दो कप पानी डालकर थोड़ा सा फूड कलर या केसर के धागे डालकर गर्म करें। हलवा में गर्म पानी डालने से उसका कलर बेहतरीन आता है और टेक्सचर भी बढ़िया होता है। 

7. हलवे को लगातार चलाते रहे बीच में बिल्कुल भी ना छोड़े नहीं तो जल सकता है, अब एक चम्मच दूध हलवा में डालकर फ्राई करें और तीन चौथाई कप चीनी डालें।

8. अब एक तड़का पैन में एक चम्मच घी डालकर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स रोस्ट कर लें इससे हलवे का टेस्ट और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है। 

9. चीनी डालकर 2 मिनट तक लगातार चलाएं इससे चीनी हलवे में अच्छे से मिलेगी।

10. अब जो पानी गर्म कर रखा था उसे पूरा डाल दें और एक चम्मच घी ऊपर से डाल दें इससे हलवे में साइन आता है और स्वाद भी बढ़िया आता है।

11. अब 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए हलवे को भूनें, पानी सूख जाने पर इसमें ड्राई फ्रूट डाल दें अब इसे गरमा गरम सर्व करें।

12. मात्र आधे घंटे में मुंह में घुल जाने वाला पर्फेक्ट दानेदार बेसन का हलवा (Besan Halwa) बनकर तैयार है। वो भी बिल्कुल हलवाइयों के जैसा जिसे आपका जब मीठा खाने को दिल करें, आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें।

यह भी पढ़ें: Quick, Classic, Unbelievable- Rusk Malai Cake | झटपट बनाएं 100 % क्रीमी, रस्क मलाई केक

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe