Shahi Tukda- Royal Magic Made of Bread: ब्रेड से बना रॉयल मैजिक- शाही टुकड़ा

प्रस्तुति

हेलो दोस्तों अगर आप भी  मेरी तरह मार्केट की मिठाइयां खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ मीठा पर डिफरेंट खाना चाहते हैं तो आप शाही टुकड़ा (Shahi Tukda) ट्राई कर सकते हैं। यह राजस्थान की फेमस डिशेस में से एक है। शाही टुकडे़ को बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने में समय भी कम लगता है। यह इतना सॉफ्ट होता है कि मुंह में जाते ही घुल जाता है। छोटे बच्चे हो या बूढ़े सभी इसे खाना पसंद करते हैं।

अक्सर हमें खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन होता है ऐसे समय के लिए  हम इसकी मलाई को और ब्रेड को तलकर एयर टाइट कंटेनर मे फ्रिज में लंबे समय के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। अब जब कभी भी आपका मीठा खाने का मन हो तो थोड़ी सी चासनी बनाकर उसमें ब्रेड डूबो कर उस पर रेडी की हुई मलाई डालकर सर्व कर सकते हैं। इसका टेस्ट पहले जैसा ही रहता है उसमें कोई अंतर नहीं आता है।

सामग्री

ब्रेड  5 पीस
मलाई वाला दूध1/2 लीटर
चीनी (चासनी के लिए)100 ग्राम
पानी    50 ml
इलायची पाउडर1/2 टेबल स्पून
सुखे मेवेआवश्यकता अनुसार

समय: 30 मिनट

Shahi Tukda: शाही टुकड़ा बनाने की विधि

शाही टुकड़ा बनाने के लिए हम सबसे पहले आधा लीटर दूध लेंगे उसे तब तक उबालेंगे जब तक वह गाढ़ा होकर आधा ना हो जाए।
जब तक हमारा दूध उबल रहा है हम ड्राई फ्रूट्स की कटिंग कर लेंगे । ड्राई फ्रूट्स में किसमिस, काजू ,बादाम, पिस्ता और सूखे नारियल का इस्तेमाल करेंगे। इन सभी को छोटे पीस में काट लेंगे। जब तक दूध गाढ़ा हो रहा है तब तक हम इलायची का पाउडर बना लेंगे। इसके लिए हम चार से पांच इलायची लेंगे और इसके छिलके को अलग कर दाने को ओखली में कुट लेंगे, छिलके का इस्तेमाल चाय बनाते समय कर सकते हैं।

Shahi Tukda
Condensed milk

आप चाहे तो सुविधा के लिए इलायची का पाउडर बनाकर एयर टाइट कंटेनर में रख ले जिससे जब भी जरूरत हो थोड़ा-थोड़ा कर इसे इस्तेमाल कर सके।

जैसे ही दूध गाढ़ा होने लगे इन सभी को उबलते दूध में डाल दें। अब इस गाढ़े दुध को फ्रिज में ठंडा होने रख दें। जब तक यह ठंडा हो रहा है। तब तक हम चाशनी की तैयारी करेंगे।

चासनी बनाने के लिए हम एक पैन या सौसर लें उसमें एक कटोरी चीनी और आधा कटोरी पानी डालकर उबलने दें। एक उबाल आने पर गैस थोड़ा कम कर दें और उसमें इलायची के छिलके डाल दें। अगर आपके पास केसर हो तो इसके दो धागे डाल दें, केसर के धागे से बढ़िया खुशबू आती है और टेस्ट भी आता है। अगर ना हो तो स्किप कर सकते हैं।

अब चासनी को 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। चासनी की कंसिस्टेंसी जानने के लिए थोड़ी सी चाशनी उंगलियों के बीच लगाकर उन्हें आपस में चिपका कर देखें। दोनों उंगलियों के बीच चासनी के छोटे तार बनने लगेंगे। हमें शाही टुकड़ा (Shahi Tukda) के लिए एक तार की चाशनी बनानी है। एक तार की चाशनी कम चिपकेगी।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। यहां आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, घी से स्वाद बेहतर आता है पर हम यहां तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जब तक तेल गर्म हो रहा है हम ब्रेड लेंगे और उसके किनारों को चाकू की मदद से काट लेंगे अब बीच में से ब्रेड को काट कर दो ट्रैंगल शेप में अलग कर देंगे। सभी ब्रेड इसी तरह से काटकर अलग कर लें। अब तक हमारा तेल गर्म हो गया होगा अब एक-एक कर कटे हुए ब्रेड को सुनहरा होने तक तलें। ब्रेड को दोनों साइड सुनहरा होने देना है। तली हुई ब्रेड को एक प्लेट में निकाले और उस पर चासनी थोडा-थोडा करके डालें।

Shahi Tukda
Dip fried bread

गरमा गरम ब्रेड चासनी को अपने अंदर सोख लेगा जिससे ब्रेड सॉफ्ट और मीठा हो जाएगा। इतनी देर में हमारी मलाई ठंडी हो गई होगी अब उसे फ्रिज से निकालें और ब्रेड के ऊपर चारों तरफ फैलाते हुए डालें। गार्निश करने के लिए आप कटे हुए सुखे मेवे ऊपर से डाल सकते हैं। और इस तरह तैयार होता है हमारा ब्रेड से बना रॉयल मैजिक – शाही टुकड़ा (Shahi Tukda), आप इसे डेजर्ट के रूप में परोस सकते हैं या फिर अचानक आए मेहमान को सर्व कर सकते हैं। इसका टेस्ट बहुत ही शानदार होता है आप इसे एक बार जरूर बनाएं। यकीन मानिए आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: Healthy, Yummy and Sweet Lassi: हेल्दी, स्वादिष्ट और मीठी लस्सी

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe Healthy Beetroot Paratha Recipe