Nutritious and Flavourful Muli Aaloo ki Sabji: पौष्टिक और स्वाद से भरपूर मूली आलू की सब्जी

प्रस्तुति

हेलो दोस्तों आज हम बनाएंगे पौष्टिक और स्वाद से भरपूर मूली आलू (Muli Aaloo) की सब्जी, यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है बल्कि हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मूली में फाइबर, पोटेशियम और पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह पाचन को सुधारने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पाचन में सुधार करने में मददगार होता है।

फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और वजन घटाने में सहायता मिलती है। डाइटिंग कर रहे लोगों के लिए मूली आलू (Muli Aaloo) की सब्जी बहुत फायदेमंद है। मूली में मौजूद तत्व शरीर से विषैले पदार्थ को निकालने में भी सहायता करते हैं। यह गैस, अपच जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। तो चलिए अब इसे बनाना शुरू करते हैं।

सामग्री

मूली 3 पीस
आलू 3 पीस
प्याज1 पीस
अदरक लहसुन का पेस्ट1/2 टेबल स्पून
हरी मिर्चस्वाद अनुसार
तेल1 टेबल स्पून
नमकस्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर 1/2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर1/2 टेबल स्पून
जीरा और काली मिर्च का पाउडर1/2 टेबल स्पून

समय – 20 मिनट

पौष्टिक और स्वाद से भरपूर मूली आलू की सब्जी बनाने की विधि

Cutting Muli Aaloo

पौष्टिक और स्वाद से भरपूर (Muli Aaloo) मूली आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हम मूली और आलू को अच्छे से धोकर छील लेंगे।

अब इन्हें छोटे-छोटे पीस में काट लेंगे, मूली को बीच से चीरा लगाकर फिर छोटे पीस में आलू की तरह ही काटना है। साथ ही प्याज को छीलकर बारीक काट लेंगे।

अब एक प्रेशर कुकर लेंगे, उसे गैस पर चढ़ाकर गर्म करेंगे। जैसे ही कुकर गर्म हो जाए तो उसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालेंगे। जब तेल गर्म हो जाए, तो आधी छोटी चम्मच जीरा डालेंगे। जब जीरे का रंग भूरा होने लगे, जीरा चटकने लगे तो हम कटे हुए प्याज डालेंगे।

प्याज का रंग सुनहरा होने तक भुनेंगे, जैसे ही प्याज गोल्डन होने लगे तो अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएंगे। अब कटे हुए आलू और मूली डालकर सब्जी को फ्राई करेंगे। जब तक सब्जियां  फ्राई हो रही हैं, हम टमाटर को छोटे पीस में काट लेंगे। आप चाहें तो टमाटर का पेस्ट भी बना सकते हैं, टमाटर का पेस्ट डालने से सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी बनती है।

अब कटे हुए टमाटर ऐड करेंगे, साथ ही कढ़ाई में हल्दी पाउडर, नमक, जीरा और काली मिर्च का पाउडर डालकर चलाएंगे। जैसे ही सभी सब्जियां फ्राई हो जाएं एक गिलास पानी कुकर में डालेंगे और मीडियम आंच पर दो सीटी आने तक पकाएंगे। दो सिटी के बाद गैस बंद कर दें जैसे ही कुकर का प्रेशर निकल जाए तो ढक्कन खोलकर सब्जी को अच्छे से मिला दें।

सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए और उसे गार्निश करने के लिए कटी हुई धनिया पत्ती का इस्तेमाल करें।  तैयार है हमारी टेस्टी और हेल्दी मूली आलू की सब्जी (Muli Aaloo)। इस‌ सब्जी को फूल्के, पराठे या चावल के साथ सर्व किया जा सकता है।

Muli Aaloo ki sabzi

यह भी पढ़ें: Don’t Throw The Peel! Make This Easy & Tasty Watermelon Peel Bhujia: तरबूज के छिलके की भुजिया

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe