Irresistible Oreo Milk Shake | सिर्फ बच्चों को नहीं- ये ओरियो मिल्कशेक हर किसी को पसंद आए

प्रस्तुति

गर्मियों में ठंडा-ठंडा मिल्क शेक किसे पसंद नहीं आता। और अगर वह हमारे शरीर के लिए हेल्दी हो तो फिर क्या ही बात है। ओरियो मिल्कशेक (Oreo Milk Shake) एक स्वादिष्ट, ठंडा और झटपट बनने वाला ड्रिंक है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। यह हमारी बॉडी को गर्मियों में रिफ्रेश करता है तो आज ही बनाएं यह रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक। जिसे बनाने के लिए हमने ऑरियो बिस्किट और वनिला आइसक्रीम का इस्तेमाल किया है पहले यह बच्चों को पसंद आता था पर अब यह बड़ों की भी फेवरेट बन गई है।

ओरियो मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री

ओरियो बिस्किट 6 से 7 पीस
ठंडा दूध1 कप
चीनी2 चम्मच
वनिला आइसक्रीम2 चम्मच
चॉकलेट सिरप आवश्यकता अनुसार
सर्विंग ग्लासआवश्यकता अनुसार
ड्राई फ्रूट्स ,चोको चिप्स ऑप्शनल है
Oreo Milk Shake

ओरियो मिल्क (Oreo Milk Shake) शेक बनाने की विधि 

ओरियो मिल्क शेक (Oreo Milk Shake) बनाने के लिए एक ब्लेंडिंग जार लें उसमें 6 से 7 ओरियो बिस्किट टुकड़े कर डाल दें। अब इसमें दो चम्मच वनीला आइसक्रीम डाल दें। वनीला आइसक्रीम से इसका टेस्ट बहुत शानदार आता है इसके साथ ही हम यहां दो चम्मच चीनी डालेंगे। चीनी हमें कम डालना है क्योंकि बिस्किट में और वनीला आइसक्रीम में पहले से ही चीनी मौजूद होता है। ज्यादा चीनी डालने से मिल्क शेक बहुत ज्यादा मीठा हो जाएगा।

अब इसमें एक चम्मच चॉकलेट सिरप डालें और कुछ आइस क्यूब्स डालें आप चाहें तो इसमें कैडबरी डेयरी मिल्क या चोको चिप्स डाल सकते हैं। चॉकलेट पसंद करने वाले लोगों के लिए यह ड्रिंक (Oreo Milk Shake) एक बेहतरीन ट्रीट है जिसे वे बहुत चाव से पियेंगे। अब इसमें एक कप ठंडा दूध डालेंगे और ढक्कन बंद कर इसे ब्लेंड करेंगे। अच्छे से ब्लेंड हो जाने पर इसे सर्व करें।

Oreo Milk Shake

सर्व करने के लिए सर्विंग ग्लास को चॉकलेट सिरप डाल कर घूमाते हुए डेकोरेट करें और ठंडा – ठंडा ओरियो मिल्क शेक डालें। ऊपर से दो ऑरियो बिस्किट तोड़कर डाल दें, वैसे तो इसे गार्निश करने की जरूरत नहीं है। पर आप चाहे तो इसमें थोड़े से ड्राई फ्रूट्स और चोको चिप्स ऊपर से डालकर गार्निश कर सकते हैं चोको चिप्स डालने से यह शानदार दिखेगा और बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आएगा। अगर ना हो तो आप इसे ऐसे भी सर्व कर सकते हैं। 

सरप्राइज विजिटर्स के लिए यह (Oreo Milk Shake) एक बेहतरीन रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। इसे आप फैमिली के साथ शाम का मज़ा लेने के लिए भी प्रिपेयर कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यह शेक एक परफेक्ट ट्रीट है — न सिर्फ ठंडक देने वाला, बल्कि मीठा और चॉकलेटी स्वाद से भरपूर। आप इसे पार्टीज़, बच्चों के लंच या फिर खुद को ट्रीट देने के लिए भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Healthy, Yummy and Sweet Lassi: हेल्दी, स्वादिष्ट और मीठी लस्सी

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe