How to make Delicious Paneer Makhmali Masala in 30 mins | मखमली स्वाद, बिना वजन बढ़ाए! ऐसे बनाएं हेल्दी पनीर मसाला जो दिल भी जीते और फिटनेस भी बनाए रखे।

प्रस्तुति

Paneer Makhmali Masala क्या आप भी पनीर लवर हैं और आपको हर दूसरे दिन पनीर खाने की क्रेविंग्स होती है लेकिन हर बार क्रीमी ग्रेवी देखकर ये सोचते हैं कि “इतनी कैलोरी फिर से नहीं चलेगी!” — तो ये रेसिपी सिर्फ आपके लिए है। 

पनीर मखमली मसाला एक ऐसी रिच और क्रीमी डिश है जो स्वाद में रेस्टोरेंट जैसी लगती है लेकिन इसमें फैट और क्रीम दोनों ही बहुत कम हैं। इसमें घी या बटर की जगह हल्का ऑलिव ऑयल इस्तेमाल किया गया है, और क्रीम की जगह लो-फैट दूध व दही से बनाई गई सॉफ्ट और मुलायम ग्रेवी आपको बिना गिल्ट के स्वाद का मज़ा देती है।

इसकी खासियत है इसका मखमली टेक्सचर, हल्के मसाले और सुगंधित ग्रेवी जो हर बाइट में क्रीमीनेस और फ्लेवर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती है। चाहे लंच हो या डिनर, यह डिश आपके फुल्के, नान या ब्राउन राइस के साथ बेहतरीन लगती है।

पकाने का समय 25 मिनट

सर्विंग 3–4 लोग

पनीर मखमली मसाला (Paneer Makhmali Masala) बनाने की सामग्री

पनीर250 ग्राम (क्यूब्स में कटा)
प्याज 2 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर2 (प्यूरी बना लें)
काजू 10–12 (भिगोकर पेस्ट बना लें)
अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
क्रीम3 बड़े चम्मच
दही 2 बड़े चम्मच
तेल 1 बड़ा चम्मच
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर1 चम्मच
गरम मसाला , कसूरी मेथी 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
Paneer Makhmali Masala

पनीर मखमली मसाला (Paneer Makhmali Masala) बनाने की रेसिपी 

1. पनीर मखनी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और टमाटर का बेस तैयार करना है इसके लिए प्याज को लंबाई में काट ले अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालें और चटकने दें जीरा के चटकने के बाद प्याज डालें और इसे हल्का सुनहरा होने तक भूल ले।

2. जब प्यार सुनहरा हो जाए तो इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और इसे खुशबू आने तक पकाएं प्याज को जलते नहीं देना है बस हल्का सुनहरा होने दे इसे ग्रेवी में फ्लेवर स्वादिष्ट आता है अब इसमें नमक , हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें और हल्का सा पानी चिड़कर मसाले को 1 से 2 मिनट तक भूने इसे मसल जलेंगे नहीं। 

Paneer Makhmali Masala

3. अब मसाले में टमाटर की प्यूरी डालें और इसे मीडियम टू लो फ्लेम पर पकाएं टमाटर जैसे ही पकने लगेगा या किनारो से तेल को छोड़ने लगेगा। अगर आपकी ग्रेवी चिपक रही है तो थोड़ा सा पानी डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं इससे टमाटर अच्छी तरह गल जाएगा और तेल छोड़ने लगेगा। 

4. अब इस मसाले में काजू और दही का पेस्ट डालें दही डालते समय गैस को बंद कर दे इससे दही फटेगा नहीं अब दही को 1 से 2 मिनट तक पकाएं उसके बाद गैस ऑन करें अब इसे कम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। 

हमारी अन्य रेसिपीज:

Authentic Taste of Dhuska with Aloo Chana Sabzi – Traditional Jharkhand | मानसून में बनाएं झारखंड का बेहद लाजवाब धुस्का और आलू चने की सब्जी मात्र 30 मिनट में

Creamy, Fragrant & Irresistible: Royal Rose Dessert | शाही स्वाद वाला रॉयल रोज डेजर्ट – हर 1 बाइट में गुलाब की खुशबू !

Tempting Hyderabadi Mushroom Recipe in 25 min | इस तरह मशरूम बनाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे, मिलेगा स्वाद के साथ सेहत का खजाना

Spicy And Zesty: Desi Home Made Kanji Vada | खट्टा-तीखा स्वाद, जो दिल जीत ले – कांजी वड़ा स्पेशल

5. जब दही अच्छी तरह पक जाए तो इसमें लो फैट दूध डालकर ग्रेवी को 5 मिनट तक और उबलने दे जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और अच्छी तरह पक जाए तब इसमें पनीर के क्यूब्स डालें और इसे बिल्कुल धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक ढक कर पकाएं पनीर को ज्यादा देर तक ना पकाएं नहीं तो यह टाइट हो जाएंगे और पनीर की सॉफ्टनेस खत्म हो जाएगी। 

Paneer Makhmali Masala

6. पनीर मखमली मसाला को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें एक चम्मच कसूरी मेथी, आधा चम्मच गरम मसाला डालें और इसे धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं इसके बाद गैस बंद कर दे अब आप चाहे तो इस पर बारीक कटहरा धनिया डालकर सर्व करें। 

7. इस पनीर की स्वादिष्ट सब्जी को आप गरमा गरम फूल्के रोटी, पराठे, मल्टीग्रेन पराठा या ब्राउन राइस के साथ परोसे अगर आप पनीर नहीं खाना चाहते हैं तो आप टोफू ट्राई कर सकते हैं इसमें प्रोटीन ज्यादा होता है और फैट कम। तो अब जब भी आपका पनीर खाने का मन हो तो इस मसालेदार लेकिन कम कैलोरी वाली सब्जी को जरूर ट्राई करें उम्मीद है या आपको बहुत पसंद आएगा।

Paneer Makhmali Masala

तो आपको हमारी यह पनीर मखमली मसाला (Paneer Makhmali Masala) की रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं इसे अपने दोस्तों व परिवार के साथ शेयर करना ना‌ भूलें। बहुत ही कम कैलोरी वाली बिल्कुल कम तेल मसाले के साथ बनी यह रेसिपी हेल्दी होने के साथ-साथ इंस्टेंट भी है। ऐसे ही स्वादिष्ट और इंस्टेंट बनने वाली रेसिपीज जानने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe of Paneer Oats  Cheela New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe