Healthy and Tasty Aamla Candy | मीठा और हेल्दी बच्चों का पसंदीदा स्नैक आंवला कैंडी घर पर बनाएं पहले (1) प्रयास में!

प्रस्तुति 

Aamla Candy: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम सभी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी। खासकर बच्चों और युवाओं के लिए हेल्दी स्नैक ढूँढना एक बड़ी चुनौती बन गया है। बाज़ार में मिलने वाली टॉफियाँ और कैंडीज़ भले ही स्वाद में अच्छी लगें, लेकिन उनमें मौजूद ज़्यादा चीनी, रंग और केमिकल हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में अगर घर पर ही कोई नेचुरल, हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है?

आंवला कैंडी इसी जरूरत का एक बेहतरीन समाधान है। आंवला, जिसे आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है, विटामिन C का बहुत बड़ा स्रोत है। यह न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि बालों को झड़ने से रोकता है, त्वचा में प्राकृतिक चमक लाता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है। कच्चा आंवला खाना कई लोगों को पसंद नहीं आता, लेकिन जब यही आंवला कैंडी Aamla Candy के रूप में तैयार किया जाता है, तो इसका स्वाद इतना अच्छा हो जाता है कि बच्चे और बड़े सभी खुशी से इसे खाते हैं।

Aamla Candy

आंवला कैंडी Aamla Candy (मीठा और हेल्दी बच्चों का पसंदीदा स्नैक)

आंवला कैंडी बनाने की सामग्री

आंवला500 ग्राम
चीनी 300 ग्राम
काला नमक½ चम्मच (वैकल्पिक)
पानी आव्यस्क्तानुसार
फ़ूड कलर (वैकल्पिक)

आंवला कैंडी Aamla Candy बनाने की विधि (स्टेप-बाय-स्टेप)

स्टेप 1: आंवले उबालकर फांक निकालना

सबसे पहले आंवलों को धोकर एक बर्तन में पानी डालकर उबालें। उन्हें इतना पकाएँ कि आंवला हल्का मुलायम हो जाए, लेकिन टूटे नहीं। ठंडा होने पर इनके टुकड़े/फांक अलग कर लें।

Aamla Candy

स्टेप 2: चीनी के साथ रखना (सबसे जरूरी स्टेप)

एक बड़े बाउल में सभी आंवला फांकें डालें। ऊपर से चीनी डालें और हल्के हाथ से मिला दें। अब इस बाउल को ढककर 12–24 घंटे के लिए रख दें।

इस दौरान एक बहुत ही दिलचस्प प्रक्रिया होती है— चीनी पिघलकर चाशनी बन जाती है और वही चाशनी आंवले के अंदर चली जाती है इससे कैंडी Aamla Candy अंदर तक मीठी और स्वादिष्ट बनती है।

स्टेप 3: धूप में सुखाना

अब आंवला फांकों को चाशनी से निकालें और एक प्लेट में फैला दें। इन्हें 1–2 दिन धूप में सुखाएँ। धीरे-धीरे ये फांकें सूखकर कैंडी जैसी बन जाती हैं हल्की chewy, मीठी और बहुत टेस्टी।

Aamla Candy

स्टेप 4: स्टोर करना

अगर चाहें तो ऊपर थोड़ा काला नमक छिड़क दें इससे स्वाद और भी शानदार हो जाता है। अब कैंडी को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें।

ये कैंडी कई हफ्तों तक आराम से चलती है। बच्चे हो या बड़े सभी इसे बहुत पसंद करते हैं और ये बाजार की टॉफियों से कहीं ज्यादा हेल्दी है।

Aamla Candy

हमारी अन्य रेसिपी जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Rajasthani Bafla Bati, Perfect for Monsoon | घर पर बनाएं राजस्थानी स्टाइल बाफला बाटी – सेहत और स्वाद का संगम

Amazing Benefits of Cucumber Spinach Juice & Carrot Juice | 7 दिनों में करें बॉडी को डिटॉक्स और पाएं ग्लोइंग स्किन के साथ कई फायदे

Love It Or Hate It – Aamla Juice Works 100% On Your Body | खट्टा, तीखा स्वाद – आंवला जूस सेहत से भरपूर

Creamy, Crunchy & Irresistible: Corn Cheese Cutlets | शाम की चाय को बनाए यादगार चीज़ कॉर्न कटलेट के साथ मात्र 10 मिनट में!

Aamla Candy

तो आपको हमारी आंवला कैंडी Aamla Candy की रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं इसे हर हेल्थ कोन्स्किऔस तक पहुंच जाए अपने दोस्तों वह परिवार से शेयर करना ना भूले ऐसे ही आसान और झटपट रेसिपी जानने के लिए इस पेज को फॉलो करें।

इस तरह स्टोर किया हुआ आंवला कैंडी  2–3 महीनों तक आराम से चल जाता है। इसे Aamla Candy फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती आंवला कैंडी , बस ठंडी और सूखी जगह पर रखें। आंवला कैंडी बनाना बिल्कुल आसान है और इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होती।

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe of Paneer Oats  Cheela New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe