Delicious Choco Besan Barfi in just 20 mins | हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बो चोको बेसन बर्फी !

प्रस्तुति 

Choco Besan Barfi: हम अक्सर बेसन की बर्फी तो खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर उसी बेसन बर्फी में चॉकलेट का जादू मिल जाए तो स्वाद कितना कमाल का होगा?

चोको-बेसन बर्फी एक ऐसा फ्यूज़न मिठाई है जो पुराने स्वाद को नए अंदाज़ में पेश करती है। इसमें बेसन की हल्की महक, घी की रिचनेस और चॉकलेट का मॉडर्न ट्विस्ट – सब कुछ एक साथ मिलता है। हर बाइट में आपको पारंपरिक भारतीय मिठाई का अपनापन और वेस्टर्न टच का नया मज़ा महसूस होगा।

त्योहारों, खास मौकों या फिर यूँ ही मीठा खाने का मन हो – ये रेसिपी हर बार सबका दिल जीत लेती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है, और इसके लिए ज़्यादा महंगे या जटिल ingredients की भी ज़रूरत नहीं होती।

तैयारी का समय: 10 मिनट

पकाने का समय: 20 मिनट

सर्विंग: 10–12 पीस

चोको बेसन बर्फी (Choco Besan Barfi) बनाने के लिए सामग्री

बेसन 1 कप
घी½ कप
पिसी चीनी½ कप
कोको पाउडर2 टेबलस्पून
दूध3 टेबलस्पून
इलायची पाउडर ¼ टीस्पून
चॉकलेट चिप्स सजाने के लिए
ड्राई फ्रूटसजाने के लिए

Choco Besan Barfi

चोको बेसन बर्फी (Choco Besan Barfi) बनाने की आसान रेसिपी 

1. बच्चों को बेसन बर्फी बनाने की सबसे आसान रेसिपी है इसके लिए एक कढ़ाई में घी गर्म करें। उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक खुशबू आने लगे और रंग हल्का सुनहरा हो जाए।

2. जब बेसन बहुत अच्छी तरह से भूल जाए उसमें से खुशबू आने लगे उसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए तब आपको इसमें दूध का इस्तेमाल करना है। अब इसमें दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि कोई गुठली न बने। इस बात का खास ध्यान रखें की गुठलीयां ना बन जाए नहीं तो बर्फी अच्छी नहीं बनेगी।

3. भुने हुए बेसन को दो हिस्सों में बाँट लें।

एक हिस्से में कोको पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ यह चॉकलेट लेयर बनेगी ऐसा करने से हमारा एक लेयर बेसन का होगा और दूसरा चॉकलेटी अब इसके स्वाद को और बढ़ाने के लिए और मिठास लाने के लिए हम इसमें चीनी का इस्तेमाल करेंगे।

4. बेसन के हमने जो दो हिस्से किए थे उनमें दोनों हिस्सों में बराबर मात्रा में पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएँ।

5. अब बर्फी बनाने के लिए एक ग्रीस की हुई ट्रे में पहले चॉकलेट वाला बेसन फैलाएँ, फिर ऊपर से सादा बेसन की लेयर डालें।

Choco Besan Barfi

हमारे अन्य रेसिपीज जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 

2 Irresistible Delights – Strawberry Smoothie & Strawberry Shreekhand | वीकेंड को बनाएं फ्रेश और फ्रूटी, स्ट्रॉबेरी स्मूदी और स्ट्रॉबेरी श्रीखंड से पाएं ठंडक और ताजगी का ज़बरदस्त डोज़!

Mouthwatering, Delicious Chocolate Cup Cake | बिना अवन के, 10 मिनट में बनाएं चोकलेट कप केक

7 Amazing Tricks to Make Irresistible Nagori Halwa (No More Flop Halwas) | उपवास में भी स्वाद का मजा, आज़माएं दिल्ली का मशहूर नागौरी हलवा

Creamy, Fragrant & Irresistible: Royal Rose Dessert | शाही स्वाद वाला रॉयल रोज डेजर्ट – हर 1 बाइट में गुलाब की खुशबू !

Looks Fancy, Tastes Amazing – Easy Mango Mousse Recipe | जब मन हो कुछ अलग मीठा खाने का – मैंगो मूस है बेस्ट ऑप्शन

6. ऊपर से ड्राई फ्रूट या चॉकलेट चिप्स डालें। इसे ठंडा होने दें 

और फिर टुकड़ों में काट लें। इसी तरह बहुत ही कम समय में बंद कर तैयार है आपका स्वादिष्ट हेल्दी चोको बेसन बर्फी जिसे बनाना बहुत ही आसान है आप इसे एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। 

Choco Besan Barfi

तो आपको हमारी चोको बेसन बर्फी (Choco Besan Barfi) की रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं इसे हर चॉकलेट लवर तक पहुंच जाए अपने दोस्तों वह परिवार से शेयर करना ना भूले ऐसे ही आसान और झटपट रेसिपी जानने के लिए इस पेज को फॉलो करें।

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe of Paneer Oats  Cheela New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe