Must Try This Delicious, Chilli Garlic Potato | कोरियन स्ट्रीट फूड, चिल्ली गार्लिक पोटैटो

प्रस्तुति

Chilli Garlic Potato, चिल्ली गार्लिक पोटैटो:  आजकल भारत में कोरियन डिशेज का क्रेज बहुत बढ़ गया है, लोग कोरियन डिशेज की बहुत तारीफ कर रहे हैं। खासकर उनके स्पाइसी नूडल्स, चिल्ली गार्लिक पोटैटो, रामेन जैसे स्पाइसी डिशेज लोगों को अपनी और अट्रैक्ट कर रहे हैं। अगर आपने अभी तक कोरियन डिश ट्राई नहीं की है, और आप पैक्ड फूड नहीं खाना चाहते तो आप इसे घर पर भी बना सकते हैं इसे बनाना बहुत आसान है।

सोशल मीडिया पर भी आजकल कोरियन डिशेज बहुत ज्यादा वायरल हो रहे हैं। चलिए आज हम कोरियन स्पेशल डिश चिल्ली गार्लिक पोटैटो बनाने की रेसिपी को सीखते हैं। चिल्ली गार्लिक पोटैटो कोरिया की एक स्ट्रीट फूड है, जो की आलू, कॉर्न फ्लोर और कई तरह के मसाले और सॉस के साथ मिलाकर बनाई जाती है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट है इसका टेस्ट चाऊमीन, पास्ता से बिल्कुल अलग है। आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करें यह आपको भी पसंद आएगी।

चिल्ली गार्लिक पोटैटो बनाने की सामग्री

आलू मीडियम साइज के4 पीस
कॉर्न फ्लोर1 कप
सफेद तिल रोस्ट किए हुएएक चम्मच 
नमकस्वादअनुसार 
सोया सॉसदो बड़े चम्मच 
तेलएक चम्मच 
चीनी आधा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडरआधा चम्मच 
लहसुन कूटे हुए 4 से 5 कली
हरी धनियागार्निश के लिए

चिल्ली गार्लिक पोटैटो (Chilli Garlic Potato) बनाने का तरीका 

1. सबसे पहले हम चार मीडियम साइज के आलू को छीलकर छोटे टुकड़े में काट ले और गर्म पानी में डालकर बॉयल करें।

2. इसे इतना उबालना है कि आलू को आसानी से मैश किया जा सके। जिसमें 5 से 7 मिनट का समय लगेगा। 

Chilli Garlic Potato Dough

3. जैसे ही आलू उबल जाए एक बड़े कटोरे में निकाल कर रखें और गरमा गरम ही मैश कर लें ठंडा होने के बाद आलू अच्छे से मैश नहीं होंगे।

4. अब इसमें एक कप कॉर्न फ्लोर जिसे हम कॉर्न स्टार्च भी कहते हैं डालकर आलू के साथ मिक्स करें। 

यह भी पढ़ें: Simple And Special Suji Veggies Snacks | कम तेल, कम मेहनत, लेकिन – जबरदस्त स्वाद सूजी सब्जी वाला नाश्ता

5. मिक्स करने के बाद थोड़ा सा पानी डालकर एक सॉफ्ट डॉ तैयार करें। एक बार में ज्यादा पानी नहीं डालें नहीं तो डॉ अच्छा नहीं बनेगा।

6. अच्छे से मसलते हुए सॉफ्ट डॉ बनाना है तीन से चार मिनट तक लगातार मसलें और आधा चम्मच तेल डालकर मिला दें।

7. तैयार डो से छोटे-छोटे बॉल्स बना ले अब इसे दोनों हथेली के बीच में रखकर हल्का सा दबाए और एक बोतल के माउथ से प्रेस कर दें, इससे यह मशरूम का शेप ले लेता है जो की देखने में बहुत सुंदर लगता है। 

8. अब एक कढ़ाई में पानी डालकर बॉईल करें जितने देर में पानी बॉईल हो रहा है डॉ से सभी मशरूम बनाकर तैयार कर लें।

9. अब उबलते हुए पानी में सभी बोल्स को डालकर हल्का-हल्का हिलाएं शुरुआत में यह तली में बैठ जाएंगे पर जैसे ही पक जाएंगे, ऊपर की तरफ खुद ही आ जाएंगे। 

10. इस तरह से 2 से 3 मिनट तक पानी में बॉईल करें और बाहर निकाल ले।

11. नेक्स्ट स्टेप में एक बड़े कटोरे में फ्रिज का ठंडा पानी डाल दें या पानी में आइस क्यूब्स डाल दें और बॉयल किए हुए बोल्स को ठंडे पानी में डाल दें।

12. अब बॉल्स को निकाल कर एक प्लेट में रख दें और एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर हाई फ्लेम पर गर्म करें। 

Chilli Garlic Potato Balls

13. अब हम आलू वाले बॉल्स में कूटे हुए लहसुन और दो चम्मच सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर, नमक, रोस्ट किए हुए सफेद तिल, थोड़ी सी चीनी डालकर इन सभी चीजों को मिक्स करें। 

14. अब जो पैन में हमने तेल गर्म किया था उसे इस बॉल्स के ऊपर डालकर अच्छे से मिला दे। आप चाहे तो तेल में ही सभी मसाले और बॉल्स डाल सकते हैं पर ऐसा करने से मिर्च का धुआं लगता है जिससे खांसी आने लगती है।

15. गार्निशिंग के लिए आप कटे हुए धनिया पाउडर और रोस्ट किए हुए सफेद तिल डालें।अब इस गरमा गरम कोरियन स्ट्रीट फूड, चिल्ली गार्लिक पोटैटो (Chilli Garlic Potato) को शाम के स्नैक्स या बच्चों के टिफिन या सरप्राइज विजिटर्स के लिए बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Spicy And Crunchy Stuffed Papad Cone | बोरिंग स्नैक्स को कहें अलविदा- आज ही बनाएं क्रिस्पी स्टफ्ड पापड़ कोन

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe