Quick To Make, Big On Flavour – Onion Tomato Curry | कम सामग्री, जबरदस्त स्वाद – प्याज और टमाटर की सब्जी

प्रस्तुति

Onion Tomato Curry, प्याज और टमाटर की सब्जी: क्या आप भी रोज के भिंडी, गोभी, बैगन जैसी सब्जियों से बोर हो चुके हैं और कुछ नया चटपटा मसालेदार खाना चाहते हैं लेकिन टाइम की कमी होने के कारण कुछ स्पेशल बना नहीं पा रहे हैं, तो आप हमारी इस रेसिपी प्याज और टमाटर की स्पेशल मसालेदार सब्जी को जरूर बनाएं। 

यह फुल्के और चावल के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है इसे बनाना बहुत आसान भी है इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है।‌ आप एक बार जरूर बनाकर देखें – इसका स्वाद इतना मज़ेदार है कि आप एक बार खाएंगे तो उंगली चाटते रह जाएंगे। अगर आपका हरी सब्जी खाने का मन ना हो तो आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

यह कम मेहनत में और कम समय में बनने वाली प्याज और टमाटर की खास सब्जी (Onion Tomato Curry) है जिसे आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं और ऑफिस के थकान के बाद गरमा गरम बनाकर खुद भी खा सकते हैं। तो बिना देर किए हम हमारी रेसिपी को शुरू करते हैं।

Onion Tomato Curry

प्याज और टमाटर की सब्जी के लिए सामग्री

प्याज मीडियम साइज का5 पीस
टमाटर मीडियम साइज का5 पीस
हरी मिर्च2 पीस
अदरक1 इंच टुकड़ा
तेल3 बड़े चम्मच
जीराआधा चम्मच
तेजपत्ता2 पीस
लहसुन की कली4 पीस
नमक 1 चम्मच
हल्दी पाउडरआधा चम्मच
मिर्च पाउडरआधा चम्मच
गरम मसालाआधा चम्मच
धनिया पाउडर आधा चम्मच

प्याज और टमाटर की (Onion Tomato Curry) सब्जी बनाने की विधि

1. प्याज और टमाटर की सब्जी बनाने के लिए हम पांच मीडियम साइज के प्याज लेंगे उन्हें छीलकर थोड़ा मोटा और बड़े साइज में काट लेंगे। प्याज को पतला नहीं करना है। 

2. अब हम 5 मीडियम साइज के टमाटर लेंगे, उन्हें धोकर पोंछ लेंगे और बड़े और मोटे साइज में काट लेंगे। हमें सब्जियों को बड़े साइज में रखना है इससे यह ज्यादा गलेंगे नहीं।

3. अब कढ़ाई में तीन बड़े चम्मच तेल डालें और गर्म करें। प्याज को हाय फ्लेम पर फ्राई करें, इससे प्याज क्रंची रहेंगे। मीडियम फ्लेम पर फ्राई करने से वह सॉफ्ट हो जाएंगे इसलिए हमें फ्लेम को हाय रखना है।

4. अब इसी हाई फ्लेम पर कटे हुए टमाटर डालें और 2 मिनट तक फ्राई करें हमें टमाटर को गलाना नहीं है बस हल्का सा सॉफ्ट होने देना है। 

5. जब प्याज और टमाटर हल्का फ्राई हो जाए तो आधे मसाले को एक प्लेट में निकलना आधे को छोड़ दें कढ़ाई वाले मसाले में आधा चम्मच जीरा एक तेज पत्ता और चार कली लहसुन की डालकर 2 मिनट के लिए और भुनें।

Onion Tomato Curry (Fried Masala)

6. अब कढ़ाई वाले मसाले को थोड़ी देर ठंडा होने दे और ठंडा होने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डालकर महींन पेस्ट बना लें।

7. पेस्ट बनाने के बाद कढ़ाई में जो तेल बचा है इस तेल में इस पेस्ट को डालकर 5 मिनट के लिए पकाए और आधा चम्मच हल्दी पाउडर एक चम्मच नमक आधा चम्मच धनिया पाउडर और एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च का पाउडर डालें।

8. मीडियम आंच पर इन सभी मसाले को अच्छे से फ्राई करें और दो हरी मिर्च काट कर डाल दें, आधा कप पानी भी डाल दें। ए मसाले को तब तक पकाएं जब तक वह अपने अंदर की तेल को छोड़ना ना शुरू कर दें।

9. अब जो हमने अलग से प्याज और टमाटर को रखा था उन्हें डालकर हल्के हाथों से चलाएं और 2 मिनट ढककर पकाएं इससे मसाले का कच्चापन खत्म हो जाएगा और वे स्वादिष्ट बन जाएंगे।

10. अब इस तैयार सब्जी में बारीक कटी धनिया पत्ती डालें, इससे फ्लेवर अच्छा आएगा इस तरह मात्र 10 मिनट में तैयार है हमारी प्याज और टमाटर (Onion Tomato Curry) की सब्जी जो कि खाने में बहुत स्वादिष्ट है।

यह भी पढ़ें: Tasty and Healthy Masala Bhindi: स्वादिष्ट और मजेदार मसाला भिंडी की रेसिपी

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe