Drink Carrot Beet Juice Daily – For Glowing Skin and High Energy | गाजर बीट जूस स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए 100% सुपरफूड

प्रस्तुति

अगर आप भी तलाश कर रहे हैं एक ऐसे ड्रिंक की जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाएं सेहत को बेहतरीन बनाएं तो हम लाए हैं आपके लिए गाजर बीट का हेल्दी जूस (Carrot Beet Juice) जो न सिर्फ आपको ऊर्जा देगा बल्कि आपकी स्किन को चमकदार बनाएगा और आसानी से बन जाएगा, जिसे बनाने में आपको बहुत ही कम समय लगेगा। सुबह खाली पेट इस जूस को पीने से दिन भर के लिए एनर्जी मिलती है साथ ही शरीर का डिटॉक्स सिस्टम बेहतर ढंग से काम करता है।

गाजर बीट जूस के बेनिफिट्स

1. बीट में आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है, अगर इसे डेली डाइट में शामिल किया जाए तो हमें खून की कमी कभी नहीं होगी, जिससे हम खून की कमी से होने वाली बीमारी से बच सकते हैं।

2. गाजर बीट दोनों में ही पोटेशियम पाया जाता है जो हमारे दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

3. यह हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है इसका कारण यह है कि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जो कि भोजन के पाचन के लिए जरूरी होता है।

4. यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालता है जिससे शरीर अंदर से साफ हो जाता है, अंदर से साफ होने के कारण धीरे-धीरे हमारी स्किन चमकदार बनती जाती है।

5. गाजर और बीट में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें

वैसे तो गाजर बीट का जूस (Carrot Beet Juice) हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है पर कुछ लोगों को इससे नुकसान भी पहुंचता है। जिन लोगों को पाचन संबंधित परेशानी हो अथवा पाचन क्रिया कमजोर हो वे लोग इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं।

डायबिटीज के पेशेंट को गाजर बीट का जूस बहुत ही कम मात्रा में पीना चाहिए अगर पीना चाहते हो तो अपने डॉक्टर से परामर्श ले लें।

कुछ लोगों को गाजर भी जूस से एलर्जी हो सकती है इसे पहचानने का तरीका उनके शरीर में अचानक सूजन आ जाना खुजली होना और सांस लेने में कठिनाई होना है।

गर्भवती महिलाओं को भी गाजर बीट जूस पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

इस तरह हमने जाना गाजर बीट जूस कुछ लोगों के लिए फायदेमंद है, वहीं कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी इस जानकारी के साथ हम हमारे जूस की रेसिपी को शुरू करते हैं।

Carrot Beet Juice

सामग्री

गाजर 2 पीस
बीट1 पीस
नींबू 1 पीस
काला नमकस्वाद अनुसार

गाजर बीट जूस बनाने की विधि

गाजर बीट का बेहतरीन जूस बनाने के लिए सबसे पहले गाजर बीट को अच्छे से धो लेंगे और उन्हें धोकर छील लेंगे। छिले हुए बीट गाजर को छोटे टुकड़े में काट लेंगे और काटकर उन्हें जूसर में डाल देंगे, अब आधा कप पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर देंगे।

Carrot Beet Juice

अगर आपके पास जूसर ना हो तो मिक्सर ग्राइंडर में आधा कप पानी डालकर 2 से 3 बार चलाएं। तैयार जूस को किसी छननि की मदद से छान लें अब इसमें काला नमक और नींबू का रस डालकर सर्व करें। इस तरह बहुत ही कम समय में तैयार है हमारा गाजर बीट का जूस।

जिसे बनाना बहुत आसान है और यह हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है आप चाहें तो गाजर बीट के साथ आंवले और पालक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जिससे यह और भी ज्यादा बेनिफिशियल हो जाएगा और इसका टेस्ट भी बेहतरीन बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: Refreshing Aam Panna for this Hot Summer: ताज़गी से भरपूर आम पन्ना या आम झोरा

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe