Delicious and Easy Red Sauce Pasta | घर पर बनाएं इटालियन स्वादिष्ट रेड सॉस पास्ता मात्र 15 मिनट में!

प्रस्तुति 

Red Sauce Pasta: सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी हेल्दी और चटपटा खाने का मन तो हम सभी का करता है पर इस भाग दौड़ की जिंदगी में हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम टेस्टी और हेल्दी नाश्ता सुबह की हड़बड़ी में बना पाए अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आज ही इस आसान सी रेसिपी रेड सॉस पास्ता (Red Sauce Pasta) को जरूर ट्राई करें।

यह मसालेदार क्रीमी रेड सॉस पास्ता स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर है यह नाश्ता न सिर्फ पेट को भरेगा बल्कि मूड को भी बेहतरीन बनाएगा यह बच्चों बड़ों सभी को बहुत पसंद आता है। अब चाहे वीकेंड ब्रंच हो या किसी खास दिन की शुरुआत मसालेदार स्वादिष्ट पास्ता की रेसिपी आपकी सुबह को यादगार बना देगी तो आज ही ट्राई करें यह झटपट रेसिपी। 

रेड सॉस पास्ता (Red Sauce Pasta) बनाने की सामग्री 

पास्ता या मैक्रोनी एक कप
टमाटर4 से 5 पीस
सूखी लाल मिर्चतीन से चार पीस
नमकस्वाद अनुसार
तेलदो चम्मच
टोमेटो सॉस, मोजरेला चीजदो चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , चिली फ्लेक्सआधा छोटा चम्मच
चीनीएक चम्मच
लहसुन बारिक कटी हुईतीन से चार पीस
प्याज बारीक कटा हुआदो पीस
Red Sauce Pasta

रेड सॉस पास्ता (Red Sauce Pasta) बनाने की रेसिपी 

1. इस पास्ते को आप घर पर बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा बना सकते हैं वह भी बड़ी ही आसानी से जिसे बच्चे उंगलियां चाट कर खाएंगे। इसे बनाने के लिए एक पतीले में डेढ़ से 2 लीटर पानी डालें और इसमें पास्ता को उबलने दें जैसे पानी में उबाल आ जाए इसमें मैक्रोनी या पास्ता डालें आधा चम्मच नमक थोड़ा सा तेल डालकर इसे चलाते हुए पकाएं।

2. जब पास्ता सॉफ्ट होने लगे तो गैस बंद कर दें पास्ता उबलने में ज्यादा देर नहीं लगती 5 से 7 मिनट में ही पास्ता अच्छी तरह पक जाता है। अब इसे छान कर ठंडे पानी से भी एक से दो बार वो दें ऐसा करने से इसकी गर्माहट निकल जाएगी जिससे यह जब सॉस में मिलेगा तो चिपचिपा नहीं होगा।

3. रेड सॉस बनाने के  लिए चार से पांच पीस अच्छे लाल टमाटर ले टमाटर अच्छी क्वालिटी का ले और टमाटर पक्के होने चाहिए। अब टमाटर को ढोले और इसके नीचे वाले हिस्से को काटकर निकाल दें टमाटर को बीच में से चीरा लगाकर चार हिस्से में बांट दें इसके किनारे वाले हिस्से को कटने ना दें जिससे यह अलग-अलग ना हो जाए। 

Red Sauce Pasta

4. अब एक बड़े भगोने में दो कप पानी डालें इसे उबलने दे पानी के उबलने पर तीन से चार सूखी लाल मिर्च डालें और साथ में टमाटर भी डाल दें। रेड सॉस में लाल मिर्च डालने से पास्ता का टेस्ट बहुत बेहतरीन आता है साथ ही कलर भी बेहतरीन दिखता है। 

5. टमाटर को पकाने में ज्यादा समय नहीं लगता है 3 से 4 मिनट में ही टमाटर पक जाते हैं तो थोड़ी ही देर में जब टमाटर पका हुआ लगने लगे तो इसकी स्किन हटाकर देखना अगर हट रही है इसका मतलब है टमाटर अच्छे से पक चुके हैं अब गैस बंद करें और टमाटर और मिर्च को छन्नी में छान लें। अब इस पर ठंडा पानी उड़ेलें इससे टमाटर ठंडा हो जाएगा जिससे इसका पेस्ट बनाया जा सकेगा। 

6. आप सभी टमाटर के स्किन को निकाल दें और इसे मिक्सर जार में डालकर फाइन पेस्ट तैयार कर लें। अब एक पैन गैस पर चढ़ाएं इसमें दो चम्मच तेल डालें। तेल के गर्म होने पर 3 से 4 बारिक कटी हुई लहसुन डालें और बिल्कुल बारीक कटा हुआ दो मीडियम साइज का प्याज डालें इन्हें 2 से 3 मिनट तक पकाएं। 

Red Sauce Pasta

7. जब प्याज हल्का सुनहरा दिखने लगे तो टोमेटो प्यूरी डालें और इसमें आधा चम्मच नमक डालकर इसे अच्छी तरह मिला दें। अब इसे ढक कर लो फ्लेम पर 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं जिससे कि इसका एक्स्ट्रा पानी सूख जाए और यह थोड़ा गाढ़ा दिखने लगे। अब इसमें आधा चम्मच चीनी डालें चीनी डालने से टमाटर का खट्टापन कम हो जाता है।

हमारी अन्य रेसिपीज:

Low Fat, Balanced Vegetable Rawa Chila in 10 Min | रोज की रोटी सब्जी से बोर हो गए हो तो आज ही ट्राई करें झटपट वेजिटेबल रवा चीला

15 Minutes Delicious Tofu Curry Recipe You Must Try | मात्र तीन चीजों से बनाएं प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर टोफू की सब्जी

Bored of Dal Chawal? Try This Delicious Masala Chitranna| उडुपी की फेमस डिश लाज़वाब मसाला चित्रन्ना बनाए 15 मिनट में

Street Style Spicy & Yummy Masala Corn Chat in 15 Min | मानसून में नहीं ले पा रहे स्ट्रीट चाट का मजा तो घर पर यूं बनाए मसाला कॉर्न चाट, स्वाद और सेहत से भरपूर!

8. अब साथ में आधा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें आप चाहें तो यहां पर मिक्सड हब्र्स सीजनिंग भी डाल सकते हैं इससे पास्ता में बहुत अच्छा टेस्ट आता है। अब इसमें दो चम्मच टोमेटो सॉस डालें और आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें इससे सॉस का कलर बिल्कुल लाल आता है जैसा हमें रेस्टोरेंट में दे देखने को मिलता है। 

9. अब सोस को दो से तीन मिनट और पका लें जैसे ही सॉस बिल्कुल गाढ़ा दिखने लगे तो उबले हुए पास्ता डालें और इसे धीरे-धीरे मिक्स करें 2 मिनट में यह अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा अब इसे गरमा गरम परोसें करने के बाद इसमें थोड़ी सी मोजरेला चीज को ग्रेट करके डाल दें इससे बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर आता है।

Red Sauce Pasta

तो आपको हमारी रेड सॉस पास्ता (Red Sauce Pasta) की रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं इसे पास्ता लवर के साथ या अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही झटपट और आसान रेसिपी जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe of Paneer Oats  Cheela New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe