Iron Rich Palak Dal Tadka – Quick and Easy Recipe | झटपट बनाएं 100% आयरन से भरपूर पालक दाल तड़का

प्रस्तुति

घर का स्वाद सीरीज में आज की हमारी रेसिपी है पालक दाल तड़का (Palak Dal Tadka) जो की आयरन और प्रोटीन का एक बेहतरीन कोम्बिनेशन है। हम सभी ने बचपन में पढ़ा है कि हरी पत्तियों में आयरन का बेहतरीन सोर्स पाया जाता है। तो आज इस आयरन को हम दाल के साथ मिक्स करके बनाएंगे जिससे यह स्वाद में भी बहुत बेहतरीन होगा और शरीर के लिए भी फायदेमंद होगा।

हम सभी के घर में दाल तो हर रोज बनती है पर वह खाने में बोरिंग लगती है हर रोज खाने में एक जैसा टेस्ट आए तो खाना बोरिंग लगने लगता है पर उसमें हम छोटे-छोटे चेंज लाऐं तो खाना खाने को दिल मचलने लगता है।

पालक दाल के बेनिफिट्स

1. पालक में हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे विटामिन ए विटामिन सी आयरन कैल्शियम और फोलिक एसिड जिससे यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

2. पालक दाल हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और हमारे मसल्स का विकास करता है इसलिए हमें पालक दाल जरूर खाना चाहिए।

3. छोटे बच्चों और महिलाओं में एक सामान्य सी बीमारी हो जाती है एनीमिया, ऐसे में पालक दाल खाना ‘आयरन’ का एक अच्छा स्रोत हो जाता है जिससे एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है।

4. दाल पालक हमारी आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन माना जाता है इसमें विटामिन ए पाया जाता है जिससे हमारी आईसाइट अच्छी हो जाती है।

5. पालक में फाइबर और पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे यह हमारे पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में योगदान देता है, यह कब्ज से भी राहत दिलाता है।

तो चलिए इस प्रोटीन और आयरन के खजाने ‘पालक दाल तड़का  (Palak Dal Tadka)’ बनाने की विधि को शुरू करते हैं।

सामग्री

पालक बारीक कटा हुआ1 कप
मूंग और तुअर की दाल1 कप
टमाटर बारीक कटा हुआ 1 पीस
प्याज बारीक कटा हुआ 1 पीस
अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
घी 1 चम्मच
हल्दी पाउडर1/2 चम्मच
जीरा का पाउडर 1/2 चम्मच
लाल मिर्च का पाउडर 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर 1/2 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार

पालक दाल बनाने का तरीका

वैसे तो पालक दाल को अलग-अलग तरीके से बनाया जा सकता है पर हम यहां समय को बचाते हुए और स्वाद को बढ़ाते हुए झटपट पालक दाल बनाएंगे। सबसे पहले एक प्रेशर कुकर लें, उसमें एक कप मूंग और तुअर की दाल को अच्छे से दो-तीन पानी धोकर डाल दें। आप चाहे तो अपने मनपसंद की दाल ले सकते हैं, मैं यहां मूंग और तुअर की दाल से बना रही हूं।

Cutting Palak


अब कुकर में बारीक कटे हुए पालक डालें और एक टमाटर बारिक कटा हुआ डाल दें, साथ ही नमक, जीरे का पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च का पाउडर डाल दें। अगर आप तीखा नहीं खाना चाहते हैं तो कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल करें।

इससे दाल में बढ़िया कलर भी आएगा और दाल तीखी भी नहीं बनेगी। अब कुकर को गैस पर चढ़ाकर 2 से 3 सीटी आने तक मध्यम आंच पर पकाएं। जब तक हमारा दाल पक रहा है हम तड़के की तैयारी करेंगे।

Palak Dal Tadka

पालक दाल तड़का (Palak Dal Tadka) बनाने के लिए एक पैन या कढ़ाई लें उसे गैस पर चढ़ाकर गर्म करें, अब एक चम्मच घी डालें आप चाहें तो तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं पर घी की जो खुशबू और टेस्ट है वह तेल से नहीं मिल सकता।

Frying Tadka


जैसे ही घी गर्म हो जाए उसमें जीरे और लाल मिर्च का फोरन डाल दें। जब फोरन चटकने लगे तो अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं साथ ही बारीक कटे हुए प्याज डालकर अच्छे से फ्राई करें।

5 से 7 मिनट तक तड़के को चलाते रहें जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तो ढक्कन हटाकर मथानी या मैशर की मदद से दाल को मिक्स करें। अब दाल को कढ़ाई में डालें और 5 मिनट तक पकाएं। जैसे ही दाल पक जाएगा वह गाढ़ा दिखने लगेगा।

परोसने के सुझाव

इस तरह कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार है हमारा पालक दाल तड़का (Palak Dal Tadka) जिसे आप गरमा गरम फूल्के, करारे पराठे या प्लेन चावल के साथ सर्व कर सकते हैं आप चाहे तो इसे सूप की तरह पी भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Authentic Dhaba Style Masala Baigan | Easy Indian Brinjal Curry: ढाबा स्टाइल मसाला बैगन

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe