The Ultimate Pyaz Ka Pakoda Recipe | Crispy, Flavorful & Easy to Make | कुरकुरा पर स्वाद से भरपूर- प्याज का पकोड़ा

प्रस्तुति

शाम का झटपट नाश्ता हो या अचानक आए मेहमान का स्वागत, इनके लिए सबसे स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला नाश्ता है: कुरकुरा, चटपटा और मसालेदार प्याज का पकोड़ा (Pyaz Ka Pakoda)। चाय के साथ परफेक्ट स्नैक, जो स्वाद में लाजवाब और सबका फेवरेट है!

इसे बनाना बेहद आसान है और इसे बनने में बहुत ही कम समय लगता है। जब हल्की भूख लगी हो या फिर अचानक मेहमान आ जाए और कुछ समझ ना आए तो आप इसे जरूर बनाएं। यह तीखा और चटपटा नाश्ता आपकी बोरियत को भी दूर कर देगा।

हल्की बारिश, गरमा गरम चाय और प्याज के पकोड़े इससे बेहतर कांबिनेशन और क्या ही हो सकता है। आज हम आपके लिए लाए हैं, एकदम देसी अंदाज में प्याज के पकोड़े की बेस्ट रेसिपी जो की मिनटों में बन जाती है और सभी को पसंद आती है।

सामग्री

बेसन1 कप
सूजी1/4 कप
अजवाइन1 चुटकी
नमक स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर1/2 टेबल स्पून
हरी मिर्चस्वाद अनुसार
जीरा और काली मिर्च का पाउडर1/2 टेबल स्पून
प्याज3 पीस मीडियम साइज
चाट मसालाऑप्शनल है
तेलतलने के लिए

समय-15 से 20 मिनट

Pyaz Ka Pakoda

कुरकुरा और चटपटा प्याज का पकोड़ा बनाने का तरीका

कुरकुरा और चटपटा प्याज का पकोड़ा (Pyaz ka Pakoda) बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर लंबे भागों में पतला – पतला काट लेंगे ध्यान रहे प्याज ज्यादा पतला न हो और ना ही ज्यादा मोटा हो। अब एक पतीला या गहरा बर्तन लेंगे इसमें एक कप बेसन छलनी की मदद से छान लेंगे। अब बेसन में एक चुटकी अजवाइन, आधा टेबल स्पून हल्दी पाउडर, दो हरी मिर्च कटी हुई जीरा और काली मिर्च का पाउडर डालेंगे और कटे हुए प्याज डालेंगे।

आप चाहे तो अदरक और लहसुन का पेस्ट भी डाल सकते हैं। साथ ही पकोड़ा कुरकुरा बनाने के लिए एक चौथाई कब सूजी डालेंगे अगर आपके पास चावल का आटा है, तो उसे इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कोर्न फ्लार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप पकोड़े को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो सूजी की जगह गेहूं के आटे का इस्तेमाल करें इससे पकौड़े काफी सॉफ्ट बनते हैं। जिससे बच्चे हो या बुढ़े सभी इसे खाना पसंद करते हैं। सभी चीजों को बर्तन में डालकर अच्छे से मिलाएं।

अब क्योंकि प्याज में भी मॉइश्चर होता है, इसलिए पानी को बहुत ही कम मात्रा में डालते हुए मिश्रण को तैयार करेंगे। हमें  मिश्रण को गाढ़ा रखना है, पतला नहीं करना है वरना प्याज का पकोड़ा (Pyaz ka Pakoda) अच्छा नहीं बनेगा। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर उसे गर्म करें।

जैसे ही तेल पूरी तरह गर्म हो जाए गैस की फ्लेम  को मध्यम कर दें अब एक चम्मच की सहायता से या हाथ से थोड़ा-थोड़ा करके मिश्रण को कड़ाही में डालें और उलट पलट कर दोनों तरफ सुनहरा होने तक पकाएं।

जैसे ही पकौड़े क्रिस्पी दिखने लगे उन्हें बाहर निकाल कर टिशू पेपर पर रख दें, जिससे एक्स्ट्रा तेल पेपर सोख लेगा। अब गरमा – गरम पकोड़े पर चाट मसाला छिड़क दें, इससे पकोड़े का हर बाइट स्वाद से  भरपूर होगा। तैयार पकोड़े को सॉस, चटनी या चाय के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें: Chatpata and Delicious Bihar ka Litti Chokha: चटपटा और जायकेदार बिहार का स्पेशल लिट्टी चोखा

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe