Creamy, Fragrant & Irresistible: Royal Rose Dessert | शाही स्वाद वाला रॉयल रोज डेजर्ट – हर 1 बाइट में गुलाब की खुशबू !

प्रस्तुति 

Royal Rose Dessert: क्या आप भी खास मौकों और त्योहार पर आज भी मीठे में गुलाब जामुन और रसमलाई ही बनाते हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें यह शाही मिठाई- रॉयल रोज डेजर्ट (Royal Rose Dessert)। यह मिठाई दिखने में बेहद लज़ीज़ होती है और खूबसूरत भी आप इसे एक बार बनाएंगे तो बार-बार बनाना चाहेंगे। पनीर की सॉफ्टनेस और मीठे गुलाब सिरप की खुशबू साथ ही ड्राई फ्रूट्स का स्वाद इसे एक रॉयल टच देता है। 

इस मिठाई की खास बात यह है कि इसे आप बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं यह 8 से 10 दिन तक खराब नहीं होता। इसे आप फेस्टिव सीजन, पार्टी या खास मेहमानों के लिए भी तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है इसे बनाने के लिए ज्यादा ताम झाम करने की जरूरत नहीं है घर की रसोई में मिलने वाली कुछ बेसिक सी सामग्री से इस रॉयल मिठाई को बनाया जा सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं रॉयल रोज डेजर्ट बनाने की रेसिपी क्या है और इसे कैसे बहुत ही कम समय में और आसानी से बनाया जा सकता है।

रॉयल रोज डेजर्ट (Royal Rose Dessert) बनाने की सामग्री

पनीर200 ग्राम
मिल्क पाउडर 2 टेबलस्पून
चीनी ½ कप
गुलाब सिरप1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर½ टीस्पून
सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) 2 टेबलस्पून (कटे हुए)
घी 1 टेबलस्पून
दूध 2 टेबलस्पून
गुलाब की पंखुड़ियां (सजावट के लिए)

रॉयल रोज डेजर्ट (Royal Rose Dessert) बनाने की रेसिपी

1. पनीर की यह स्वादिष्ट मिठाई बनाने के लिए आप बाजार में मिलने वाले पनीर का या घर पर ही पनीर निकालकर तैयार कर सकते हैं। घर का बना पनीर ज्यादा बेहतर होता है इसमें चिकनाहट अधिक होती है इसलिए इस मिठाई को बनाने के लिए घर के बने पनीर का इस्तेमाल करें। अगर घर का पनीर अवेलेबल ना हो तो बाजार के पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Royal Rose Dessert

2. अब पनीर को एक बॉल में निकाले इसे अच्छी तरह मसलें जितना ज्यादा आप इसे मसल मसल कर मुलायम बनाऐंगे यह उतना ही चिकना होता जाएगा। इसमें गांठे नहीं रहेगी इसलिए पनीर को अच्छी तरह से मसले लगभग 4 से 5 मिनट तक मसलते रहे। 

3. अब इस मसले हुए पनीर में दो चम्मच मिल्क पाउडर डालें और दो चम्मच दूध अब इसे अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण बनाकर तैयार कर लें अब एक नॉन स्टिक पैन में एक चम्मच घी गर्म करें। 

4. अब इस गरम घी में पनीर के मिश्रण को डालें और इसे बिल्कुल कम आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं ऐसा करने से पनीर का कच्चापन खत्म हो जाएगा और मिश्रन गाढ़ा भी हो जाएगा जिससे इसे आसानी से बेला जा सकेगा। इससे मिठाइयां बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनेंगी और मुंह में तुरंत ही घुल जाएंगी।

5. 4 से 5 मिनट तक पकने पर मिश्रन गाढ़ा हो जाएगा और यह कड़ाही को छोड़ने लगेगा ऐसा होने पर गैस बंद कर दें और इसे निकाल कर ठंडा होने अलग से रख दें।

6. अब मिठाई के लिए भरावन बनाने के लिए अब इसे रॉयल टच देने के लिए इसमें आधा चम्मच गुलाब सिरप मिलाएं अगर आपके पास गुलाब सिरप नहीं है तो स्किप करें। अब इन सभी को अच्छी तरह से मिश्रण बनाएं इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले जिससे कि जब इस रोल में लपेटा जाए तो यह बिखरे नहीं। 

7. अब जो पनीर का मिश्रण ठंडा होने रखा था उस पर दो से चार बूंद घी डालें और इसे हल्का सा हाथों से मिला लें। अब इसे बेलने के लिए चकला के ऊपर थोड़ा सा मिल्क पाउडर छिड़क दे और मिश्रण को रखकर इसे हल्के हाथों से बेलते जाएं इसे बहुत ज्यादा पतला न रखें हल्की मोटी परत रहने दे। 

Royal Rose Dessert

8. अब इस पनीर की परत के ऊपर ड्राई फ्रूट का भरवां फैला दे एक पतली परत की तरह और किनारो को थोड़ा खाली रहने दे ताकि रोल लपेटते समय वह बाहर ना निकल जाए। 

9. अब धीरे-धीरे पनीर को रोल की तरह घूमाते हुए लपेटते जाए और किनारी को हल्का सा दबाते हुए चिपका दें और इसे हल्के हाथों से एक बार रोल कर दें इससे की यह अच्छी तरह से दब जाएगा। 

हमारी अन्य रेसिपी जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Quick & Easy Colourful Mawa Barfi & Dryfruit Mawa Barfi | रक्षाबंधन पर मिठास भी हो खास — सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये दो रंग-बिरंगी और लाजवाब मिठाइयाँ!

Easy but Tempting Creamy Bread Dessert for Raksha Bandhan | इस रक्षाबंधन बनाएं क्रीमी ब्रेड डेजर्ट बिना चीनी के, स्वाद से भरपूर मात्र 15 मिनट में

Instant Delicious Beetroot Barfi in 1st Try | खून की कमी को कहे अलविदा, वजन बढ़ाने के लिए ट्राई करें यह सुपर टेस्टी बीटरूट की बर्फी

Shahi Tukda- Royal Magic Made of Bread: ब्रेड से बना रॉयल मैजिक- शाही टुकड़ा

10. अब इस रोल को 2 से 3 सेंटीमीटर की मोटाई में काट दें जिससे कि छोटे-छोटे रोल बन जाएंगे अब इन्हें प्लेट में रखकर ऊपर से गुलाब सिरप डालें और गुलाब की पंखुड़ियां छींट दे इससे यह देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं अब इसे आधा से एक घंटा के लिए फ्रिज में रख दे इससे यह सेट हो जाएगा। 

Royal Rose Dessert

11. अब तैयार रोल को सर्व करें इसकी खुशबू और स्वाद में आप इतना खो जाएंगे कि इसे बनाने में लगी मेहनत को भूल जाएंगे। 

इस तरह बहुत ही कम समय में बनकर तैयार है हमारा रॉयल रोज डेजर्ट (Royal Rose Dessert) जिसे बनाने में थोड़ी सी मेहनत तो लगती है पर जवाब इसके स्वाद को चाहेंगे तो यकीनन आप इसमें लगने वाली मेहनत को भूल जाएंगे इसे स्टोर करके रख सकते हैं जिससे जब भी आपका मीठा खाने का मन हो आप इसे इंजॉय कर सकते हैं। अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपीज जाने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

New Recipe of Paneer Oats  Cheela New Recipe Of Avocado Toast Time Saving, Easy & Healthy Chia Seed Pudding Recipe Chatakedar Kheera Fry Recipe Healthy Dal Khichdi Recipe Protein-Rich Chocolate Barfi Masala Paneer Sandwich Easy Recipe Tangy, sweet, and full of goodness Amla Candy Super Easy Bottle gourd Sabzi Recipe Easy Veg Nuggets Recipe