प्रस्तुति
Maggie Cutlets: मैगी हमारे बचपन से जुड़ी हुई सबसे फेवरेट डिश रही है। हम सभी ने इसे कभी सूपी स्टाइल में तो कभी ड्राई स्टाइल में, हर किसी ने इसे अलग-अलग तरीकों से जरूर खाया होगा। लेकिन अगर आप मैगी को एक नए और मजेदार ट्विस्ट में खाना चाहते हैं तो मैगी कटलेट्स एक बेहतरीन आइडिया है। यह कुरकुरे और स्वाद से भरपूर कटलेट्स न केवल बच्चों को बहुत पसंद आएंगे बल्कि बड़े भी इसे खाकर वाह-वाह कर उठेंगे।
आलू, सब्ज़ियों और मैगी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन इसे और भी खास बना देता है। चाहे शाम की चाय के साथ स्नैकस के तौर पर सर्व करें या फिर पार्टी में स्टार्टर के रूप में, मैगी कटलेट्स हर मौके को मजेदार बना देंगे। इसे आप सरप्राइज गेस्ट को भी परोस सकते हैं।
जब हमारे ऑफिस कलीग्स या फ्रेंड्स अचानक घर आते हैं तो हमें बहुत टेंशन होने लगती है कि ऐसा क्या बनाएं जो बिल्कुल डिफरेंट हो और सभी को पसंद भी आ जाए जिसे बनाने में ज्यादा समय भी ना लगे तो आप इसे ऐसे मौके पर मैगी कटलेट्स ट्राई कर सकते हैं इसे खाकर सब आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं मैगी कटलेट्स बनाने की रेसिपी।
मैगी कटलेट्स (Maggie Cutlets) बनाने की सामग्री
| मैगी | 2 पैकेट |
| बेसन | आधा कप |
| उबले आलू | दो पीस |
| बारीक कटा हरा धनिया | आधा कप |
| हरी मिर्च | दो पीस |
| नमक | स्वाद अनुसार |
| अमचूर पाउडर ,चाट मसाला, जीरा पाउडर | आधा छोटा चम्मच |
| लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर | आधा छोटा चम्मच |
| तेल | तलने के लिए |

मैगी कटलेट्स (Maggie Cutlets) बनाने की रेसिपी
1. मैगी कटलेट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैकेट मैगी या जितना आप बनाना चाहते हैं अपनी आवश्यकता के अनुसार इतनी क्वांटिटी में मैगी को बोइल कर लें अब इसे छान कर ठंडा होने रख दें। जब मैगी ठंडी हो जाए तो इसमें उबले आलू डालें और इन्हें आपस में मैश करते हुए मिक्स कर लें।
2. अब बारिक कटी हरी धनिया, हरा मिर्च, अमचूर पाउडर, चाट मसाला पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर बेसन डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें और एक मिश्रण तैयार करें जैसा हम आलू मसाला या कटलेट्स के लिए बनाते हैं।

3. अब थोड़ी सी मैगी को मिक्सर में एक से दो बार घूमा लें इससे मैगी के छोटे-छोटे टुकड़े हो जाएंगे जिन्हें हम कटलेट्स के ऊपर स्प्रेड करेंगे। अब मैगी और आलू वाले मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में ले और कटलेट का आकार दें। इसी तरह से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेते हुए कटलेट का आकार देते जाएं और सभी कटलेट बनाकर तैयार कर लें।
4. अब हथेली पर हल्का सा तेल लगाकर कटलेट को हथेली पर रखें चारों तरफ घुमा दें और इसे मैगी के टुकड़ों पर उलट पलट कर घुमाएं जिससे मैगी के टुकड़े कटलेट के चारों तरफ चिपक जाएं।

हमारी अन्य रेसिपी जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Fast And Natural Weight Loss Tips | घर बैठे वेट लॉस करने के 7 आसान और असरदार टिप्स
5. अब एक कढ़ाई में तेल डालें और इसे हाय फ्लेम पर गर्म करें जब तेल बिल्कुल गर्म हो जाए तो उसकी फ्लेम मीडियम कर रखें। एक बार में जितने कटलेट्स तले जा सकते हैं डाल दे और इसे अच्छी तरह पकने दें। जब यह एक साइड से सुनहरा पक जाए तो इसे दूसरी साइड पलट कर कुरकुरा क्रिस्पी होने दे इसी तरह से सभी कटलेट तलें।
6. अब सभी कटलेट बनाकर तैयार कर ले और इसे गरमा गरम सॉस या चाय के साथ सर्व करें। मैगी का यह बिल्कुल नया नास्ता आपको बहुत पसंद आएगा। आज ही शाम की चाय को बनाए यादगार मैगी कटलेट के साथ। रिमझिम बारिश में चाय का मजा दो गुना हो जाता है जब आपकी मनपसंद स्नैक्स मिल जाए।

अगर आप भी एक मैगी लवर है तो इसे (Maggie Cutlets) अभी सेव कर लें और हमें जरूर बताएं आपको यह रेसिपी कैसी लगी इसे अपने दोस्तों व मैगी लवर के साथ शेयर करना ना भूलें।