प्रस्तुति
Crunchy Stuffed Papad Cone | क्रिस्पी स्टफ्ड पापड़ कोन: हेलो फ्रेंड्स आज हम बनाने वाले हैं पापड़ का अमेजिंग नाश्ता जिसे आप हल्की फुल्की भूख में बनाकर खा सकते हैं। यह बच्चों को लेज, कुरकुरे जैसे अनहेल्दी पैकेट थिंग्स से दूर रखने के लिए परफेक्ट स्नेक्स है। जिसे आप झटपट मिनटों में बना सकते हैं, सरप्राइज विजिटर्स और बिन बुलाए मेहमान के लिए भी एक परफेक्ट नाश्ता है।
जब कभी सरप्राइज विजिटर्स या फिर हमारे फ्रेंड्स, कलीग्स आते हैं तो हमें समझ नहीं आता कि हम ऐसा क्या बनाएं जो सभी को पसंद भी आ जाए और जिसे बनाने में हमारा ज्यादा वक्त ना लगे तो ऐसे टाइम में आप स्टफ्ड पापड़ कोन (Stuffed Papad Cone) को झटपट बनाकर कर सर्व कर सकते हैं। मोस्टली ऐसा तब होता है जब आप वर्किंग हों।
मैं यहां यह तो नहीं कह सकती कि इससे आपके शरीर को बेनिफिट्स होगा पर यह गारंटी है कि इस नाश्ते से आपकी हेल्थ को कोई नुकसान नहीं होगा। तो चलिए बिना देर किए हम हमारा स्टफ्ड पापड़ कोन बनाना शुरू करते हैं।

स्टफ्ड पापड़ कोन बनाने की सामग्री
पापड़ | 4 पीस |
प्याज | 1 पीस |
उबला आलू | 1 पीस |
टमाटर | 1 पीस |
हरी मिर्च | 1 पीस |
काला नमक | 1/2 चम्मच |
चाट मसाला | 1/2 चम्मच |
आमचूर पाउडर | 1/2 चम्मच |
नमकीन सेव | 1/2 कप |
धनिया | 1/2 कप |
नींबू | 1 पीस |
भूनी हुई मूंगफली | 2 चम्मच |
स्टफ्ड पापड़ कोन (Stuffed Papad Cone) बनाने की विधि
सबसे पहले एक पापड़ को बीच में से काटकर दो भाग में अलग कर लें। अब एक तवे को गर्म कर इसे उसपर सेंक लें हल्का-हल्का घूमाते हुए। इसे ज्यादा रोस्ट नहीं करना है, वरना यह हमारी मनचाही शेप में मुड़ेंगे नहीं। पापड़ को सेंककर बिना देर किए उसे बीच में से घुमाते हुए कोन की शेप में मोड़ें। इसी तरह सभी पापड़ को सेंककर मोड़ लें।
अब बिना देर किए हुए एक प्याज, उबला आलू, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काट लें और एक बॉल में डालकर थोड़ा सा काला नमक चाट मसाला, आमचूर पाउडर, थोड़ा सा नमकीन सेव, मूंगफली और सेंके हुए पापड़ को छोटे टुकड़े में तोड़कर सभी चीजों को एक बॉल में अच्छे से मिलाएं।

थोड़ा सा कटा धनिया, एक नींबू का रस डालकर मिलाएं, अब इस मिक्सचर को पापड़ से बने कोन में भरकर सर्व करें। बेहतर होगा अगर आप सभी सब्जियों को पहले से कटिंग कर रख लें इससे बनाने में आसानी होगी। आप चाहें तो अपनी मनपसंद सब्जी भी ऐड कर सकते हैं जैसे खीरा, गाजर, मूली अगर कोई और सब्जी है तो उसे भी ऐड कर सकते हैं।
सब्जियां ऐड करने के बाद हमारा यह स्टफ्ड पापड़ कोन (Stuffed Papad Cone) एक टेस्टी और हेल्दी नाश्ता बन जाएगा। इस तरह कुछ ही समय में तैयार है हमारा टेस्टी हल्का फुल्का नाश्ता। जो सभी को पसंद आता है तो आप इसे एक बार जरूर बनाएं।