प्रस्तुति
हेलो दोस्तों आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं रेस्टोरेंट स्टाइल सोयाबीन की सब्जी जिसे हम सोया करी (Soya Curry) भी कहते हैं। यह सब्जी इतनी बढ़िया और लाजवाब है कि मैं क्या ही बताऊं इसे आप जब घर पर बनाऐंगे तो रेस्टोरेंट से मंगवाना भूल जाएंगे। इसे बनाना बहुत ही आसान है। अगर आप बताए हुए तरीके से बनाते हैं तो इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा, ना ही ज्यादा मेहनत लगेगी। एक बार आप इसे जरूर बनाकर देखें, आप हर बार इसी तरह बनाना चाहेंगे।
सोयाबीन के फायदे
सोयाबीन ना सिर्फ खाने में ही टेस्टी लगती है बल्कि हेल्थ के हिसाब से भी है बहुत ही बेनिफिशियल होती है। सोयाबीन प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा सोर्स है। शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करता है,यह मांस का एक अच्छा विकल्प है।
यह हमारी मांसपेशियों को मजबूती देता है और वजन को भी कंट्रोल में रखता है, सोयाबीन में फाइबर अधिक होता है जिससे यह वजन घटाने में भी मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और दिल की सेहत को भी बेहतर रखता है।
लेकिन सोयाबीन का सेवन करते समय हमें कुछ बातों पर ध्यान भी देना चाहिए, जैसे सोयाबीन की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं लेनी चाहिए, थायराइड के मरीज को सोयाबीन का सेवन न के बराबर करना चाहिए। शुगर पेशेंट को भी सोयाबीन का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है। इन्हीं बातों के साथ चलिए हम, हमारी रेसिपी को शुरू करते हैं।
सामग्री
सोया चंक्स | 150 ग्राम |
प्याज | 2 पीस |
नमक | स्वाद अनुसार |
हल्दी पाउडर | 1 चम्मच |
धनिया पाउडर | 1 चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1 चम्मच |
दही फेंटा हुआ | 200 ग्राम |
लहसुन कुटा हुआ | 1 चम्मच |
लॉन्ग, तेज पत्ता, दालचीनी, काली मिर्च, जीरा और हरी मिर्च | फॉरन के लिए |
कसूरी मेथी | 1 चम्मच |
गरम मसाला | 1 चम्मच |
हरा धनिया | गार्निश के लिए |
सोयाबीन की सब्जी (Soya Curry) बनाने की विधि
रेस्टोरेंट स्टाइल में सोयाबीन की सब्जी (Soya Curry) बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़े बर्तन में चार कप पानी डालेंगे और उसे गर्म होने रख देंगे। जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें सोया चंक्स डालकर 5 मिनट तक पकाएंगे। 5 मिनट में सोया चंक्स फुल कर बड़े साइज के हो जाएंगे फिर इन्हें छन्नी की मदद से छान लेंगे और ठंडा होने देंगे। जब सोया चंक्स ठंडा हो जाए तो इन्हें हथेली से दबाकर अंदर का पानी निकाल देंगे।
अब एक कढ़ाई लेंगे और उसे गर्म करेंगे, अब कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर सोया चंक्स को फ्राई करेंगे। जिससे इनका कच्चापन खत्म हो जाएगा और कलर भी चेंज हो जाएगा।
फ्राई किए हुए सोया चंक्स को एक प्लेट में ठंडा होने रखेंगे और उसी कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालेंगे और कटे हुए प्याज डालकर थोड़ी देर चलाएंगे। जैसे ही प्याज ब्राउन हो जाए गैस बंद कर देंगे। प्याज को बाहर एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने रख देंगे।
अब सोया चंक्स को एक बॉल में डालेंगे और उसमें आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और कूटे हुए लहसुन डालकर मिलाऐंगे। अब फैटी हुई दही डालकर अच्छे से सभी सामग्री को मिक्स करेंगे।

यहां हमें ताज़ी दही का इस्तेमाल करना है, खट्टी दही का इस्तेमाल नहीं करना है। दही डालने से सब्जी का टेस्ट बिल्कुल ही रेस्टोरेंट जैसा आएगा। अब सोया चांस को थोड़ी देर मसाले के साथ ढक कर रख देंगे। जिससे मसाले अंदर तक चले जाएंगे।
जब तक मसाले रेस्ट कर रहे हैं, हम ग्रेवी बनाने की तैयारी करेंगे। अब एक मिक्सर ग्राइंडर लें और भुने हुए प्याज को डालकर बारीक पीस लें। अब कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें और गर्म करें, तेल के गर्म होने पर तेजपत्ता, लॉन्ग, काली मिर्च, दालचीनी, कटी हुई हरी मिर्च और जीरा डालकर चलाएं साथ ही पिसे हुए प्याज डालें। 2 मिनट तक लगातार चलाएं।

अब दही वाले सोयाबीन को कढ़ाई में डालें साथ ही कस्तूरी मेथी, नमक और गरम मसाला डालकर तब तक चलाएं, जब तक सब्जी तेल छोड़ना शुरू न कर दे। 5 से 7 मिनट के बाद सब्जी तेल छोड़ देगी तो एक कप पानी डालकर ढक दें।
5 मिनट के बाद गैस बंद कर दें और कटी हुई हरी धनिया डाल दें। इस तरह कुछ ही मिनटों में तैयार है रेस्टोरेंट स्टाइल सोयाबीन की सब्जी (Soya Curry) जिसे आप रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tasty and Healthy Masala Bhindi: स्वादिष्ट और मजेदार मसाला भिंडी की रेसिपी