प्रस्तुति
Types of Soup: मानसून के समय हल्का खाना सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि इस समय शरीर की पाचन शक्ति कमजोर होती है और मौसम में नमी का उतार-चढ़ाव रहता है ऐसे में खाना हल्का ही चाहिए। डॉक्टर्स कहते हैं मानसून के समय सूप पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और यह शरीर को गर्माहट भी देता है अगर सूप सब्जियों का बना है तो यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है और पाचन में भी हल्का होता है।
लोग मानसून के समय गरमा गरम सूप पीना पसंद करते हैं जिससे शरीर को हल्की गर्माहट मिलती है और मुंह का टेस्ट भी बेहतर होता है। अगर आपकी तबीयत खराब है या आपको मसमसाहट सी महसूस हो रही तो आपको सूप जरूर ट्राई करना चाहिए हमारे पास सूप की एक वैरायटी Types of Soup है जैसे टमाटर सूप, स्वीट कॉर्न सूप, मिक्स वेजिटेबल सूप, मसूर दाल सूप, पालक सूप और हॉट एंड सोर सूप।
अक्सर जब हम रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो हमारे पसंदीदा डिश के आने में थोड़ा समय लग जाता है। ऐसे समय में हम आमतौर पर सूप ऑर्डर करते हैं। हालांकि, रेस्टोरेंट्स में सूप की कीमत काफी अधिक होती है। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही बहुत कम लागत में रेस्टोरेंट-स्टाइल का स्वादिष्ट, ताज़ा और हेल्दी सूप आसानी से बना सकते हैं।
अक्सर होटल में मिलने वाला सूप पहले से तैयार या कम गुणवत्ता वाली सब्ज़ियों से बना होता है, जिसमें शुद्धता और पौष्टिकता की कमी हो सकती है। ऐसे में यदि आप घर पर ही अपने परिवार के लिए सूप बनाते हैं, तो वह न केवल शुद्ध और पोषण से भरपूर होगा, बल्कि आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा। घर का बना सूप स्वास्थ्य और स्वाद दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प है। आईए जानते हैं विभिन्न प्रकार के सूप (Types of Soup) कैसे बनाए जाते हैं उनकी पूरी रेसिपी स्टेप बाय स्टेप।

टमाटर सूप (Tomato Soup)
टमाटर सूप बनाने के लिए सबसे पहले चार पीस टमाटर लें इसे अच्छे से वॉश करके इसके किनारे वाले हिस्से को काटकर निकाल दें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में एक चम्मच बटर डालकर गर्म करें जैसे ही बटर पिघल जाए इसमें एक तेज पत्ता डालें और टमाटर को डालकर फ्राई करें जब टमाटर अच्छे से गलने लगे तो इसमें एक चम्मच चीनी डालें, आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर और आधा छोटा चम्मच नमक। अब इसे ढककर पका लें जब टमाटर बिल्कुल सॉफ्ट हो जाए तो इसे एक बर्तन में निकाले और किसी मथनी या ब्लेंडर से अच्छी तरह ब्लेंड कर दें आप चाहें तो इसे मिक्सर में पीस भी सकते हैं।
अब एक बर्तन में मोटी वाली छन्नी रखें और टमाटर के पेस्ट को इसमें छान लें अब छाने हुए टमाटर के रस में आधा गिलास पानी डालें और इसे गैस पर दोबारा से चढ़ाएं। जब तक यह गर्म हो रहा है एक छोटी कटोरी में एक चम्मच कॉर्नफ्लार डालें और आधा कप पानी डालें।
अब इसे मिक्स करें और मिक्स करने के बाद इसे टोमैटो प्यूरी में डाल दें और चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं अब इस गरमा गरम सूप को सर्व करें। सूप के साथ अगर आपके पास कोई स्नेक्स हो तो उसे साथ में सर्व करें अगर ना हो तो आप ब्रिटानिया रस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं इसे छोटे टुकड़ों में तोड़ दें और सूप में डुबोकर एंजॉय करें।
स्वीट कॉर्न सूप (Sweet Corn Soup)
स्वीट कॉर्न सूप बनाने के लिए एक कप स्वीट कॉर्न लें और आधा कप बिल्कुल बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे हरी बीन्स, गाजर और स्प्रिंग अनियन। अब इन्हें बिल्कुल बारीक काट लें और एक पैन गैस पर चढ़ाएं इसे गर्म करें गर्म होने पर एक चम्मच बटर या तेल जो आपकी इच्छा हो डालकर गर्म होने दें। गर्म होने के बाद कटी हुई सब्जियां दालें और इसे 2 मिनट के लिए फ्राई करें अब इसमें स्वीट कॉर्न आधा कप डाल दें और इसे फ्राई होने दें। फ्राई करते समय आधा चम्मच नमक आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से फ्राई करें।
जब तक कॉर्न सब्जियों के साथ भून रहा है बाकी बचे कॉर्न का पेस्ट बनाएं। इसके लिए ग्राइंडर जार ले इसमें आधा कप कार्न डालें और आधा कप पानी और इसका एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को कॉर्न और बाकी सब्जियों के साथ डालकर मिक्स कर दें और इसे भी 2 से 4 मिनट तक फ्राई कर लें। अब इसमें पानी ऐड करें पानी आप अपने टेस्ट के हिसाब से डालें और इसे 5 मिनट बोइल होने दें 5 मिनट बाद गैस बंद करें और इसे बोल में सर्व करें।

इसे गार्निश करने के लिए स्प्रिंग अनियन का इस्तेमाल करें और ऊपर से काली मिर्च पाउडर छिड़क दें। तैयार है हमारा गरमा गरम स्वीट कॉर्न सूप।
मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup)
मिक्स वेजिटेबल सूप पीना मानसून और सर्दियों में बहुत अच्छा लगता है इस समय हरी सब्जियां भी मिलती हैं इसे बनाने के लिए गाजर, मटर, बंधा, प्याज को बिल्कुल बारीक काट लें और थोड़े से स्वीट कॉर्न रख लें। अब एक पैन गैस पर चढ़ाएं और इसे गर्म करें। इसमें एक चम्मच तेल या बटर डालें जैसे ही गर्म हो जाए तो इसमें एक चम्मच बारीक घिसा हुआ लहसुन डालकर 1 मिनट तक चलाएं अब इसमें आधा चम्मच घिसा हुआ अदरक डालें और आधा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च अब इन दोनों को 1 मिनट भूनें।
अब इस पेन में बारीक कटी हुई सब्जियां ऐड करें आप चाहें तो अपनी मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं अब इन सब्जियों को डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाएं और इसमें काली मिर्च का पाउडर आधा चम्मच, आधा चम्मच नमक, नमक आप अपनी स्वाद के अनुसार डालें। अब इसे ढक कर दो मिनट तक पकाएं 2 मिनट बाद इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें और इसमें दो तीन उबाल आने दें अब इसे कटोरी में सर्व करें।

मसूर दाल सूप (Masoor Dal Soup)
अगर आप एक ऐसे सूप की तलाश कर रहे हैं जो आपकी छोटी छोटी भूख भगाए, मूड भी ठीक करे और स्वाद में जबरदस्त हो और वेट लॉस में मदद करें तो आप मसूर दाल की सूप ट्राई कर सकते हैं। यह पीने में काफी स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी आसान है मसूर दाल सूप बनाने के लिए एक प्रेशर कुकर लें इसे गर्म करें और इसमें एक चम्मच घी डालें घर का शुद्ध घी स्वाद को बेहतरीन बनाता है साथ ही यह वेट लॉस करने में मदद करता है। जैसे ही घी गर्म हो जाए इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और इसे हल्का सा रोस्ट होने दे अब इसमें प्याज डालें।
प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भून ले आप चाहें तो यहां सब्जियां भी ऐड कर सकते हैं जैसे टमाटर, लौकी, बंद गोभी बारीक कटे हुए। अब सब्जियां ऐड करने के बाद इसे 2 मिनट तक भून लें इसमें मसाले ऐड करें जैसे नमक एक चम्मच, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर।
मसाले डालने के बाद एक कप मसूर की दाल अच्छे से वॉश करके डाल दे और इसे 1 मिनट के लिए भून ले अब इसमें दो चम्मच नींबू का रस डालें स्वाद बढ़ाने के लिए और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर एक कप मसूर दाल के लिए दो से ढाई कप पानी पर्याप्त है। अब इसे दो सिटी आने तक पका लीजिए जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तो इसे मैशर से मैश करें और गरमा गरम सूप एंजॉय करें।

पालक सूप (Palak Soup)
पालक सूप सेहत के लिए बहुत बेनिफिशियल होता है इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है वैसे लोग जिन्हें खून की कमी है विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों को पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है साथ ही यह डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छा होता है ऐसे में मानसून के समय पालक का सूप पीना फायदेमंद है।
पालक का सूप बनाने के लिए एक कप पालक लें इसे अच्छी तरह धोकर साफ कर लें अब इसे छोटे टुकड़ों में काट लें और एक बड़ी कढ़ाई गैस पर चढ़ाएं। इसमें पालक डालें कटे हुए पालक में एक से डेढ़ गिलास पानी डालें और इसे ढककर 2 मिनट के लिए पकाएं जब पालक बिल्कुल सॉफ्ट हो जाए तो इसमें आधा चम्मच नमक आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर डालें और 2 मिनट के लिए और पकाएं।
अब गैस को बंद कर दें और पालक को छानकर ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को वापस पालक के पानी में मिक्स कर दें एक दूसरे पेन में तड़का लगाएं। तड़के के लिए एक चम्मच घी डालें घी के गर्म होते ही आधा चम्मच जीरा जैसे ही जीरा सुनहरा होने लगे और चटकने लगे इसमें दो लहसुन की कली घिसकर डाल दें। जब लहसुन पक जाए तो इस तड़के को सूप में मिक्स करें और गरमा गरम पालक का सूप सर्व करें।

हॉट एंड सौर सूप (Hot and Sour Soup)
हम सभी को रेस्टोरेंट स्टाइल हॉट एंड सोर सूप बहुत पसंद आता है पर अक्सर यह रेस्टोरेंट में काफी महंगा मिलता है तो चलिए इसे बहुत ही कम कीमत पर घर पर ही तैयार करें। इसे बनाने के लिए एक पैन गर्म करें और इसमें दो चम्मच तेल डालें तेल के गर्म होते ही ग्रेट किया हुआ अदरक लहसुन डालें और इसे चलाएं। अब इसमें स्प्रिंग अनियन बारीक कटा हुआ डाल दें और इसे 2 मिनट भून लें।
अब इसमें सब्जियां ऐड करेंगे इसके लिए आप अपनी मनपसंद सब्जियां इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे गाजर, शिमला, बंधा, बींस, मटर और कॉर्न इन सब्जियों को बिल्कुल बारीक काट लें और इन्हें तेल में 2 मिनट फ्राई करें। और एक चम्मच विनेगर, एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच चिली सॉस, एक चम्मच टोमेटो सॉस डालकर अब इसे अच्छे से मिक्स करें और इसमें दो गिलास पानी डालें और इन्हें ढक कर तीन से चार मिनट तक उबाल आने दें।
जब हॉट एंड सौर सूप अच्छी तरह बोइल हो जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ धनिया और स्प्रिंग अनियन डालकर सर्व करें। गरमा गरम हॉट एंड सौर सूप काफी स्वादिष्ट होता है इसमें फ्रेश सब्जियां ऐड की जाती है जिससे यह सेहत के लिए फायदेमंद है। मानसून के समय सूप Types of Soup पीना डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम वीक होता है इसलिए हमें हल्की चीजों को ही खाना पीना चाहिए।

हमारी अन्य रेसिपीज जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
आशा करते हैं आपको हमारी यह सूप की 6 वैरायटी (Types of Soup) की रेसिपी पसंद आई होगी इसे अपने दोस्तों व परिवार के साथ शेयर करें। और ऐसी ही स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर रेसिपीज जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।