प्रस्तुति
Potato Cheese Shots: अगर आप किसी ऐसे स्नैक की तलाश में हैं जो बाहर से एकदम क्रिस्पी हो और अंदर से मुलायम, चीज़ से भरा हुआ हो तो पोटेटो चीज़ शॉट्स आपके लिए परफेक्ट हैं।
यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। इसे आप चाय के साथ, मेहमानों के लिए, या शाम के भूख मिटाने के लिए तुरंत बना सकते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए ज़्यादातर चीज़ें घर पर ही मौजूद रहती हैं जैसे कि आलू, चीज़ और थोड़े मसाले।
अब आइए पूरी रेसिपी को स्टेप-बाय-स्टेप और विस्तार से बनाना सीखते हैं।
पोटेटो चीज़ शॉट्स (Potato Cheese Shots) बनाने की सामग्री
| उबले हुए आलू (अच्छी तरह मैश किए हुए) | 2 |
| कद्दूकस किया हुआ चीज़ (मोज़रेला या प्रोसेस्ड दोनों चलेगा) | ½ कप |
| छोटा प्याज़ (बारीक कटा हुआ), हरी मिर्च (बारीक कटी) | ½ छोटा चम्मच |
| लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर,चाट मसाला | ½ छोटा चम्मच |
| कॉर्नफ्लोर | |
| स्वादानुसार | नमक |
| ब्रेड क्रम्ब्स | (कोटिंग के लिए) |
| तेल | तलने के लिए |

पोटेटो चीज़ शॉट्स (Potato Cheese Shots) बनाने की रेसिपी
1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले और मैश किए हुए आलू डालें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज़ मिलाएं।
फिर उसमें प्याज़, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, चाट मसाला और नमक डालकर खूब अच्छे से मिक्स करें।
अंत में 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें, इससे मिश्रण अच्छी तरह से बंधेगा और तलते समय टूटेगा नहीं।
मिश्रण इतना सॉफ्ट होना चाहिए कि आसानी से गोल या लंबा आकार बन जाए, लेकिन इतना ढीला नहीं कि हाथ में चिपके।

2. अब इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा करके हाथ में लें और छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। आप चाहें तो इन्हें उंगली जैसी लंबी शेप में भी बना सकते हैं—यह दिखने में और भी आकर्षक लगते हैं।
अगर मिश्रण चिपक रहा हो तो हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा लें।
3. एक छोटी कटोरी में थोड़ा पानी रखें। अब हर बॉल को हल्के से पानी में डुबोएं (सिर्फ 1 सेकंड)।
फिर तुरंत उसे ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें, ताकि वह पूरी तरह कोट हो जाए।
ब्रेड क्रम्ब्स की कोटिंग से शॉट्स तलने पर बाहर से बेहद क्रिस्पी बनते हैं।

4. एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें।
तेल बहुत तेज़ न हो, वरना ऊपर से जल जाएगा और अंदर से कच्चा रह जाएगा। जांच के लिए एक छोटा ब्रेड क्रम्ब डालकर देखें, अगर हल्के बुलबुले बनें तो तेल तैयार है।
हमारी अन्य रेसिपी जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

5. अब 5–6 शॉट्स (Potato Cheese Shots) एक साथ कड़ाही में डालें और मध्यम आंच पर तलें। उन्हें बीच-बीच में पलटते रहें ताकि हर तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी बन जाएं।
तेज आंच पर एकदम क्रिस्पी नहीं बनेंगे, धीरे-धीरे तलेंगे तो बेहतर रंग और स्वाद आएगा।
6. जैसे ही रोल्स सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएँ, उन्हें टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब इन्हें गरमागरम हरी चटनी, टोमैटो केचप, या मियो डिप के साथ परोसें। हमें उम्मीद है आपको यह रेसिपी (Potato Cheese Shots) बहुत पसंद आएगी।

इस तरह बहुत ही कम समय में बनकर तैयार है हमारा पोटेटो चीज़ शॉट्स (Potato Cheese Shots) जिसे बनाने में थोड़ी सी मेहनत तो लगती है पर जवाब इसके स्वाद को चाहेंगे तो यकीनन आप इसमें लगने वाली मेहनत को भूल जाएंगे इसे स्टोर करके रख सकते हैं जिससे जब भी आपका चटपटा खाने का मन हो आप इसे इंजॉय कर सकते हैं। अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपीज जाने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।