Crispy Pakoda With Dahi – Irresistible Pakoda Kadhi | पकोड़ा दही कढ़ी- ना ज्यादा मसाले, ना ही झंझट

प्रस्तुति

बेसन की पकोड़ा दही कढ़ी (Pakoda Kadhi) उत्तर भारत की एक लोकप्रिय डिश है। भारत के प्रत्येक राज्य में कढ़ी को भिन्न-भिन्न तरीके से बनाया जाता है। ऐसा वहां की भौगोलिक स्थिति के कारण भी हो सकता है और लोगों के खान-पानी के तरीके के कारण भी। इसे बनाने के लिए प्याज और लहसुन का उपयोग नहीं किया जाता है। इसे विशेष रूप से चावल के साथ खाया जाता है कुछ लोग कढ़ी को पीते भी हैं।

बेसन के पकोड़े बनाकर, बेसन की ग्रेवी में डालकर कढ़ी को तैयार किया जाता है। इसमें खटाई के लिए दही का इस्तेमाल होता है जिससे यह काफी स्वादिष्ट लगता है। अक्सर पकोड़ा दही कढ़ी बनाते समय लोगों को बहुत सी दिक्कतें आती हैं। आइए आज हम उन परेशानियों का समाधान करते हुए अपनी इस रेसिपी को जानेंगे।

वेजिटेरियन लोगों के लिए यह एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। जिसे वे चावल के साथ बड़े चावल से खाते हैं। हफ्ते में एक बार तो इसे लगभग सभी घरों में बनाया ही जाता है। जब इसमें कढ़ी पत्ते का तड़का लगाया जाता है तो इसकी खुशबू सारे घर को महका देती है और स्वाद भी बहुत बेहतरीन हो जाता है। कढ़ी पत्ता को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को होने से रोकता है।

जब हम रिफाइंड तेल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं तो हमारे शरीर में कैंसर होने का खतरा हो जाता है और कढ़ी पत्ता के सेवन से वह खतरा कम हो जाता है। इसलिए कढ़ी पत्ते को डाइट में जरूर शामिल करें। इन्हीं बातों के साथ चलिए हमारी पकोड़ा दही कढ़ी की रेसिपी को शुरू करते हैं।

पकोड़ा दही कढ़ी  (Pakoda Kadhi) बनाने के लिए सामग्री

बेसन1 कटोरी 
दही2 कटोरी
तेलतलने के लिए
नमकस्वाद अनुसार
हल्दी पाउडरआधा चम्मच
जीरा, सरसों, 2 लाल मिर्चफोरन के लिए
राइ, कड़ी के पत्ते, तड़का के लिए
पानी4 1/2 कप
लाल मिर्च कुटाआधा चम्मच
तेल 1 चम्मच

पकोड़ा दही कढ़ी  (Pakoda Kadhi) बनाने का तरीका 

1. यहां एक कटोरी बेसन लेंगे और उसे दो बराबर भागों में बांट देंगे। एक भाग कि हम कढ़ी बनाएंगे और दूसरे का पकोड़ा इससे क्या होता है कि एक अंदाजा बन जाता है की आपको कितना बेसन इस्तेमाल करना है। 

2. अब एक बड़ा कटोरा लेंगे, उसमें आधा कटोरी बेसन डालेंगे और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे मिलाएंगे और एक गाढ़ा घोल तैयार करेंगे। 

3. अब हम कढ़ी बनाने के लिए दही लेंगे, दही हमें खट्टा लेना है और रूम टेंपरेचर पर होना चाहिए। ज्यादा ठंडा दही ना ले नहीं तो दिक्कत आ सकती हैं। अब आधा कटोरी बेसन को मिक्सर जार में डालें और दो कटोरी दही डालें। इसका एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें, मिक्सर में चलाने से हमें इसे मिलाने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है। यह 2 मिनट के अंदर ही मिलकर तैयार हो जाता है।

Pakoda Kadhi

4. कढ़ी के लिए बेहतरीन पकोड़ा बनाने की कुछ खास बातें, जो ध्यान में रखनी चाहिए। जैसे बेसन को घोलने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए। इससे बेसन अच्छे से फूल जाता है। दूसरी बात बेसन की कंसिस्टेंसी ना ज्यादा पतली होनी चाहिए ना ही बहुत ज्यादा गाढ़ी। पकोड़े का घोल हमें अच्छे से फेंटना है, जितना अच्छे से इसे फेंटा जाएगा पकोड़े उतने ही हल्के बनेंगे। आखरी बात जो हमें ध्यान में रखना है की पकोड़े को हमें मीडियम फ्लेम पर तलना है।

यह भी पढ़ें: Fiber-Rich Veg Dalia: Perfect for a Balanced Diet | झटपट बनाएं वेजिटेबल दलिया

5. अब हम पकोड़े बनाएंगे इसके लिए बेसन के घोल को अच्छी तरह से फेंट ले और एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म होने रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो मिश्रन को थोड़ा-थोड़ा सा डालें और पकोड़े तलें। इसे दोनों तरफ सुनहरा होने तक तलें। इसी तरह से सभी पकोड़े तलकर निकाल लें।

6. अब हम कढ़ी (Pakoda Kadhi) की ग्रेवी बनाएंगे इसके लिए एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालें। और उसे गर्म होने दें, गर्म होने पर आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सरसों और लाल मिर्च डालकर चटकने दें।

7. अब जो हमने दही और बेसन का पेस्ट बनाया था उसमें चार कप पानी डालेंगे और उसे मिलाएंगे। कढ़ी में पानी हमेशा बेसन का 7 से 8 गुना डालना चाहिए। यहां हमने आधा कप बेसन के लिए 4 1/2 कप पानी डाला है। अब इस घोल को कढ़ाई में डाल दें और इसे लगातार चलाते हुए पकाएं।

8. कढ़ी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च कुटा हुआ डालकर हाय फ्लेम पर उबाल आने तक लगातार चलाते हुए पकाएं। इसे एक सेकंड के लिए भी स्किप ना करें नहीं तो बेसन नीचे बैठ जाएगा और कढ़ी जल जाएगा। अभी हमें नमक नहीं डालना है नमक डालने से कढ़ी फट सकता है।

Kadhi

9. जब कढ़ी में उबाल आ जाए तब इसमें पकोड़े डालें और साथ में एक चम्मच नमक डालें। और इसे मीडियम फ्लेम पर 10 से 15 मिनट के लिए धीरे-धीरे चलाते हुए पकाएं। जब कढ़ी (Pakoda Kadhi) गाढ़ी दिखने लगे तो गैस बंद कर दें। और इसे ढक कर रख दें अब हम इसमें तड़का लगाएंगे।

10. एक तड़का पैन लें इसमें एक चम्मच तेल डालें और गर्म करें। गर्म होने पर आधा चम्मच राई थोड़े से कड़ी के पत्ते और दो लाल मिर्च डालकर चटकने दें। जब तड़का चटक जाए तो इस कढ़ी के ऊपर छोंका लगा दें। तैयार है हमारा पकोड़ा दही कढ़ी (Pakoda Kadhi) इसे आप जीरा राइस या प्लेन चावल के साथ भी खा सकते हैं यह दोनों के साथ ही बहुत स्वादिष्ट लगता है।

यह भी पढ़ें: Spicy And Zesty: Desi Home Made Kanji Vada | खट्टा-तीखा स्वाद, जो दिल जीत ले – कांजी वड़ा स्पेशल

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe