Looks Fancy, Tastes Amazing – Easy Mango Mousse Recipe | जब मन हो कुछ अलग मीठा खाने का – मैंगो मूस है बेस्ट ऑप्शन

प्रस्तुति

मैंगो मूस (Mango Mousse): गर्मियां आते ही हमें आम की याद आने लगती है। इसका टेस्ट ही ऐसा है कि सब इसके दीवाने हैं, पर क्या आप भी मैंगो शेक और मैंगो आइसक्रीम खाकर बोर हो गए हैं। तो आज ही ट्राई करें मैंगो मूस की बिल्कुल नई रेसिपी। जिसे बनाना है बहुत आसान और इसे आप लंबे समय तक फ्रिज में स्टोर कर खा सकते हैं। 

इसके टेस्ट में जरा भी डिफरेंस नहीं आएगा। आज हम बताएंगे आपको वह टिप्स जिससे फ्रिज में रखने पर भी मैंगो के टेस्ट में बदलाव नहीं आएगा वह उतनी ही फ्रेश और टेस्टी लगेगी।

मैंगो मूस इस गर्मी के मौसम के लिए एक बेहतरीन डेजर्ट है जिसे पके आम और क्रीम के साथ मिलाकर बनाया जाता है। 

इसकी खास बात यह है की यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है आम में पाया जाने वाला विटामिन ए और क्रीम में पाया जाने वाला कैल्शियम शरीर को पोषण देता है। यह हाउस पार्टी, वीकेंड्स और फैमिली गैदरिंग्स के लिए एक बेहतरीन ट्रीट है। 

इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है यह मिनटो में रेडी हो जाती है और खास बात यह है कि इसे लंबे समय के लिए स्टोर करके रख सकते हैं जिससे इसका मज़ा हम बाद में भी ले सकते हैं। यह बाद में भी उतना ही शानदार लगता है। तो चलिए बिना समय गवाएं हम मैंगो मूस की रेसिपी शुरू करते हैं।

मैंगो मूस (Mango Mousse) बनाने के लिए सामग्री

हापूस आम 2 पीस
 व्हिप्ड क्रीमएक कप
चीनी तीन चम्मच

मैंगो मूस (Mango Mousse) बनाने की तरीका

मैंगो मूस बनाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के आम लेने चाहिए, इनमें मिठास भी अधिक होती है और कलर भी बढ़िया आता है। हम यहां हापुस आम का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसे अल्फांसो आम भी कहा जाता है, एक खास प्रकार का आम है जिसे उसकी विशिष्ट खुशबू, रंग और स्वाद के लिए जाना जाता है। आइये इसे बनाने के तरीके को स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।

1. सबसे पहले 2 पीस हापुस आम को धोकर पोछ लेंगे और इसका छिलका हटाकर पल्प को एक बॉल में निकाल लें।

Mango Mousse (Mango pulp)

2. आप सभी पल्प को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर अच्छे से आम का पेस्ट बना लें।

3. अब गैस पर एक कढाई चढ़ाईए और इस पेस्ट को थोड़ी देर दो से तीन चम्मच चीनी डालकर फ्राई कर लें। ऐसा करने से जब हम मैंगो मूस को फ्रिज में रखेंगे तो इसका स्वाद नहीं बदलेगा आम के पेस्ट को फ्राई करने से उसका टेक्सचर भी बढ़िया हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Refreshing Aam Panna for this Hot Summer: ताज़गी से भरपूर आम पन्ना या आम झोरा

Mango Mousse (Mango paste)

4. पांच मिनट तक पकाने के बाद इसे एक बॉल में निकाल कर ठंडा होने दें।

5. अब एक बॉल में ठंडी व्हिप्ड क्रीम निकाले और हैण्ड मिक्सर की मदद से अच्छे से फैंट ले जिससे उसका टेक्सचर बढ़िया हो जाएगा। 

6. ठंडी व्हिप्ड क्रीम में मैंगो के पेस्ट को डालें और स्पेचुला की मदद से अच्छे से मिलाए ध्यान दें हमें मलाई के टेक्सचर को बिगाड़ना नहीं है।

Mango Mousse (Whipped Cream and Mango paste)

7. अब इस तैयार मूस को छोटे-छोटे गिलास या कटोरी या फिर मूस के लिए जो कप आते हैं उसमें डालकर सर्व करें।

8. सर्व करने के लिए मैंगो मूस (Mango Mousse) के ऊपर मैंगो के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें, आप चाहे तो ड्राई फ्रूट्स के पाउडर को डालकर ठंडा-ठंडा सर्व कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Healthy, Yummy and Sweet Lassi: हेल्दी, स्वादिष्ट और मीठी लस्सी

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe