Flavor-Packed Kanda / Onion Poha | सिर्फ हल्का ही नहीं बल्कि जबरदस्त कांदा / अनियन पोहा

प्रस्तुति

Kanda / Onion Poha, कांदा / अनियन पोहा : आप सभी ने पोहा जरूर बनाया होगा सुबह में हल्का नाश्ता के लिए पोहा / (चिवड़ा) परफेक्ट होता है आज हम बनाने वाले हैं कांदा पोहा जिसे अनियन पोहा भी कहा जाता है इसे बनाना सुपर ईजी है और इसका टेस्ट बिल्कुल डिफरेंट है आप एक बार मेरे बताएं अनुसार पोहा जरूर बनाएं आप इसे हमेशा बनना चाहेंगे तो बहुत ही यूनिक टेस्टी और हेल्दी पोहा रेसिपी है। आईए देखते हैं किस तरह से आप कांदा पोहा या अनियन पोहा घर पर कम मेहनत में और कम समय में बना सकते हैं।

कांदा / अनियन पोहा (Kanda / Onion Poha) बनाने के लिए सामग्री

पोहादो कप
सरसों का तेलदो चम्मच
सरसोंएक चम्मच
कटी हुई हरी मिर्चएक चम्मच
अदरक का टुकड़ा ग्रेट किया हुआ 1 इंच
करी पत्ताएक चम्मच
मूंगफलीदो चम्मच
किसमिसदो चम्मच
प्याज बारीक कटे हुएदो पीस
टमाटर बारीक कटा हुआएक पीस
चीनी आधा चम्मच
नमकएक चम्मच
हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्मच
लाल मिर्च का पाउडरएक चौथाई चम्मच
नींबू / आमचूर पाउडर स्वादानुसार

कांदा / अनियन पोहा (Kanda / Onion Poha) बनाने की विधि

अनियन या कांदा पोहा बनाने के लिए हम दो कप पोहे को छन्नी में डालकर अच्छे से धोएंगे इसे हमें भिगोना नहीं है, भिगोने से पोहा बहुत ज्यादा सॉफ्ट हो जाता है। फिर वह अच्छे से फ्राई नहीं हो पाता इसलिए हम पोहे को भिगोएंगे नहीं बल्कि 1 मिनट तक अच्छे से धोएंगे। अब छन्नी को एक बर्तन के ऊपर हल्का टेढ़ा करके रख दें जिससे पोहे का सारा पानी बाहर निकल जाए। जिससे पोहा हल्का फुल जाएगा और सॉफ्ट हो जाएगा। 

Kanda / Onion Poha (Washed Poha)

सॉफ्ट, टेस्टी और हेल्दी कांदा पोहा बनाने के लिए हमें इसी तरह के पोहे की जरूरत होती है। अब एक कढ़ाई लें उसे गैस पर गर्म करें और दो चम्मच सरसों का तेल डालें, सरसों के तेल में पोहा स्वादिष्ट बनता है। तेल गर्म होने पर एक चम्मच सरसों, एक चम्मच कटी हुई हरी मिर्च 1 इंच अदरक का टुकड़ा ग्रेट किया हुआ करी पत्ता, मूंगफली और किसमिस । 

अब दो प्याज बारीक कटे हुए कढ़ाई में डालकर अच्छे से फ्राई करें। गैस को हमें हाय मीडियम फ्लेम पर रखना है और प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनना है। जैसे ही हमारा प्याज सुनहरा हो जाए एक छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ कढ़ाई में डालकर फ्री करें साथ ही एक उबला हुआ आलू छोटा पीस में काट कर डाल दें, टमाटर को हमें गलाना नहीं है बस हल्का सा सॉफ्ट करना है। 

अब कढ़ाई में एक चम्मच नमक आधा चम्मच चीनी एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च का पाउडर डालें। पोहे में चीनी की हल्की सी मिठास बहुत बेहतरीन लगती है, इसलिए चीनी जरूर ऐड करें। अब कढ़ाई में धुले हुए पोहे को डालकर अच्छे से चलाएं। अब हम खटास के लिए एक नींबू का रस ऐड करेंगे अगर नींबू ना हो तो आप आमचूर पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Kanda / Onion Poha (Fried Masala)

पोहे को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप चाहें तो मैगी मसाला ए मैजिक ऐड कर सकते हैं अगर ना हो तो स्किप करें। गैस को हमें मीडियम फ्लेम पर रखना है और हल्के हाथों से चलाते हुए पोहे को मिक्स करना है। अभी इसी स्टेज पर बारीक़ कटे हुए प्याज थोड़े से और हरी धनिया काटकर डाल दें और 5 मिनट तक पोहे को इसी तरह पकाएं। 

पोहे में प्याज का हल्का सा कच्चापन बहुत स्वादिष्ट लगता है कांदा पोहा में प्याज की खुशबू और टेस्ट बेहतरीन लगता है। इस तरह 10 से 15 मिनट में तैयार है हमारा कांदा पोहा जिसे हम अनियन पोहा (Kanda / Onion Poha) भी कहते हैं यह स्वाद से भरपूर है और हेल्दी नाश्ता है जिसे आप ब्रेकफास्ट में बच्चों के टिफिन में या फिर शाम के स्नैक्स के रूप में भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Spicy And Crunchy Stuffed Papad Cone | बोरिंग स्नैक्स को कहें अलविदा- आज ही बनाएं क्रिस्पी स्टफ्ड पापड़ कोन

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe