प्रस्तुति
वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Rolls) एक ऐसा टेस्टी स्नैक्स है जो लगभग सभी भारतीय घरों में बनाया जाता है वैसे तो यह एक चाइनीज डिश है पर भारत में भी इसे खूब चाव से खाया जाता है। यह बाहर से सुनहरा और कुरकुरा अंदर से नरम मसालेदार सब्जियां से भरा होने के कारण सभी उम्र के लोगों को बहुत पसंद आता है। छोटे बच्चे खासकर इसे पसंद से खाते हैं।
छोटे बच्चों को सब्जियां खिलाना बहुत मुश्किल होता है ऐसे में आप तरह-तरह की चीज जैसे स्प्रिंग रोल, पास्ता, मोमोज बनाकर उन्हें हरी सब्जियां खिला सकते हैं स्प्रिंग रोल को आप पार्टी या शाम की चाय के साथ या बच्चों के लंच बॉक्स में बना सकते हैं। इसे हेल्दी बनाने के लिए इसमें आप सीजनेबल सब्जियां डालें इसे एयर फ्राई भी कर सकते हैं जिससे या हैवी नहीं होगा अपने नाम के साथ-साथ इसका स्वाद भी शानदार है तो इसे (Veg Spring Rolls) जरूर ट्राई करें चलिए बिना समय को आए जानते हैं वेज स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी और परफेक्ट मेजरमेंट क्या है।
वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Rolls) बनाने की सामग्री
| पत्ता गोभी (बारीक कटा) | 2 कप |
| गाजर (बारीक कटा) | ½ कप |
| शिमला मिर्च (बारीक कटी) | ½ कप |
| प्याज़ (बारीक कटा) | ½ कप |
| हरी मिर्च | 1–2 |
| अदरक, लहसुन (कुटा हुआ) | 1 चम्मच |
| सोया सॉस ,चिली सॉस | 1 चम्मच |
| मैदा | दो कप |
| नमक | स्वाद अनुसार |
| रिफाइन | दो चम्मच |
| मैदा/कॉर्नफ्लोर (पतला पेस्ट) | रोल सील करने के लिए |

वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Rolls) रेसिपी
1. रोल बनाने के लिए सबसे पहले हमें रोल शीट बनाने की जरूरत होती है इसके लिए दो कप मैदा लें इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और एक से दो चम्मच रिफाइंड तेल या घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं अब हल्का गुनगुना गर्म पानी ले और इससे मैदे का दो तैयार करें।
2. डो सॉफ्ट लगाएं जिससे कि हमारे रोल सॉफ्ट और क्रिस्पी बने। इसके लिए आटे को मसल मसल कर मिलाएं जितनी अच्छी तरह आटे को मसला जाएगा उतना ही सॉफ्ट आटा बनकर तैयार होगा आटा लगाने के बाद इसे ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दें इससे आटा सेट हो जाएगा।
3. लगभग 5 मिनट बाद आटे को निकालें और दोबारा से मसलें अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और पहलि लॉय पर सुखा मैदा डालें और इसे पतला बेलें। इसी तरह से और तीन से चार लोईयों को पतला बेल लें।
4. बेलने के बाद एक शीट रखें उसके ऊपर रिफाइंड लगे रिफाइन को चारों तरफ फैलाते हुए इसके ऊपर सुख मैदा छिड़क दें और इसे चम्मच से चारों तरफ फैला दें। अब इस सीट के ऊपर मैदे की दूसरी सीट रखें उसे पर भी से रिफाइंड लगाएं और सुखा आटा फैलाएं इसी प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं और एक और सीट रखें अब इन तीनों को अच्छे से दबाते हुए बेल लें।

हमारी अन्य रेसिपी जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
5. अब एक तवा गरम करें तवा के गर्म होने पर जो तीनों सेट को मिलाकर बेला है उसे तवे पर पकाएं जब यह दोनों साइड से हल्का-हल्का पक जाए तो इसे निकालकर अलग-अलग कर दें इसी तरह से सभी आटे की सीट्स बनाकर तैयार कर ले।
6. अब बारी है स्टाफिंग बनाने की स्टफिंग बनाने के लिए अपनी मनपसंद सब्जियां जैसे गाजर, शिमला, प्याज, बीटरूट या पनीर को धोकर साफ कर ले इसे पोंछ लें। अब इसे बिल्कुल बारीक काट ले आप चाहे तो पता गोभी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं सभी सब्जियों को बारीक कटे इससे स्टफिंग रोल (Veg Spring Rolls) में से बाहर नहीं निकलेगा।
7. अब कढ़ाई में तेल डालें उसे गर्म करें गर्म होने पर एक चम्मच जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर फ्री करें अब इसमें कटी हुई सब्जियां दालें सब्जियां को हल्का भूनने के बाद इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर जीरा पाउडर डालें और इसे ढक कर 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं।

8. जब सब्जियां अच्छी तरह पक जाए इसे खुशबू आने लगे तो इसमें सॉस ऐड करें आप चाहे तो विनेगर भी डाल सकते हैं इससे स्प्रिंग रोल का स्वाद और ज्यादा बेहतरीन आता है।
9. अब सब्जियों को एक प्लेट में रखें और इस पंखे के नीचे ठंडा होने दें रोल बनाने के लिए हमें ठंडी स्टफिंग चाहिए आप चाहे तो स्टफिंग में पनीर भी ऐड कर सकते हैं या फिर पनीर नहीं खाते हैं तो टोफू को ही ऐड किया जा सकता है।
10. अब एक मैदे की सीट ले इस पर स्टाफिंग रखें और इसे फोल्ड करें फोल्ड करने के लिए इसे एक बार फोल्ड करें और दोनों किनारो को मोड अब आगे वाले हिस्से में मैदा और पानी का गोल लगे जिससे कि रोल को मोड़ने के बाद चिपकाए जा सके जिससे स्टाफिंग बाहर न निकले।
11. इसी तरह से सभी रोल बनकर तैयार कर ले अब बारी है इन्हें तलने की आप चाहे तो इसे और फ्री भी कर सकते हैं। स्प्रिंग रोल Veg Spring Rolls को तलने के लिए एक कढाई लें तेल डालें तेल के गर्म हो जाने पर स्प्रिंग रोल को धीरे-धीरे डालें और इसे हल्का सुनहरा होने तक पकने दें।

12. जब यह चारों तरफ से सुनहरा हो जाए तो गैस बंद करें और स्प्रिंग रोल निकाल दें इसी तरह से सभी स्प्रिंग रोल को सुनहरा होने तक तलें। अब इसे बीच में से कटिंग करें। इसी तरह से सभी स्प्रिंग रोल काट ले तैयार रोज को तीखी चटनी या चाय या फिर टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
तो आपको झटपट नाश्ते कि यह (Veg Spring Rolls) रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं ऐसे ही मजेदार जल्दी बनने वाली रेसिपीज जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।