Bandhgobhi Sabzi in Desi Style Easy Stir – Fried Cabbage Recipe: घर की बनी पौष्टिक बंदगोभी की सब्जी

प्रस्तुति

हेलो दोस्तों आज कि हमारी रेसिपी में है घर के खाने का स्वादओ वो भी बंदगोभी की सब्जी (Cabbage Recipe) में। जब हम घर से दूर होते हैं तो हम इसे बहुत मिस करते हैं, घर के खाने में जो बात है वह बड़े से बड़े होटल या रेस्टोरेंट में नहीं मिलती है। एक बात तो पक्की है, घर के खाने से जो सुकून और संतुष्टि मिलती है, वह अनमोल है।चाहे कितनी भी महंगी थाली सामने हो, दिल तभी भरता है जब रसोई से आती दाल-चावल, सब्ज़ी और रोटी की खुशबू घर को महका देती है। और यह हमें तब एहसास होता है जब हम घर से बहुत दूर होते हैं। तो आज की हमारी रेसिपी है सिंपल सी बंदगोभी की सब्जी (Cabbage Recipe), जिसमें है थोड़े से मसाले, हरी सब्जी और बहुत सारा प्यार।

बंदगोभी के फायदे

बंदगोभी एक ऐसी सब्जी है जिसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है वैसे तो इसमें फोलिक एसिड, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन के और मैग्नीशियम पाए जाते हैं।

बंदगोभी हमें बहुत सी हेल्थ प्रॉब्लम से बचाती है। बंद गोभी में एंथोसाइएनिन नमक स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो की कैंसर से रिकवरी में सहायता करता है। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड प्रेशर को काम करता है यह दिमाग को भी हेल्दी बनाए रखना है।

वजन कम कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती।

इतने सारे हेल्थ बेनिफिट्स होने के कारण हमारे बड़े – बूढ़े हमें बंदगोभी खाने की सलाह देते हैं। तो चलिए हम, हमारी घर की बनी पौष्टिक बंदगोभी की सब्जी (Cabbage Recipe) को बनाना शुरू करते हैं।

Cabbage Recipe

सामग्री

बंदगोभी मीडियम साइज का1 पीस
शिमला मिर्च1 पीस
टमाटर1 पीस
प्याज 1 पीस
हरा मटर 1 कप
हिंग, लाल मिर्च, सरसों, जीरा फोरन के लिए
नमक, काला नमक1 चम्मच
हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर 1/2 चम्मच
तेल2 चम्मच
हरा धनियागार्निश के लिए

बंदगोभी की सब्जी बनाने की विधि

बंद गोभी की पौष्टिक सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बंद गोभी लेंगे उसके ऊपर के एक दो पत्ते हटा देंगे और स्टेम को काट देंगे। अब बीच में से चीरा लगाकर बंद गोभी के दो हिस्से कर देंगे और इसकी स्टेम को काटकर निकाल देंगे क्योंकि पत्तियों को पकाने में कम समय लगता है, जबकि स्टेम को पकाने के लिए ज्यादा समय लगता है।

अब बंद गोभी को पतले -लंबे हिस्से में काट लेंगे, इसी तरह शिमला मिर्च और प्याज को भी छिलकर धो लेंगे और पतले स्लाइस में काट लेंगे। अब कटे हुए बंद गोभी को पानी से भरे बड़े बर्तन में डालकर थोड़ी देर छोड़ देंगे।

इसमें थोड़ी सी हल्दी और नमक डाल देंगे इससे बंदगोभी का स्मेल भी कम हो जाएगा और वो अच्छे से साफ हो जाएगी।
अब एक कढ़ाई लेंगे और उसे गैस पर गर्म करेंगे जैसे ही कढ़ाई गर्म हो जाए दो चम्मच तेल डालेंगे, जब तेल गर्म हो जाए तो हिंग, सरसों,  लाल मिर्च और जीरा डालकर चलाएंगे।

जब फॉरन अच्छे से चटक जाए तो कटे हुए प्याज और शिमला मिर्च डालकर फ्राई करेंगे, साथ ही साथ कटे हुए टमाटर और मसाले ऐड करेंगे। मसालों में आधा चम्मच हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, एक चौथाई नमक और थोड़ा सा काला नमक डालकर सभी को फ्राई करेंगे।

Fried Vegetables


जब तक सभी चीज पक रही हैं, बंदगोभी को पानी से निकालकर कढ़ाई में डाल देंगे 5 मिनट तक चलाएंगे और ढक कर 10 मिनट तक पकाएंगे। आप चाहें तो हरा मटर और बारीक कटे हुए आलू भी डाल सकते हैं।

10 मिनट पकाने के बाद ढक्कन हटाकर देखें बंद गोभी अच्छे से पक गई हो तो गैस बंद कर दें। अगर ना पकी हो तो 5 मिनट और पकाएं। इस तरह 15 से 20 मिनट में हमारी बंदगोभी की पौष्टिक सब्जी तैयार है। तैयार सब्जी में कटी हुई हरी धनिया डालें और इसे फुल्के या पराठे के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें: Restaurant Style Soya Curry Recipe | Mouth-Watering & Easy to Make : लाजवाब स्वाद रेस्टोरेंट स्टाइल – सोयाबीन की सब्जी

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe