South Indian Easy to make Mint Lemon Rice | मात्र 15 मिनट में बने ताज़गी से भरपूर टेस्टी मिंट लेमन राइस!

प्रस्तुति 

Mint Lemon Rice: क्या आपको भी रोज क्या बनाएं यही सवाल परेशान करता है और हर दिन दाल चावल खाकर बोर हो चुके हैं कुछ नया टेस्टी रिफ्रेशिंग चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए साउथ इंडिया की एक फेमस डिश मिंट लेमन राइस की रेसिपी लाए हैं जिसे बनाना बहुत आसान है और इसका स्व डी आपको ताजी से भर देगा तो इसे जरूर ट्राईकरें। 

अगर आप रोज़ के खाने में कुछ हल्का, ताज़गी भरा और जल्दी बनने वाला डिश ढूंढ रहे हैं, तो मिंट लेमन राइस आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प है।

पुदीना और नींबू का यह शानदार कॉम्बिनेशन न सिर्फ खाने में ताज़गी लाता है, बल्कि गर्मी के मौसम में पेट को ठंडक भी देता है। यह साउथ इंडियन स्टाइल राइस डिश कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और बचे हुए चावलों से भी स्वादिष्ट बनती है।

इसमें पुदीने की खुशबू, नींबू की खट्टास और तड़के की सुगंध मिलकर ऐसा स्वाद देती है कि आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। इसे आप लंच, डिनर या लंच बॉक्स में भी रख सकते हैं।

तैयारी का समय: 10 मिनट

पकाने का समय: 15 मिनट

सर्विंग: 2 लोगों के लिए

मिंट लेमन राइस (Mint Lemon Rice) बनाने की सामग्री 

पके हुए चावल 2 कप
पुदीना पत्ते ½ कप
धनिया पत्ते ¼ कप
हरी मिर्च 2
नींबू का रस1 बड़ा चम्मच
तेल1½ बड़ा चम्मच
सरसों के दाने ½ छोटा चम्मच
उड़द दाल ½ छोटा चम्मच
करी पत्ते 6–8
मूंगफली1 बड़ा चम्मच
नमकस्वादानुसार

Mint Lemon Rice

 मिंट लेमन राइस (Mint Lemon Rice) बनाने की विधि

1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मिंट यानी कि पुदीने का पेस्ट बनाना होता है इस पेस्ट का बिल्कुल स्मूथ होना जरूरी है जिससे कि यह चावल में आसानी से मिल सके। इसे बनाने के लिए एक मिक्सर जार में पुदीना पत्ते, धनिया पत्ते और हरी मिर्च डालें। थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें। यह पेस्ट चावलों में बेहतरीन स्वाद और रंग लाएगा।

2.अगर आप और ज्यादा स्वाद चाहते हैं, तो इसमें थोड़ी सी घी की बूंदें डाल दें। बचे हुए चावलों से यह डिश और भी अच्छी बनती है क्योंकि वो ज्यादा सूखे और अलग-अलग दाने वाले होते हैं। यह रेसिपी लंच बॉक्स के लिए भी बहुत परफेक्ट है – बिना गंदगी, बिना झंझट और स्वाद से भरपूर!

3. पुदीने का पेस्ट बनाने के बाद बड़ी है तड़का लगाने के लिए तेल गर्म करने की इसके लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें सरसों के दाने डालें और जब ये चटकने लगें, तो उड़द दाल और करी पत्ते डालें। दाल को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

Mint Lemon Rice

अगर आप चाहें तो इसमें मूंगफली भी डाल सकती हैं ताकि थोड़ा क्रंची स्वाद आए।

4. मिंट लेमन राइस बनाने के लिए आप बासी चावल काफी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर फ्रेश चावल पका कर भी बना सकते हैं। अब तैयार पुदीना-धनिया पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर 2–3 मिनट तक भूनें। जब पेस्ट की कच्ची महक चली जाए और खुशबू आने लगे, तब यह तैयार है।

5. जब पुदीने का पेस्ट अच्छी तरह भूल जाए और इसका कच्चापन खत्म हो जाए पुदीने की खुशबू फैलने लगे तो अब इसमें पके हुए चावल डालें। स्वादानुसार नमक डालें और हल्के हाथों से अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाला चावलों में अच्छी तरह मिल जाए।

Mint Lemon Rice

हमारी अन्य रेसिपी जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Make Delicious Instant Uttapam and Veggies Upma in Just 10 Min | सुबह की भाग दौड़ में बनाएं सेहत और स्वाद से भरपूर इंस्टेंट उत्तपम और वेजिज से भरा सूजी उपमा

Healthy & Tasty Pitod Curry in 30 mins | मानसून में जरूर बनाएं जयपुर की फेमस पित्तोड़ की सब्जी स्वाद और सेहत का जबरदस्त संगम

Healthy & Easy Lahsuni Dal Palak and Jira Rice Recipe | छुट्टी के दिन बनाएं सेहत और स्वाद से भरपूर – दाल पालक और जीरा राइस मात्र 20 मिनट में!

How to make Delicious Paneer Makhmali Masala in 30 mins | मखमली स्वाद, बिना वजन बढ़ाए! ऐसे बनाएं हेल्दी पनीर मसाला जो दिल भी जीते और फिटनेस भी बनाए रखे।

6. जब चावल में मसाले अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें खटास लाने के लिए नींबू का रस जरूर मिलाएं इसके लिए पहले गैस बंद करने से पहले एक बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें और फिर से मिक्स करें। इससे चावलों में हल्की सी खटास और ताजगी आएगी। इस राइस को आप ब्रेकफास्ट लंच या डिनर में भी बना सकते हैं वीकेंड्स पर क्या बच्चों के लंच में भी बना कर दे सकते हैं।

Mint Lemon Rice

आपका मिंट लेमन राइस तैयार है! इसे आप दही, रायता, पापड़ या सलाद के साथ परोसें। यह न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि पूरे दिन हल्कापन भी महसूस करवाता है।

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe of Paneer Oats  Cheela New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe