Delicious Moong Dal Chila With Paneer Stuffing | झटपट नाश्ता – मूंग दाल का चीला

प्रस्तुति

सुबह की जल्दबाजी में झटपट नाश्ता बनाने के लिए मूंग दाल का चीला (Moong Dal Chila) एक बेहतरीन विकल्प है। इसे आप ब्रेकफास्ट या बच्चों के टिफिन और शाम की चाय के लिए भी तैयार कर सकते हैं। यह बहुत हल्का होता है और हेल्दी भी। इसे बनाना भी है आसान और या झटपट बन भी जाता है। खास बात यह है कि मूंग दाल के चीले को सभी पसंद करते हैं।

अक्सर शादी पार्टियों में या फिर चाय की दुकानों पर हमें मूंग दाल का चीला देखने को मिलता है। जिसे देखते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। यह इतना स्वादिष्ट और हेल्दी है कि आप इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो, इसे बनाना बहुत मुश्किल हो पर हम यहां आपको इसकी आसान सी रेसिपी बताने वाले हैं तो चलिए रेसिपी को शुरू करते हैं।

मूंग दाल का चीला (Moong Dal Chila) बनाने की सामग्री

पीली मूंग दालएक कप
कड़ी पत्तेदो डंठल 
नमकआधा चम्मच
हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
जीराआधा चम्मच
हरी मिर्चस्वाद अनुसार
अदरक1 इंच टुकड़ा
प्याज छोटा सा1 पीस

मूंग दाल का चीला (Moong Dal Chila) बनाने का तरीका

1. चीला बनाने के लिए हम 1 कप मूंग की दाल को अच्छे से धोकर रात भर पानी में भिगोकर रखते हैं। ऐसा करने से डाल अच्छे से फूल जाती है पर अगर आप इसे भीगोना भूल गए हैं तो 2 से 3 घंटे के लिए भिगो सकते हैं। 

Moong Dal Chila

2. अब फूली हुई दाल को मिक्सर जार में डालें और इसमें दो कड़ी पत्ते, आधा चम्मच नमक, हल्दी पाउडर, जीरा, हरी मिर्च स्वाद के अनुसार, एक इंच टुकड़ा अदरक और एक छोटा सा प्याज रफली चौप किया हुआ। इन सभी सामग्री को डालकर दाल का अच्छा सा पेस्ट बना लें। 

3. दाल में आधा कप पानी डालें और इसे 2 से 3 बार ग्राइंड करें। एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाएगा। अभी इस पेस्ट को निकाल कर एक बड़े बॉल में खाली कर दें। जिस जार में हमने दाल पीसी थी उसमें आधा कप पानी डालें और उसे धोकर बोल में डाल दें।

यह भी पढ़ें : Must Try This Delicious, Chilli Garlic Potato | कोरियन स्ट्रीट फूड, चिल्ली गार्लिक पोटैटो

पनीर की स्टफिंग बनाना

पनीर की स्टफिंग बनाने के लिए 200 ग्राम पनीर लें उसे अच्छे से मैश कर दें। अब इसमें नमक स्वाद अनुसार, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ी सी कसूरी मेथी डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर दें। पनीर की स्टफिंग तैयार है अब हम चीला बनाएंगे।

Moong Dal Chila (stuffing)

4. चीला बनाने के लिए एक नॉन स्टिक तवा गैस पर चढ़ाएं उसे गर्म करें जब गर्म हो जाए तो इस तवे पर थोड़ा सा बैटर डालें और उसे चारों तरफ फैलाएं। यहां हम पहले तवे पर तेल नहीं डालेंगे तेल डालने से बटर अच्छे से फैलता नहीं है। जब एक तरफ से चीला पक जाए तो उसे पलट  कर दूसरी तरफ तेल डालें।

5. जब दूसरी तरफ हल्का सुनहरा हो जाए तो चिला को वापस पलट दें अब इस पर थोड़ा सा पनीर का स्टफिंग डालें और फैला दें अब इसे एक साइड से पलट कर रोल की तरह बना दे। इसी तरह सभी चिल बनकर तैयार कर लें।

Moong Dal Chila

6. इस तरह बहुत ही कम समय और मेहनत में तैयार है हमारा मूंग दाल का चीला (Moong Dal Chila) पनीर के स्टफिंग के साथ इसे आप बिना स्टफिंग के भी बना सकते हैं प्लान मूंग दाल का चीला भी हरी तीखी चटनी के साथ स्वादिष्ट लगता है तो अगर आप हड़बड़ी में हो तो स्टाफिंग ना भी बनाएं। आप इसे चाय सॉस या केचप के साथ भी इंजॉय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Mouth Watering Potato Rings | जब समझ ना आए, क्या बनाएं तो – पोटैटो रिंग्स है बेस्ट स्नैक्स

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe